Vastu Tips: ऑफिस बैग में गलती से भी ना रखें ये 5 चीजें, करियर और तरक्की में आ सकती है बड़ी रुकावट!

Vastu Tips: ऑफिस बैग में गलती से भी ना रखें ये 5 चीजें, करियर और तरक्की में आ सकती है बड़ी रुकावट!

Vastu tips for office bag: ऑफिस जाने से पहले हममें से ज्यादातर लोग बैग में जरूरी चीजें भरने में लगे रहते हैं. लैपटॉप, डॉक्यूमेंट्स, चार्जर, पेन, डायरी और भी बहुत कुछ हम अपने साथ रखते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि वास्तु शास्त्र के अनुसार बैग में रखी कुछ गलत चीजें आपकी तरक्की की राह में रुकावट डाल सकती हैं. कई बार हम बिना सोचे-समझे ऐसी चीजें रख लेते हैं जो नेगेटिव एनर्जी फैलाती हैं और काम में मन नहीं लगने देतीं. इसका असर न सिर्फ हमारे मूड पर पड़ता है बल्कि करियर ग्रोथ और प्रमोशन पर भी देखने को मिलता है. वास्तु शास्त्र में हर चीज की एक सही जगह और दिशा बताई गई है, और जब हम इस नियम को तोड़ते हैं तो नतीजे भी विपरीत हो सकते हैं. इसलिए जरूरी है कि हम जानें कि किन चीजों को ऑफिस बैग में रखना अशुभ माना जाता है और क्यों. इस बारे में बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य अंशुल त्रिपाठी.

1. फटे-पुराने कागज या रसीदें
हम अक्सर बैग में पुराने बिल, रसीदें या बेकार हो चुके डॉक्यूमेंट्स रखे रहते हैं. यह आदत न सिर्फ बैग को भारी बनाती है बल्कि वास्तु के हिसाब से यह नेगेटिविटी को भी आकर्षित करती है. फटे-पुराने कागज रुकावट और अटके हुए काम का प्रतीक माने जाते हैं. ऑफिस बैग को हमेशा साफ-सुथरा रखें और जरूरी कागजों के अलावा बाकी सब हटा दें.

2. खराब या टूटी पेन
ऑफिस बैग में पेन होना जरूरी है लेकिन टूटी, खराब या न चलने वाली पेन रखना अशुभ माना जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार टूटी पेन रुकावट और बाधा का संकेत देती है. अगर पेन खत्म हो जाए या खराब हो जाए तो उसे तुरंत बैग से निकाल दें. हमेशा अच्छी क्वालिटी और काम करने वाली पेन रखें ताकि काम में भी पॉजिटिव एनर्जी बनी रहे.

4. धारदार या नुकीली चीजें
वास्तु के अनुसार बैग में अनावश्यक धारदार वस्तुएं जैसे चाकू, ब्लेड या कैंची रखना अशुभ होता है. ये चीजें न केवल सुरक्षा के लिहाज से जोखिम भरी हैं बल्कि वास्तु में इन्हें टकराव और तनाव का प्रतीक माना जाता है. अगर काम के लिए जरूरी हो तो इन्हें अलग पैक करके रखें, ताकि इनकी सीधी ऊर्जा आप पर न पड़े.

5. कचरा या बेकार छोटी चीजें
कई बार बैग में चॉकलेट के रैपर, पिन, टूटे क्लिप या प्लास्टिक के टुकड़े जैसे बेकार सामान जमा हो जाते हैं. यह गंदगी बैग में नेगेटिव एनर्जी का अड्डा बना देती है. ऑफिस बैग को हर हफ्ते साफ करें और इसमें सिर्फ जरूरी व उपयोगी चीजें ही रखें.

बैग में रखें ये चीजें
वास्तु शास्त्र में जहां कुछ चीजों को रखने से मना किया गया है, वहीं कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिन्हें बैग में रखना शुभ माना जाता है. जैसे –

  • लाल या पीले रंग का रूमाल, जो पॉजिटिविटी और एनर्जी का प्रतीक है
  • गंगाजल की छोटी सी शीशी, शुद्धता बनाए रखने के लिए
  • भगवान गणेश या लक्ष्मी जी की छोटी तस्वीर, सौभाग्य और सफलता के लिए
  • एक अच्छा नोटबुक और सही से चलने वाली पेन, नए अवसर आकर्षित करने के लिए
  • ऑफिस बैग सिर्फ सामान रखने का साधन नहीं, बल्कि आपके रोजाना के काम और ऊर्जा का भी हिस्सा है. इसमें रखी हर चीज का आपके मूड, सोच और करियर पर असर पड़ता है. इसलिए इसे हमेशा साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखें. अशुभ और बेकार चीजों को इसमें जगह न दें, ताकि पॉजिटिव एनर्जी बनी रहे और तरक्की के रास्ते खुलें.

    Source link

    Previous post

    Parthasarathy Temple: सदियों पुराना है लीलाधर का यह धाम, 5 स्वरूप में विराजते हैं श्रीहरिनारायण, सप्त ऋषियों ने यहीं की थी तपस्या

    Next post

    मूलांक 9 को मिलेगा प्रमोशन, अंक 8 वाले पाएंगे खुशखबरी, 1 का बॉस से होगा विवाद! जानें आज का अंक ज्योतिष

    You May Have Missed