Vastu Tips : आप कहां रखते हैं डस्टबिन? घर की इस दिशा में भूलकर भी न रखें कूड़ा

Vastu Tips : आप कहां रखते हैं डस्टबिन? घर की इस दिशा में भूलकर भी न रखें कूड़ा

Last Updated:

Dustbin Vastu : वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की हर वस्तु अपनी एक ऊर्जा छोड़ती है, फिर चाहे वह आपके ड्राइंग रूम का सोफा हो या कोने में रखा एक मामूली सा डस्टबिन (कूड़ेदान). अक्सर हम घर की सजावट पर तो लाखों खर्च करते हैं, लेकिन कूड़ेदान को जहां जगह मिलती है, वहीं रख देते हैं. क्या आप जानते हैं कि गलत दिशा में रखा गया एक डस्टबिन आपके घर की सकारात्मक ऊर्जा को खत्म कर सकता है और आपकी आर्थिक उन्नति में रोड़ा बन सकता है? ऐसे में आपको यह जानना चाहिए कि घर की वो कौन सी दिशाएं हैं जहां डस्टबिन रखना ‘वर्जित’ है और वह कौन सा कोना है जो आपके घर में खुशहाली ला सकता है.

वास्तु शास्त्र के हिसाब से घर की हर चीज के लिए वास्तु के नियम बताए गए हैं. ऐसे ही कूड़ेदान के लिए भी वास्तु के नियम हैं. इसमें बताया गया है कि कूड़ेदान किस दिशा में रखना सबसे अच्छा होता है, इसे जान सकते हैं.

वास्तु में उत्तर-पूर्व दिशा को बहुत पवित्र और साफ माना जाता है. यह सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है. यहां कचरा डिब्बा रखने से तनाव बढ़ सकता है और फैसले लेने में नकारात्मक असर पड़ सकता है. इस दिशा में पूजा का स्थान, पानी का स्रोत या ध्यान की जगह रखना अच्छा माना जाता है. उत्तर-पूर्व दिशा को साफ और उजला रखना मन की शांति से जुड़ा है, इसलिए यहां कचरा जमा करना ऊर्जा के असंतुलन का कारण माना जाता है.

पूर्व दिशा को सूरज और नए शुरुआत का प्रतीक माना जाता है. यहां कचरा डिब्बा रखने से तरक्की में रुकावट आती है और अकेलेपन की भावना बढ़ती है. अगर पूर्व में कोई खिड़की या मुख्य रोशनी का स्रोत है, तो वहां कचरा जमा करने से सकारात्मक माहौल पर असर पड़ता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

 वास्तु शास्त्र के अनुसार दक्षिण-पश्चिम दिशा घर की स्थिरता, भरोसे और रिश्तों की मजबूती से जुड़ी मानी जाती है. यह दिशा परिवार के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल और जीवन में स्थायित्व का प्रतीक होती है. यदि इस स्थान पर कचरा डिब्बा या गंदगी रखी जाती है, तो नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है. इसका असर घर के माहौल और लोगों के संबंधों पर पड़ सकता है. इससे परिवार के सदस्यों या कार्यस्थल के सहयोगियों के बीच गलतफहमियां, तनाव और दूरियां बढ़ सकती हैं. इसलिए वास्तु के अनुसार इस दिशा को हमेशा साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखना बेहतर माना जाता है.

दक्षिण-पूर्व का पूर्वी हिस्सा और उत्तर-पश्चिम का पश्चिमी हिस्सा डस्टबिन रखने के लिए सही दिशा मानी जाती है. वास्तु एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ये जगहें डस्टबिन के लिए संतुलित मानी जाती हैं.

वास्तु के हिसाब से कूड़ेदान का रंग भी असर डालता है. हल्के रंग का कूड़ेदान अच्छा माना जाता है. कूड़ेदान में हमेशा ढक्कन होना चाहिए. रोज़ साफ करना जरूरी है. ढक्कन वाला कूड़ेदान सफाई और नकारात्मक ऊर्जा को कंट्रोल करने का संकेत माना जाता है.

घर के प्रवेश द्वार के पास कचरा डिब्बा रखने से घर में आने वाली पॉजिटिव एनर्जी पर असर पड़ता है. पूजा स्थान के पास कचरा डिब्बा रखना भी वास्तु के हिसाब से ठीक नहीं माना जाता. ये दोनों जगहें ऊर्जा के प्रवाह और आध्यात्मिक शुद्धता से जुड़ी होती हैं. बेडरूम में भी कचरा डिब्बा रखने से बचना चाहिए क्योंकि वो आराम और शांति का स्थान होता है. वहां कचरा डिब्बा रखने से नेगेटिव सोच और असुविधा बढ़ सकती है.

स्पष्टीकरण: ऊपर दी गई सारी जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर लिखी गई है. News18 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

You May Have Missed