Tula Rashifal 23 March: किस्मत का खुलेगा ताला! पार्टनरशिप में फायदा, गलती पड़ सकती है भारी

Tula Rashifal 23 March: किस्मत का खुलेगा ताला! पार्टनरशिप में फायदा, गलती पड़ सकती है भारी

Last Updated:

Aaj Ka Tula Rashifal 23 March 2026 : आज सोमवार को तुला राशि वालों के लिए दिन खास संकेत लेकर आया है. चंद्रमा के सप्तम भाव में गोचर से रिश्तों और पार्टनरशिप में सकारात्मक बदलाव दिखेंगे. कार्यक्षेत्र में मेहनत रंग लाएगी और नई डील फायदेमंद रह सकती है. हालांकि बड़े फैसलों में जल्दबाजी से बचना जरूरी है, समझदारी से लिया निर्णय ही सफलता दिलाएगा.

आज का तुला राशिफल : आज सोमवार का दिन है. तुला राशि वालों के लिए चंद्रमा आज भी आपके सप्तम भाव यानी मेष राशि में गोचर कर रहे हैं. यह भाव साझेदारी, विवाह और सार्वजनिक संबंधों का होता है. ऐसे में आज का दिन आपके लिए संबंधों और प्रोफेशनल पार्टनरशिप के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है.

बड़े फैसले से पहले पूरी जानकारी जरूर लें
अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार नए हफ्ते की शुरुआत आपके लिए शानदार रहने वाली है. आज कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी और आपकी मेहनत रंग लाएगी. यदि आप किसी नई डील या कॉन्ट्रैक्ट को फाइनल करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन बेहद शुभ है. बिज़नेस में पार्टनरशिप से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं. लेकिन किसी भी बड़े फैसले से पहले पूरी जानकारी जरूर लें और जल्दबाजी से बचें.

खुद को फिट और ऊर्जावान महसूस करेंगे
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा. आज आप खुद को फिट और ऊर्जावान महसूस करेंगे बस अपनी दिनचर्या को नियमित बनाए रखें. रिश्तों की बात करें तो जीवनसाथी या पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. पारिवारिक माहौल भी खुशनुमा रहेगा और आप अपनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे.आज का पूरा समय रिश्तों को और गहरा करने का है.

दूसरों की बातों में आकर फैसला लेने से बचें
आज एक सावधानी रखनी होगी कि साझेदारी या व्यापार से जुड़े किसी भी बड़े निर्णय को जल्दबाजी में न लें. दूसरों की बातों में आकर फैसला लेने से बचें. आज सोच-समझकर और अपने विवेक से निर्णय लेना ही आपके लिए बेहतर रहेगा.

तुला राशि वालों के लिए आज का अचूक उपाय
आज सोमवार का दिन है इसलिए आज भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भगवान शिव की पूजा विशेष फलदायी रहेगी. आज शिवलिंग पर जल में थोड़ा कच्चा दूध मिलाकर अर्पित करें और सफेद चंदन का तिलक लगाएं. इससे आपके कार्यों में सफलता मिलेगी और मानसिक शांति बनी रहेगी.

About the Author

Rupesh Kumar Jaiswal

A Delhi University graduate with a postgraduate Diploma in Journalism and Mass Communication, I work as a Content Editor with the Rajasthan team at News18 India Digital. I’m driven by the idea of turning raw in…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed