Tula Rashifal: पुराने विवादों से मिलेगा छुटकारा, आर्थिक स्थिति रहेगी मजबूत, नौकरी में तरक्की के मिलेंगे अवसर

Tula Rashifal: पुराने विवादों से मिलेगा छुटकारा, आर्थिक स्थिति रहेगी मजबूत, नौकरी में तरक्की के मिलेंगे अवसर

Last Updated:

Libra Horoscope: तुला राशि के जातक के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और दांपत्य जीवन सुख में रहेगा. नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे और घर में नई वस्तु की खरीदारी भी कर सकते हैं. पुराने वि…और पढ़ें

X

आज आपके लिए खास महादेव का मिलेगा आशीर्वाद

हाइलाइट्स

  • पुराने विवादों से मिल सकता है छुटकारा.
  • आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी.
  • नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे.

पूर्णिया. तुला राशि के जातकों के लिए 10 मार्च 2025 का दिन स्वास्थ्य की दृष्टि से बेहतर रहने वाला है. आज पुराने विवादों को दूर करने में सफलता मिल सकती है. वहीं दांपत्य जीवन भी खुशहाल रहने वाला है. घर के लिए नई वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं. वहीं आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहने वाली है. पूर्णिया के आचार्य वंशीधर झा का कहना है कि पारिवारिक सुख सुविधा में वृद्धि होगी. वहीं आर्थिक दृष्टिकोण से आज का समय अनुकूल रहने वाला है. जीवन साधन पूर्ण रहने के योग बन रहे हैं.

पुराने विवादों से मिल सकता है छुटकारा

आचार्य वंशीधर झा ने बताया कि अध्ययनरत्न विद्यार्थी के लिए आज का दिन काफी अनुकूल रहेगा. विद्यार्थियों का पढ़ाई के प्रति जागरूकता और सजगता बढ़ेगी. वहीं प्रतियोगी परीक्षा में भी सफलता मिल सकती है. दांपत्य जीवन में रहने वाले तुला राशि के जातकों का जीवन सुखमय रहेगा और जीवनसाथी से भरपूर सहयोग भी मिलेगा. वहीं लव और रिलेशनशिप में में रहने वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है. आज के दिन आप पुराने विवादों को निपटाने की कोशिश करने पर निश्चित तौर पर सफलता मिलेगी.

आमदनी के खुलेंगे नए रास्ते

तुला राशि से जातकों के लिए व्यापर में भी लाभ होने का अनुमान है. रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त होंगे और रोजगार में आने वाली अनावश्यक बाधाएं स्वत: दूर हो जाएंगे. वहीं कार्यो के संपादन में भी कामयाबी मिल सकती है. वहीं नौकरीपेशा लोगों को कार्य क्षेत्र में लोगों का सहयोग मिलेगा. साथ ही दिन भी अनुकूल ही रहने वाला है औरउच्च पदस्थ लोगों का सहयोग मिलेगा. इसके अलावा आमदनी का स्रोत भी बढ़ सकता है. आचार्य वंशीधर झा ने बताया कि आज तुला राशि के जातकों को भगवान शंकर का पूजन करना चाहिए. साथ ही शिवलिंग पर पंचामृत चढ़ाना अति लाभदायक होगा. तुला राशि के जातक आज गुलाबी रंग का वस्त्र धारण करें, ऐसा करने से अधिक मिलने की संभावना बढ़ेगी.

homeastro

जीवनसाथी का मिलेगा भरपूर सहयोग, नौकरी में तरक्की के मिलेंगे अवसर

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

Previous post

मूलांक 3 वालों का आज करियर होगा मजबूत, मूलांक 5 व मूलांक 8 वालों को मिलेगा भाग्य का साथ! जानें आज अंक फल

Next post

Makar Rashifal: व्यापार में होगी बढ़ोतरी, विरोधी भी करेंगे तारीफ, इस उपाय से हर कार्य में होंगे सफल

You May Have Missed