Tula Rashifal: तुला राशि वालों के लिए मंगल ही मंगल! धन लाभ से खुशी, लेकिन प्यार में..जानें आज का राशिफल
Agency:News18 Bihar
Last Updated:
आज का दिन मंगलवार तुला राशि वाले जातक का दिन शरीर और स्वास्थ्य दृष्टि से अच्छा रहेगा. आज आप तत्परता और बौद्धिक क्षमता के बल पर रुके हुए कार्य को पूर्ण करेंगे. उच्च पदस्थ लोगों से आपको भरपूर सहयोग मिलेगा.
तुला राशिफल
हाइलाइट्स
- तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा.
- प्रेम प्रसंग में विवाद और मनमुटाव हो सकता है.
- लाल रंग का वस्त्र धारण करें और हनुमान जी का पूजन करें.
पूर्णिया:- आज का दिन तुला राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा. सेहत उत्तम के साथ धन लाभ होगा. आज आपको तरक्की के नये अवसर मिलेंगे. वहीं प्रेम प्रसंग के जातक को आज अपने प्रेमिका के साथ झगड़ा और मनमुटाव रहेगा. आज आप लाल रंग का वस्त्र धारण करें और ये कुछ आसान उपाय करें, जिससे पूरा दिन बेहतर रहेगा. पूर्णिया के आचार्य बंशीधर झा कहते हैं कि आज 18 फरवरी 2025 दिन मंगलवार तुला राशि के जातक का राशिफल परिणाम अच्छा रहने वाला है.
पुराने कार्योे में सफलता, नये कार्योे की शुरुआत
उन्होंने कहा कि आज का दिन मंगलवार तुला राशि वाले जातक का दिन शरीर और स्वास्थ्य दृष्टि से अच्छा रहेगा. आज आप तत्परता और बौद्धिक क्षमता के बल पर रुके हुए कार्य को पूर्ण करेंगे. उच्च पदस्थ लोगों से आपको भरपूर सहयोग मिलेगा. वहीं आर्थिक दृष्टिकोण से आज का समय काफी अच्छा रहेगा. रुके हुए कार्य स्वतः पूर्ण होंगे. साथ ही नये कार्य प्रारंभ करने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं.
आज भाग्य का मिलेगा पूरा साथ
वहीं उन्होंने कहा कि आज मित्रों का सहयोग मिलेगा, पारिवारिक सुख सुविधा में वृद्धि होगी. आज जमीन जायदाद से जुड़े हुए कार्य पूर्ण करेंगे. अध्ययन रत्न छात्र-छात्राओं के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. अध्ययन करने वाले छात्र आज सफलता प्राप्त करेंगे. आज परीक्षार्थी भी परीक्षा में अच्छे अंकों से सफल होंगे. वहीं प्रेम प्रसंग में रहने वाले जातक के लिए आज विवाद का सामना करना पड़ सकता है. उन्हें अपने साथी से अनावश्यक विवाद हो सकता है और मनमुटाव होगा. लेकिन आज आपका दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. भाग्य के लिए आज आपका दिन आपके लिए काफी महत्वपूर्ण और लाभकारी है. आज आप एकाग्रता के साथ का आगे बढ़ेंगे, तो काफी उन्नति होगी.
आज पहने ये रंग के कपड़े, करें ये उपाय
वहीे उन्होंने कहा कि आज के दिन आप तुला राशि के जातक को लाल रंग का वस्त्र धारण करना और हनुमान जी का पूजन कर लाल फूल चढ़ाना और हनुमान चालीसा का पाठ करने से आपके सभी मनोकामना पूरे होंगे.
February 18, 2025, 01:31 IST
तुला राशि वालों के लिए आज धमाकेदार दिन! धन की बरसात या प्यार में तकरार
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


