Tula Rashifal: तुला राशि आज रहे सावधान…परिवार में सुख के साथ छिपी बड़ी चेतावनी!
Last Updated:
Aaj Ka Tula Rashifal 10 April 2026: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन घरेलू सुख-सुविधाओं और मानसिक शांति से जुड़ा हुआ रहने वाला है. आज चंद्रमा का गोचर आपके चतुर्थ भाव यानी मकर राशि में हो रहा है, जो ज्योतिष में माता, घर, संपत्ति और वाहन का प्रतिनिधित्व करता है. पढ़ें आज का राशिफल. जानें कैसा रहेगा दिन.
अजमेर. तुला राशि के जातकों के लिए 10 अप्रैल यानी आज का दिन घरेलू सुख-सुविधाओं और मानसिक शांति से जुड़ा रहने वाला है. आज चंद्रमा का गोचर आपके चतुर्थ भाव यानी मकर राशि में हो रहा है, जो ज्योतिष में माता, घर, संपत्ति और वाहन का प्रतिनिधित्व करता है. ऐसे में स्वाभाविक रूप से आपका ध्यान परिवार और घर के माहौल को बेहतर बनाने पर रहेगा.
कार्यों को समय पर पूरा कर पाएंगे
अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार कार्य और व्यापार के क्षेत्र में आज सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं. यदि आपका प्रॉपर्टी, वाहन या इंटीरियर से जुड़ा कोई काम लंबे समय से अटका हुआ था, तो उसमें प्रगति या सफलता मिलने की संभावना है. जो लोग वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं, उनका फोकस आज काम पर बेहतर रहेगा, जिससे वे अपने कार्य समय पर पूरा कर पाएंगे.
आज का दिन सुकूनभरा रहेगा
पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज का दिन काफी सुकूनभरा रहने वाला है. माताजी का स्नेह और आशीर्वाद आपको मानसिक रूप से मजबूत बनाएगा. घर में सुख-सुविधाओं से जुड़ा कोई नया सामान आने के भी योग बन रहे हैं, जिससे घर का माहौल और खुशनुमा हो सकता है.
सावधानी रखना भी जरूरी
आज आपको एक बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि घर या परिवार के मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति या दोस्त का ज्यादा हस्तक्षेप न होने दें. अपनी निजी और पारिवारिक बातों को गोपनीय रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. स्वास्थ्य के मामले में हल्की सावधानी जरूरी है. सीने में जकड़न, कफ या सर्दी जैसी समस्या परेशान कर सकती है, इसलिए ठंडी चीजों से परहेज करें और अपना ध्यान रखें.
तुला राशि वालों के लिए आज का महाउपाय
आज शुक्रवार का दिन है. माता लक्ष्मी को गुलाब का फूल और इत्र अर्पित करें. इसके साथ ही ओम महालक्ष्मी नमः का मन ही मन जाप करें. ऐसा करने से आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होने की मान्यता है.
About the Author
नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


