Tula Rashifal : आज बनेंगे बिगड़े हुए काम, मिलेगा रुका हुआ धन, तुला राशि वाले शुक्र से संबंधित कर सकते हैं दान
पूर्णिया के प्रसिद्ध ज्योतिषी मनोत्पल झा ने बुधवार का दिन तुला राशि के जातकों के लिए शुभ बताया है. उन्होंने कहा कि इस दिन बिगड़े काम बनेंगे, रुका हुआ धन प्राप्त होगा और परिवार तथा प्यार का भरपूर सहयोग मिलेगा.
ज्योतिषी मनोत्पल झा ने कहा कि भारत की विशाल आबादी में लाखों लोग तुला राशि के होते हैं. हालांकि, हर व्यक्ति के कर्म और भाग्य अलग-अलग होते हैं. उन्होंने बताया कि सटीक और शुभ परिणाम जन्म कुंडली की गहन गणना के आधार पर मिलते हैं.
तुला राशि पर शुक्र और बुध की मित्रता का प्रभाव
उन्होंने कहा कि वर्तमान में शुक्र का गोचर मकर राशि में हो रहा है. मकर राशि का स्वामी शनि और शुक्र के बीच मित्रता का संबंध है. मैत्री चक्र के अनुसार, शुक्र और बुध का आपसी मित्रता चक्र तुला राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा.
आज तुला राशि वालों को यह हो सकते हैं लाभ
पूर्णिया के ज्योतिषी मनोत्पल झा के अनुसार, तुला राशि के जातकों के लिए बुधवार का दिन अत्यधिक लाभदायक रहेगा. इस दिन रुका हुआ धन प्राप्त होने के साथ-साथ बिगड़े हुए कार्य स्वतः बनेंगे. पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी और दोस्तों तथा अधिकारियों से सहयोग मिलेगा. व्यापारियों को उनके व्यवसाय में विशेष लाभ होगा. परिवार और संतान का सुख प्राप्त होगा, जबकि प्रेमी जोड़ों के लिए दिन खास रहेगा, जहां उन्हें प्यार और परिवार का भरपूर समर्थन मिलेगा.
यह कर सकते हैं उपाय
विशेष लाभ प्राप्त करने के लिए ज्योतिषी ने कुछ उपाय सुझाए हैं. तुला राशि के जातकों को अपने राशि स्वामी शुक्र से संबंधित दान करना चाहिए, जैसे उजाले या सफेद रंग के वस्त्रों का दान. गरीबों को भोजन और दवाइयों का दान करें और हो सके तो सफेद रंग का कपड़ा पहनें. इसके अलावा, निर्धन लोगों की मदद करने से भी शुभ फल मिलेगा. इन उपायों से तुला राशि के जातकों का दिन और भी बेहतर बनेगा.
Tags: Bihar News, Horoscope Today, Local18, Purnia news
FIRST PUBLISHED : December 18, 2024, 08:42 IST


