Tula Rashifal: दांपत्य जीवन रहेगा सुखमय, रोजगार के नए अवसर होंगे प्राप्त, परीक्षार्थियों के लिए अनुकूल रहेगा दिन
Last Updated:
Libra Horoscope: तुला राशि के जातकों के लिए 7 मार्च का दिन खास रहने वाला है. स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा रहेगा और रूके हुए धन का आगमन हो सकता है. दांपत्य जीवन भी सुखद रहेगा और लव रिलेशनशिप में रहने वाले जातकों…और पढ़ें
आज के दिन करें ये उपाय
हाइलाइट्स
- तुला राशि के जातकों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे.
- दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा और परिवार से सहयोग मिलेगा.
- परीक्षार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा.
पूर्णिया. तुला राशि के जातकों के लिए 7 मार्च 2025 का दिन बेहतर रहने वाला है. इस राशि के जातकों को मित्रों से सहयोग मिलेगा. साथ ही धान का भी योग बन रहा है और लव रिलेशनशिप भी बेहतर रहने वाला है. वहीं परीक्षार्थियों को अच्छे अंकों से सफलता मिलने की संभावना है. पूर्णिया के आचार्य बंशीधर झा ने बताया कि तुला राशि वाले जातक के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा रहेगा. वहीं आज रूके हुए धन का आगमन के योग बन रहे हैं.
परिवार से मिलेगा भरपूर सहयोग
आचार्य बंशीधर झा ने बताया कि ने तुला राशि के जातकों को परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा. साथ ही पारिवारिक सुख-सुविधा में भी वृद्धि होगी. अध्ययनरत्न विद्यार्थी के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है. पढ़ाई के प्रति जागरूकता और लगनशीलता के साथ आगे बढ़ेंगे, तो सफलता मिलेगी. यदि आज किसी की परीक्षा है तो, उनका दिन बेहतर रहने वाला है और परीक्षार्थी अच्छे अंकों से सफलता प्राप्त करेंगे. दांपत्य जीवन भी सुखद रहेगा और भरपूर सहयोग भी मिलेगा. वहीं लव रिलेशनशिप में रहने वाले जातकों का दिन बेहतर रहने वाला है और लव लाइफ में जो भी परेशानी है, उसे खत्म करने में सफलता प्राप्त करेंगे. आज आपकी सारी परेशानी दूर हो जाएगी.
रोजगार के नए अवसर होंगे प्राप्त
तुला राशि के जातकों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे और उच्च सदस्यों से सहयोग मिलेगा. वहीं नौकरीपेशा वाले जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है. आर्थिक दृष्टि से भी इस राशि के जातक के लिए अनुकूल रहने वाला है और पदाधिकारियों से सहयोग भी मिलेगा. आचार्य वंशीधर ने बताया कि आज के दिन तुला राशि के जातक को कुछ उपाय जरूर करना चाहिए,जिससे पूरा दिन बेहतर रहेगा. तुला राशि के जातक भगवान शंकर का पूजन करें. वहीं आज गुलाबी रंग का वस्त्र धारण करेंगे तो आपके लिए अति लाभदायक होगा.
March 07, 2025, 01:31 IST
मित्रों से मिलेगा भरपूर सहयोग, रूके हुए धन की हो सकती है प्राप्ति
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


