Travel Omens: रास्ते में दिखे मोर, मैना या खाली घड़ा? तो समझ लें होने वाले है कुछ बड़ा! शगुन-अशगुन के ये संकेत बदल सकते हैं आपकी किस्मत!

Travel Omens: रास्ते में दिखे मोर, मैना या खाली घड़ा? तो समझ लें होने वाले है कुछ बड़ा! शगुन-अशगुन के ये संकेत बदल सकते हैं आपकी किस्मत!

Last Updated:

Travel Omens: कभी आपने गौर किया है जब कोई यात्रा बहुत अच्छी निकलती है तो हम मुस्कुराते हुए कहते हैं, “आज तो अच्छा शगुन था.” और अगर रास्ते में दिक्कतें आ जाएं तो मन ही मन सोचते हैं, “पता नहीं किसका चेहरा देखकर निकले थे.” यह बात भले हल्की-फुल्की लगे, लेकिन भारतीय परंपरा में घर से निकलते समय दिखने वाले संकेतों को गंभीरता से लिया गया है. ज्योतिष और लोकविश्वास दोनों ही मानते हैं कि यात्रा सिर्फ एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाना नहीं, बल्कि ऊर्जा और मनःस्थिति का भी परिवर्तन है. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

यात्रा से पहले संकेत: परंपरा और मनोविज्ञान का मेल हिंदू परंपरा में यात्रा शुरू करने से पहले दही-चीनी खाना, पानी पीना या भगवान का नाम लेकर निकलना आम बात है. हमारे घरों में आज भी मां या दादी कहती हैं, “कुछ मीठा खाकर जाओ.” इसका सीधा संबंध मन की स्थिरता और सकारात्मक ऊर्जा से जोड़ा जाता है. शास्त्रों के अनुसार, यात्रा की शुरुआत में दिखने वाले दृश्य मन की स्थिति का प्रतीक माने जाते हैं. अगर निकलते ही कुछ अच्छा दिख जाए, तो व्यक्ति आत्मविश्वास से भर जाता है. वहीं कोई नकारात्मक दृश्य मन में हल्की आशंका पैदा कर देता है. मनोवैज्ञानिक इसे Psychological Priming कहते हैं. यानी शुरुआत में मिला संकेत पूरे दिन के व्यवहार और निर्णयों को प्रभावित कर सकता है.

Travel Omens

घर से निकलते समय दिखने वाले शुभ संकेत पशु और वस्तुओं से जुड़े संकेत अगर घर से निकलते समय मोर दिखाई दे जाए, तो इसे सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है. नेवला दिखना भी कई जगह शुभ संकेत माना गया है. वहीं गाय-बछड़ा या नीली गाय दिखना समृद्धि और सफलता का संकेत समझा जाता है.

Travel Omens

पानी से भरा बर्तन रास्ते में पानी से भरा बर्तन दिख जाए या दूध वाला सामने से आ जाए, तो इसे भी अच्छा शगुन माना जाता है. गांवों में आज भी लोग कहते हैं कि “भरा घड़ा” समृद्धि का प्रतीक है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Travel Omens

कुंवारी लड़की या नवविवाहिता महिला इसी तरह कुंवारी लड़की या नवविवाहिता महिला का दिखना भी शुभ संकेत माना जाता है. लोकविश्वास के अनुसार, यह नए आरंभ और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है.

Travel Omens

पक्षियों से जुड़े संकेत अगर मैना सामने से बोलती हुई दिखे तो इसे लाभ और सुख का संकेत कहा जाता है. वहीं अगर मैना पीछे से बोले तो यह किसी पुराने मित्र से मुलाकात का इशारा माना जाता है. बाईं ओर सूखे पेड़ पर बैठा तोता बोल दे, तो इसे बड़ी सफलता का संकेत माना गया है. पक्षियों का शांत झुंड देखना धन और संतुष्टि का प्रतीक समझा जाता है.

Travel Omens

दाहिनी ओर मुर्गे की बांग सुनाई दे तो समृद्धि का संकेत माना जाता है. नीली चिड़िया दिखना शुभ समाचार की आहट समझी जाती है. गाय का दाहिनी ओर पैर फैलाना भी कार्य में सफलता का संकेत बताया गया है. प्राचीन समय में पक्षियों को प्रकृति का दूत माना जाता था. उनके व्यवहार को देखकर मौसम और परिस्थितियों का अंदाजा लगाया जाता था, इसलिए धीरे-धीरे इन्हें भविष्य संकेतों से जोड़ दिया गया.

Travel Omens

यात्रा के दौरान माने जाने वाले अशुभ संकेत हालांकि हर संकेत को डर की नजर से नहीं देखना चाहिए, लेकिन शास्त्रों में कुछ बातों को सावधानी का इशारा माना गया है. -पक्षियों का अचानक भयभीत होकर उड़ जाना -खाली घड़ा या सूखा कुआं दिखना -रास्ते में रोते हुए व्यक्ति से सामना -टूटे बर्तन या गिरा हुआ सामान दिखाई देना इन संकेतों को विघ्न, देरी या बाधा का प्रतीक माना गया है. गांवों में आज भी बुजुर्ग ऐसी स्थिति में थोड़ी देर रुकने या पानी पीकर फिर से निकलने की सलाह देते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Previous post

Phalguna Amavasya 2026: 1 भूल पड़ेगी भारी! क्या करें, क्या बिल्कुल न करें, जानें फाल्गुन अमावस्या के जरूरी नियम

Next post

Skanda Sashti February 2026 Date: स्कंद षष्ठी कब है? सर्वार्थ सिद्धि योग में होगी पूजा, जानें तारीख, मुहूर्त और महत्व

You May Have Missed