Surya Grahan 2026 Live: साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, आसमान में दिखेगा रिंग ऑफ फायर, जानें समय, सूतक काल, उपाय
साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, दिखेगा रिंग ऑफ फायर, जानें समय, सूतक काल, उपाय
Last Updated:
Surya Grahan 2026 Live: साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण आज लगने जा रहा है. यह सूर्य ग्रहण फाल्गुन अमावस्या तिथि को कुंभ राशि में लग रहा है. सूर्य ग्रहण दोपहर में शुरू होकर शाम को खत्म होगा. इसका सूतक काल 12 घंटे प…और पढ़ें
सूर्य ग्रहण 2026 लाइव अपडेट्स.
Surya Grahan 2026 Live: आज 17 फरवरी मंगलवार को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है. पंचांग के अनुसार, आज फाल्गुन अमावस्या को यह वलयाकार सूर्य ग्रहण शनि देव की राशि कुंभ में लगेगा. इसमें चंद्रमा सूर्य देव को पूर्ण रूप से नहीं ढंकेगा, जिससे रिंग ऑफ फायर का अद्भुत नजारा दिखाई देगा. यह सूर्य ग्रहण 4 घंटे से अधिक समय तक रहेगा. सूर्य ग्रहण के प्रारंभ से 12 घंटे पूर्व सूतक काल लग जाता है और यह ग्रहण के मोक्ष तक रहता है. सूतक काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं करते हैं और मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं. सूतक काल में गर्भवती महिलाओं को विशेष रूप से सावधानी बरतनी होती है. नहीं तो सूर्य ग्रहण का अशुभ प्रभाव गर्भ में पल रहे शिशु पर होने की आशंका रहती है. ग्रहण की धार्मिक मान्यता यह है कि राहु और केतु के कारण सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण लगते हैं. आज का सूर्य ग्रहण दोपहर में 3 बजकर 26 मिनट पर लगेगा और शाम को 7 बजकर 57 मिनट पर इसका समापन होगा. आइए लाइव अपडेट में जानते हैं सूर्य ग्रहण के समय, स्थान, मान्यताओं, ज्योतिष उपाय आदि से जुड़ी हर जानकारी.
February 17, 202607:56 IST
Surya Grahan Live: फाल्गुन अमावस्या पर साल का पहला सूर्य ग्रहण, कब से कब तक है तिथि
इस साल का पहला सूर्य ग्रहण फाल्गुन अमावस्या को है. फाल्गुन अमावस्या तिथि 16 फरवरी को 5:34 पीएम से शुरू हुई है और आज शाम 5:30 पीएम तक रहेगी. यह सूर्य ग्रहण अमावस्या तिथि में प्रारंभ होगा और अमावस्या के खत्म होने के बाद भी रहेगा. शाम 5:30 बजे के बाद फाल्गुन शुक्ल प्रतिपदा तिथि प्रारंभ हो जाएगी. ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या के दिन और चंद्र ग्रहण पूर्णिमा के दिन लगता है.


