Surya Grah Ke Upay: रविवार को कर लें ये 7 आसान उपाय, चमकेगा कुंडली का सूर्य, सरकारी नौकरी, धन, धान्य, करियर में लाभ!
Last Updated:
Surya Ko Majboot Karne Ke Upay: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है. जिन लोगों की कुंडली में सूर्य मजबूत होता है, उन लोगों को सरकारी नौकरी मिलने का योग बनता है. सरकार या सरकारी काम से लाभ होता है. करियर में बॉस या बड़े लोगों का सहयोग प्राप्त होता है. धन, धान्य, पिता से अच्छे संबंध, राजनीति में बड़ा पद, प्रतिष्ठा आदि की प्राप्ति होती है. ऐसे ही जिनका सूर्य कमजोर होता है, उनको करियर में संघर्ष करना पड़ता है, मान सम्मान में कमी होती है, पिता और बड़े अधिकारियों से 36 का आंकड़ा होता है. आपकी कुंडली में सूर्य कमजोर है तो रविवार को कुछ आसान उपायों को करके उसे मजबूत कर सकते हैं और अपनी किस्मत चमका सकते हैं.
सूर्य को मजबूत करने का सबसे आसान उपाय है कि आप अपने पिता की सेवा करें और उनका आशीर्वाद प्रतिदिन लें. अगर पिता नहीं हैं तो बड़े भाई, पिता समान कोई व्यक्ति, परिवार का वरिष्ठ सदस्य या अपने ससुर का आशीर्वाद लें.

सूर्य को प्रबल करने के लिए प्रतिदिन या फिर रविवार को सुबह में स्नान करने के बाद अर्घ्य दें. तांबे के लोटे में पानी भरकर उसके लाल चंदन, लाल रंग के फूल और गुड़ डालकर सूर्य देव को अर्पित करें. ओम सूर्य देवाय नम: मंत्र का उच्चारण करें. आपका काम बनने लगेगा.

कुंडली के सूर्य दोष को दूर करने के लिए रविवार को सूर्य देव की पूजा करें. उसके बाद आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें. यदि यह संभव नहीं है तो सूर्य चालीसा का पाठ करें. ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः या ॐ घृणि सूर्याय नमः मंत्र का जाप करें. इससे लाभ होगा. इससे आप लाल चंदन की माला से जप सकते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

सूर्य कमजोर होने से चर्म रोग हो सकता है. ऐसे लोगों को रविवार का व्रत रखकर सूर्य पूजा करनी चाहिए. पूजा के समय रविवार व्रत कथा सुनें और सूर्य देव की आरती करें. इस बात का ध्यान रखें कि नमक का सेवन न करें और पारण में मीठा भोजन करें.

सूर्य का शुभ रत्न माणिक्य है. आप किसी योग्य ज्योतिषाचार्य की मदद लेकर इस रत्न को धारण कर सकते हैं. माणिक्य धारण करने से सूर्य मजबूत होता है. बड़े लोगों से संबंध बनते हैं. राजनीति और सरकारी क्षेत्र में लाभ होता है.

सूर्य को मजबूत करना है तो आप रविवार के दिन लाल चंदन, गेहूं, गुड़, तांबा, सोना, केसर, लाल कपड़ा, लाल रंग के फल आदि का दान करें. अपने जीवन में लाल और केसरिया रंग का उपयोग करें. इस रंग के कपड़े पहनें या रूमाल रख लें.

जिनका सूर्य कमजोर होता है, वे लोग स्नान के बाद केसर या लाल चंदन का तिलक लगाएं. सूर्य देव का स्मरण करें. तांबे के बर्तन में पानी रखकर पिएं. इस उपाय से भी आपको लाभ होगा.

सूर्य को मजबूत करना है तो देर तक सोना छोड़ दें. सूर्योदय से पहले बिस्तर से उठ जाएं. झूठ, प्रपंच, घृणा, दूसरों को धोखा देना जैसे आदतों से दूर रहें. सत्य और धर्म का अनुसरण करें.


