Stairs Vastu: घर में गलत तरह से बनी सीढ़ियां व्यवसाय में कर सकती हैं नुकसान! यहां जानें सही वास्तु नियम

Stairs Vastu: घर में गलत तरह से बनी सीढ़ियां व्यवसाय में कर सकती हैं नुकसान! यहां जानें सही वास्तु नियम

Last Updated:

Stairs Vastu : वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर की सीढ़ियों का निर्माण उत्तर-दक्षिण या पूर्व-पश्चिम दिशा में करना चाहिए. ईशान कोण में सीढ़ी बनाना नुकसानदेय होता है. सीढ़ियों के वास्तुदोष को दूर करने के लिए सीढ़ियों …और पढ़ें

घर की सीढ़ियों के निर्माण में रखें ये सावधानियां

हाइलाइट्स

  • घर की सीढ़ियों का निर्माण उत्तर-दक्षिण या पूर्व-पश्चिम दिशा में करें.
  • ईशान कोण में सीढ़ी बनवाने से आर्थिक और स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं.
  • सीढ़ियों के आरंभ और अंत में द्वार बनवाएं.

Stairs Vastu : धूप का मजा लेना हो या हवाओं से खुद को तरोताजा करना हो, घर की छत पर तो आप जाते ही होंगे. इसके लिए घर में सीढ़ी बनी होगी. लेकिन क्या आपके घर की सीढ़ी सिर्फ इन्हीं कामों के लिए है. वास्तु विज्ञान के अनुसार घर की सीढ़ियों से तरक्की की ऊंचाई पर भी पहुंचा जा सकता है. इसके लिए जरूरी है कि घर की सीढ़ी वास्तु के नियमों के अनुसार बनी हो. सीढ़ी में वास्तु दोष होने पर तरक्की की बजाय नुकसान उठाना पड़ सकता है.सीढ़ियों का प्रयोग करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के ऊपर सीढ़ियों की ऊर्जा का असर होता है. जिसके सकारात्मक और नकारात्मक परिणाम उस घर में रहने वाले लोगों को भुगतने पड़ते हैं. आइये विस्तार से जानते हैं सीढ़ियों के वास्तु दोष और उसके उपाय के बारे में.

Health Benefits of Yoga : इस योग मुद्रा को करने से मिनटों में खत्म होगा टेंशन ! मोटापा और कोलस्ट्रॉल से भी मिलेगी मुक्ति

वास्तुशास्त्र के नियम के अनुसार : सीढ़ियों का निर्माण उत्तर से दक्षिण की ओर अथवा पूर्व से पश्चिम दिशा की ओर करवाना चाहिए. जो लोग पूर्व दिशा की ओर से सीढ़ी बनवा रहे हों उन्हें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि सीढ़ी पूर्व दिशा की दीवार से लगी हुई नहीं हो. पूर्वी दीवार से सीढ़ी की दूरी कम से कम तीन इंच होने पर घर वास्तु दोष से मुक्त होता है.

सीढ़ियों का निर्माण : सीढ़ी के लिए नैऋत्य यानी दक्षिण पश्चिम दिशा उत्तम होती है. इस दिशा में सीढ़ी होने पर घर प्रगति ओर अग्रसर रहता है. वास्तुशास्त्र के अनुसार उत्तर पूर्व यानी ईशान कोण में सीढ़ियों का निर्माण नहीं करना चाहिए. इससे आर्थिक नुकसान, स्वास्थ्य की हानि, नौकरी एवं व्यवसाय में समस्याओं का सामना करना पड़ता है. इस दिशा में सीढ़ी का होना अवनति का प्रतीक माना गया है. दक्षिण पूर्व में सीढ़ियों का होना भी वास्तु के अनुसार नुकसानदेय होता है. इससे बच्चों के स्वास्थ्य उतार-चढ़ाव बना रहता है.

Vastu Tips for Health: घर के इस दिशा में वास्तु दोष से होती है डायबिटीज की बीमारी! जानें इससे बचने के आसान उपाय

सीढ़ियों के वास्तुदोष को दूर करने के उपाय :

  1. सीढ़ियों के आरंभ और अंत में द्वार बनवाएं.
  2. सीढ़ी के नीचे जूते-चप्पल एवं घर का बेकार सामान नहीं रखें.
  3. मिट्टी के बर्तन में बरसात का जल भरकर उसे मिट्टी के ढक्कन से ढंक दें. इसे सीढ़ी के नीचे मिट्टी में दबा दें.
homeastro

घर में गलत तरह से बनी सीढ़ियां व्यवसाय में कर सकती हैं नुकसान! जानें नियम

Source link

Previous post

महाशिवरात्रि पर शनि की राशि में बुध का उदय, दुर्लभ संयोग से चमकेगी 5 राशियों की किस्मत, आएगा छप्पर फाड़ धन!

Next post

शुक्र के उच्च राशि में प्रवेश करने से बना दुर्लभ संयोग, वृषभ, कर्क समेत इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत और होगा धन लाभ

You May Have Missed