Singh Rashifal 02 march 2026: आज मान-सम्मान बढ़ेगा, व्यापार में लाभ, बस ये काम देगा टेंशन
Last Updated:
Aaj Ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today 02 march 2026: आज सिंह राशि के लोगों को शांत और सकारात्मक व्यवहार बनाए रखना चाहिए. किसी भी तरह के विवाद से बचना जरूरी है. अगर कोई पुरानी रंजिश या मतभेद चल रहा है, तो उसे खत्म करने के लिए आज का दिन अच्छा अवसर दे सकता है. आने वाली होली भी इस राशि के लिए शुभ संकेत दे रही है, जिससे जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं..
आज 02 मार्च 2026 का मीन राशिफल, Pisces Horoscope Today: 02 मार्च 2026 सोमवार का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए खास माना जा रहा है. दिन की शुरुआत फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि से होगी, जबकि शाम 6:28 बजे से पूर्णिमा लग जाएगी. दोपहर बाद ग्रहण का प्रभाव भी रहने की संभावना है. ऐसे ज्योतिषीय संयोगों के बीच दिन का महत्व और बढ़ जाता है. खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित महेंद्र शुक्ला के अनुसार, आज सिंह राशि के लोगों को शांत और सकारात्मक व्यवहार बनाए रखना चाहिए. किसी भी तरह के विवाद से बचना जरूरी है. अगर कोई पुरानी रंजिश या मतभेद चल रहा है, तो उसे खत्म करने के लिए आज का दिन अच्छा अवसर दे सकता है. आने वाली होली भी इस राशि के लिए शुभ संकेत दे रही है, जिससे जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं.
सिंह राशि करियर राशिफल
करियर के लिहाज से नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा. कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा और वरिष्ठ अधिकारियों या सहकर्मियों के साथ चल रहे पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं. दिन सामान्य से बेहतर गुजरने की संभावना है. वहीं विद्यार्थियों को आज अधिक मेहनत करने की जरूरत है. खासतौर पर पुरुष विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देना होगा. महिला जातकों के लिए दिन ज्यादा अनुकूल है और सफलता के संकेत मिल रहे हैं. ज्योतिषाचार्य के अनुसार, आज होलिका दहन में नए गेहूं की बालियां डालने से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और मनोकामनाएं भी पूरी होने की संभावना है.
व्यापार और आर्थिक स्थिति
व्यापार के मामले में आज का दिन सामान्य से बेहतर रह सकता है. खासकर छोटे व्यापारियों को लाभ मिलने की संभावना है. हालांकि, इसके साथ ही खर्च बढ़ने के भी योग बन रहे हैं. अचानक किसी बड़े खर्च का सामना करना पड़ सकता है. वाहन, कंप्यूटर या अन्य इलेक्ट्रॉनिक चीजों पर पैसा खर्च हो सकता है, जिससे बजट प्रभावित हो सकता है. ऐसे में आर्थिक मामलों में सावधानी बरतना जरूरी है और बिना योजना के खर्च करने से बचना चाहिए.
सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के लिहाज से दिन थोड़ा सतर्क रहने वाला है. मौसम में बदलाव का असर शरीर पर पड़ सकता है. सर्दी, जुकाम या हल्का बुखार जैसी समस्याएं हो सकती हैं. महिलाओं और बच्चों को विशेष ध्यान रखने की जरूरत है. छोटी लापरवाही भी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है. ठंडी चीजों से परहेज करें और गर्म पानी का इस्तेमाल करें. किसी भी छोटी बीमारी को नजरअंदाज न करें.
लव लाइफ और पारिवारिक संबंध
पारिवारिक जीवन में आज हल्का मनमुटाव हो सकता है. मनचाही चीज मिलने में देरी होने से थोड़ा तनाव महसूस हो सकता है. हालांकि दिन ढलते-ढलते स्थिति सामान्य हो जाएगी और रिश्तों में फिर से मधुरता लौट आएगी. प्रेम संबंधों के लिए दिन सामान्य रहेगा. किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन धैर्य और समझदारी से रिश्तों को संभालना जरूरी होगा.
इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य पंडित महेंद्र शुक्ला के अनुसार, आज होलिका दहन का दर्शन, पूजन और परिक्रमा करना शुभ रहेगा. जलती हुई होलिका में गेहूं की बालियां, लौंग और इलायची डालना लाभकारी माना गया है. गोबर से बने उपले डालने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है. साथ ही होलिका की राख को माथे पर लगाने से संक्रामक रोगों से बचाव होने की मान्यता है.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


