Singh Rashifal: सिंह राशि वालों के लिए खुशखबरी! कुंवारों को मिलेगा विवाह प्रस्ताव, कार्यक्षेत्र में मिलेगी शाबाशी

Singh Rashifal: सिंह राशि वालों के लिए खुशखबरी! कुंवारों को मिलेगा विवाह प्रस्ताव, कार्यक्षेत्र में मिलेगी शाबाशी

रांची. ग्रहों के गोचर से हर राशि के जातकों के जीवन में प्रभाव देखने को मिलता है. किसी को अच्छा तो किसी को बुरा, लेकिन कुछ ना कुछ प्रभाव जरूर डालता है. ऐसे में सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा जाने वाला है और आज का दिन उनके लिए क्या खास लेकर आया है. चलिए जानते हैं रांची के ज्योतिष आचार्य से.

ज्योतिष आचार्य संतोष कुमार चौबे(रांची यूनिवर्सिटी से ज्योतिष शास्त्र में गोल्ड मेडलिस्ट) ने लोकल 18 को बताया कि सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद खास रहने वाला है. किसी के लिए शादी का रिश्ता आएगा, तो वहीं स्वास्थ्य भी उत्तम रहने वाला है और शिक्षा में भी विद्यार्थियों को अच्छा खासा परिणाम मिलेगा.

जाने कैसा रहेगा आज का दिन

• करियर- करियर के मामले में आज का दिन बेहद शानदार जाने वाला है. आज आप कुछ क्रिएटिव भी कर सकते हैं, जिससे आपको वाह वाही भी मिल सकती है, मन भी प्रसन्न रहेगा, जिससे काम में मन भी अच्छा लगेगा.

• लव लाइफ- प्यार मोहब्बत के मामले में भी आज का दिन यादगार रहने वाला है. दिमाग शांत रहेगा, तो पार्टनर के साथ तालमेल भी रहेगा. वहीं, जिन लोगों की शादी की उम्र हो गई है, उनके लिए आज रिश्ता आने की प्रबल संभावना है और बात भी बन सकती है.

• स्वास्थ्य- आज स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा. हालांकि, चंद्रमा के गोचर के कारण ठंडी चीजों से थोड़ा परहेज करें. अगर ठंडी चीजों से परहेज करते हैं, तो फिर स्वास्थ्य को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं रहेगी.

• आर्थिक स्थिति- आर्थिक स्थिति के मामले में थोड़ा सतर्कता बरतनी होगी, खर्च अधिक रहेगी, जिससे थोड़ी परेशानी हो सकती है. इसलिए आप कोई अच्छी जगह इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं, इन्वेस्टमेंट के लिए आज का दिन अच्छा है.

• शिक्षा – क्योंकि, आज मन व दिमाग भी शांत रहेगा. इसलिए एकाग्र बहुत अच्छा रहेगा. यानी विद्यार्थियों के लिए भी दिन शानदार है, तो मन लगाकर पढ़ पाएंगे और चीजों को अच्छी तरीके से समझ भी पाएंगे, जो कॉम्पिटेटिव एक्जाम की तैयारी कर रहे हैं. उनके लिए भी आज का दिन अच्छा जाने वाला है.

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Horoscope Today

Source link

You May Have Missed