Singh Rashifal: सिंह राशि के लिए आज का दिन: करियर में होगी बंपर तरक्की, लव लाइफ में आएगी नई शुरुआत

Singh Rashifal: सिंह राशि के लिए आज का दिन: करियर में होगी बंपर तरक्की, लव लाइफ में आएगी नई शुरुआत

Last Updated:

Singh Rashifal 10 March 2025: आज मार्च महीना का 10 तारीख है. वहीं सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रहेगा, चलिए जानते हैं करियर, लव, और स्वास्थ्य में कैसा दिन रहने वाला है.

X

Singh Rashifal 10 March  – करियर के क्षेत्र में तरक्की के योग तो प्यार के मामले

हाइलाइट्स

  • करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं.
  • लव लाइफ में नई शुरुआत कर सकते हैं.
  • स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा.

सिंह राशिफल. ग्रहों की चाल पल-पल बदलती है. ऐसे में इसका असर हर राशि के जातकों में भी देखा जाता है. खास तौर पर सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर के क्षेत्र में काफी अच्छा जाने वाला है, तो लव लाइफ में भी एक नई शुरुआत कर सकते हैं. आईए जानते हैं, रांची के ज्योतिष आचार्य से की अन्य क्षेत्रों में आज का दिन कैसा जाएगा.

ज्योतिष आचार्य संतोष कुमार चौबे (रांची यूनिवर्सिटी से ज्योतिष शास्त्र में गोल्ड मेडलिस्ट) ने लोकल 18 को बताया, सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है. किसी प्रकार की कोई भी समस्या नहीं देखी जा रही है. खासतौर पर करियर के क्षेत्र में तरक्की के योग बन रहे हैं.

जाने कैसा रहेगा दिन

• करियर – करियर के क्षेत्र में आज का दिन खास तौर पर जो भाग-दौड़ का काम करते हैं. उनके लिए काफी शानदार रहने वाला है. इंपोर्ट एक्सपोर्ट में भी अच्छा खासा मुनाफा दिख रहा है और जो घूम कर काम करते हैं या सेल्स का काम करते हैं. उनका काम में भी अच्छा खासा बढ़ोतरी देखने को मिलेगा.

• लव लाइफ – लव लाइफ शानदार रहने वाला है. किसी प्रकार की कोई भी समस्या नहीं दिख रही है. कल तक जो मन मुटाव था. वह आज ठीक हो सकता है. एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे और जो भी गिले शिकवे थे, वह सब भूलकर एक नई शुरुआत भी कर सकते हैं.

• स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. किसी प्रकार की कोई भी समस्या नजर नहीं आ रही है. हालांकि, ठंडी चीजों से परहेज करते रहना है.

• आर्थिक स्थिति- आर्थिक स्थिति, तो फिलहाल ऊपर नीचे देखने को मिलेगी. भूलकर भी किसी को इस समय उधर ना दें. क्योंकि, वापस पैसे नहीं मिलने वाले हैं. वहीं, फिलहाल, कहीं पर इन्वेस्टमेंट ना करें, थोड़े दिन रुक जाए. क्योंकि, अगर आप अभी इन्वेस्टमेंट करते हैं, तो सारा पैसा डूब सकता है और धन हानि का योग दिखने को मिल रहा है.

• शिक्षा – शिक्षा के लिहाज से आज का दिन काफी अच्छा जाने वाला है. किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं दिख रही है. एकाग्र मन से पढ़ाई करेंगे व कठिन विषय को भी आज आसानी से समझेंगे. कंपटीशन की तैयारी करने वालों के लिए काफी अच्छा समय चल रहा है, सफलता मिल सकती है.

homeastro

सिंह राशि के लिए आज का दिन: करियर में होगी बंपर तरक्की, लव लाइफ में नई शुरुआत

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

Previous post

Makar Rashifal: व्यापार में होगी बढ़ोतरी, विरोधी भी करेंगे तारीफ, इस उपाय से हर कार्य में होंगे सफल

Next post

कन्या राशि वाले इस दिन का उठाएं पूरा फायदा, करियर से लेकर बिजनेस तक हर जगह होगा पैसा; जानें ग्रह नक्षत्र का राज

You May Have Missed