Singh Rashifal: आज भाग्योदय का दिन, करियर में मिलेगी अपार सफलता, इस क्षेत्र में तो कहना ही क्या! जानें सब
Agency:News18 Jharkhand
Last Updated:
Aaj Ka Singh Rashifal: रांची के आचार्य ने बताया कि सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है. खासकर आज का भाग्य सहायक रहने वाला है. करियर, व्यापार, स्वास्थ्य में बड़ी सफलता मिल सकती है. जानें..
30 जनवरी 2025 आज का सिंह राशिफल.
रांची. सिंह राशि वालों के लिए 30 जनवरी 2024 का दिन कैसा रहेगा? आज जातकों को क्या करना और क्या नहीं करना चाहिए? इस विषय पर रांची के ज्योतिषाचार्य संतोष कुमार चौबे (रांची यूनिवर्सिटी से ज्योतिष शास्त्र में गोल्ड मेडलिस्ट) ने लोकल 18 को बताया कि सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. खासतौर पर कार्यक्षेत्र में भाग्योदय का समय है. अच्छी खासी तरक्की मिल सकती है. और..
करियर
करियर के लिहाज से यह समय काफी अच्छा रहने वाला है. क्योंकि, भाग्योदय का समय है. इसलिए करियर में कोई बड़ा प्रोजेक्ट या फिर कोई बड़ी उपलब्धि आपका इंतजार कर रही है. अगर आप व्यापार में हैं तो सेल काफी अच्छा होगा, जिस भी फील्ड में हैं. वहां पर आपको तरक्की देखने को मिलेगी.
लव लाइफ
लव लाइफ की बात की जाए तो यह भी काफी शानदार रहने वाली है. कोई मनमुटाव की संभावना नहीं दिख रही है. ऐसे में आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा खासा क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे और तालमेल बैठा कर चलेंगे. सिंगल जातकों के लिए रिश्ता फिक्स हो सकता है.
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के लिहाज से भी आज का दिन उत्तम है. भाग्य साथ देगा व अगर कोई बीमारी है भी तो आज उसमें आराम मिलने का आसार है. ऐसे में आज कोई विशेष परेशानी नजर नहीं आ रही है.
आर्थिक स्थिति
आर्थिक स्थिति में भी फिलहाल उतार-चढ़ाव बना रहेगा. यह जो समय चल रहा है, इसमें आप सेविंग करने में असफल होंगे. अचानक से अस्पताल में या कहीं पर धन की आवश्यकता पड़ सकती है, ऐसे में सेविंग टूट सकती है.
शिक्षा
शिक्षा में भी आज का दिन शानदार रहने वाला है. मन एकाग्र रहेगा और लंबे समय तक आप पढ़ पाएंगे. मन भी खुश रहेगा. कंपटीशन की तैयारी करने वालों के लिए फिलहाल उत्तम समय चल रहा है.
Ranchi,Jharkhand
January 30, 2025, 07:05 IST
आज भाग्योदय का दिन, करियर में मिलेगी अपार सफलता, इस क्षेत्र में तो क्या कहने
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


