Singh Rashifal: आज बेहद खास दिन, करियर में करेंगे बड़ा काम, लव लाइफ भी शानदार, पैसे को लेकर न करें ये गलती

Singh Rashifal: आज बेहद खास दिन, करियर में करेंगे बड़ा काम, लव लाइफ भी शानदार, पैसे को लेकर न करें ये गलती

Agency:News18 Jharkhand

Last Updated:

Aaj Ka Singh Rashifal: रांची के आचार्य ने बताया कि आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए बहुत खास है. आज ग्रह-नक्षत्र जातकों के पक्ष में हैं. जो फैसला करेंगे, सफलता मिलेगी. हालांकि, धन को लेकर थोड़ा सचेत रहें. जानें …और पढ़ें

X

27 जनवरी 2025, आज का सिंह राशिफल.

रांची. सिंह राशि वालों के लिए 27 जनवरी 2025 का दिन कैसा रहेगा? आज कौन से कार्य करने हैं और कौन से नहीं? इस सवालों के जवाब रांची के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य ने दिए. ज्योतिषाचार्य संतोष कुमार चौबे (रांची यूनिवर्सिटी से ज्योतिष शास्त्र में गोल्ड मेडलिस्ट) ने लोकल 18 को बताया कि सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा जाने वाला है. खासकर कार्यक्षेत्र में आज आप कोई बड़ा काम मिलेगा. और…

करियर
करियर के लिहाज से आज का दिन काफी अच्छा है. आज आप कुछ बड़ा काम करेंगे. जैसे कोई बड़ा टेंडर लेना या फिर कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा आइडिया देना या फिर कोई बड़ा कदम उठाना. अपने करियर को लेकर ऐसे में आज आप निश्चित रूप से कोई न कोई बड़ा काम जरूर करेंगे और यह सकारात्मक रूप में ही होगा यानी आपको फायदा ही मिलेगा.

लव लाइफ
लव लाइफ में आज सब कुछ काफी अच्छा होने वाला है. लंबे समय से आ रही खटपट भी आज प्यार में बदल जाएगी. अपने पार्टनर के साथ आज आप क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे और पार्टनर के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं. आप यह कह सकते हैं कि कपल्स के लिए फिलहाल गोल्डन टाइम है. सिंगल जातकों के लिए भी काफी अच्छा समय है. कोई नया रिश्ता आ सकता है.

स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा चलेगा. ऐसा कोई परेशानी नहीं दिख रही है. मन बहुत प्रसन्न रहेगा. सिर्फ शरीर से ही नहीं, आप भीतर से भी अच्छा महसूस करेंगे. दिमाग भी शांत रहेगा, यानी मेंटल हेल्थ भी काफी अच्छा रहेगा.

आर्थिक स्थिति
आर्थिक स्थिति थोड़ा सा नाजुक रहेगी. आकस्मिक धन की हानि हो सकती है, यानी अस्पताल में या फिर आपका पैसा कहीं डूब सकता है. ऐसे में थोड़ा मन उदास रह सकता है. यह जो दशा चल रही है इसमें पैसे के लेनदेन में बहुत ही सतर्कता रखनी है.

शिक्षा
शिक्षा में आज का दिन काफी शानदार है. आप पूरी तरह समर्पित होकर पढ़ाई करेंगे, जिसका रिजल्ट आपको आने वाले समय में निश्चित तौर पर सकारात्मक मिलेगा. खासतौर पर यह समय उन लोगों के लिए बहुत ही खास है, जो कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं. उनके लिए यह गोल्डन टाइम है. मन लगाकर पढ़ाई करेंगे तो आने वाले समय में निश्चित ही सफलता मिलेगी.

homeastro

आज खास दिन, करियर में करेंगे बड़ा काम, लव लाइफ शानदार, पैसे को लेकर न करें ये..

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed