Singh Rashifal: आज बसंत पंचमी..भूलकर भी ये चीज किसी को न दें, वरना पैसों की होगी हानि, यात्रा टाल दें
Agency:News18 Jharkhand
Last Updated:
Aaj Ka Singh Rashifal: रांची के आचार्य ने बताया कि बसंत पंचमी का दिन सिंह राशि वालों के लिए मिलाजुला है. आज खासकर अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है. वहीं, लव लाइफ बढ़िया रहेगी. जानें दिन का हाल..
03 फरवरी 2025 आज का सिंह राशिफल.
रांची: आज बसंत पंचमी है. ऐसे में क्या आज सिंह राशि वालों का दिन खास रहेगा या सामान्य रहेगा? क्या आज सावधान रहने की जरूरत है? इस संबंध में रांची के ज्योतिषाचार्य संतोष कुमार चौबे (रांची यूनिवर्सिटी से ज्योतिष शास्त्र में गोल्ड मेडलिस्ट) ने लोकल 18 को बताया कि सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा. खासतौर पर आर्थिक स्थिति आज अच्छी नहीं रहेगी. आज भूलकर भी..
करियर
करियर के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. लेकिन कोशिश करें कि काम के सिलसिले में अगर यात्रा पर जा रहे हैं तो टाल दें. क्योंकि, यात्रा पर जाना आज सही नहीं है. हालांकि, ऑफिस में बैठकर अगर काम करते हैं तो आज आप काफी तरक्की करेंगे, कोई नया प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है.
लव लाइफ
लव लाइफ की बात करें तो वो काफी शानदार रहने वाली है. पुराने झगड़े भुलाकर आप फिर से एक हो जाएंगे. घर में खुशहाली का माहौल रहेगा और आप दोनों कहीं घूमने भी जा सकते हैं. सिंगल जातकों के लिए भी काफी अच्छा समय चल रहा है, कोई नया पार्टनर एंट्री कर सकता है.
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के लिहाज से आज काफी महत्वपूर्ण दिन है. क्योंकि, आपको एकदम सतर्क होकर रहना है. कोशिश करें कि यात्रा पर न जाएं अगर आज यात्रा हैं तो टाल दें. वरना अस्पताल के भी चक्कर लगाने पड़ सकते हैं. सर्दी-खांसी, जुकाम या अचानक से स्वास्थ्य में बीपी या फिर कोई अन्य बीमारी हो सकती है. ऐसे में खानपान का विशेष तौर पर ध्यान रखें.
आर्थिक स्थिति
आज आर्थिक स्थिति फिलहाल ऊपर-नीचे रह सकती है. आज भूलकर भी किसी को उधार न दें. उधार देना भी है तो कल या परसों दें. क्योंकि, आज के दिन उधार देने पर पूरा का पूरा पैसा डूब सकता है. इस बात का विशेष ध्यान रखें.
शिक्षा
शिक्षा के लिहाज से विद्यार्थियों के लिए समय काफी अच्छा चल रहा है. खासकर वैसे विद्यार्थी जो कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं. उनके लिए गोल्डन समय है. अगर वह मन लगाकर पढ़ते हैं तो आने वाले समय में निश्चित सकारात्मक रिजल्ट देखने को मिलेगा.
Ranchi,Jharkhand
February 03, 2025, 07:38 IST
आज भूलकर भी ये चीज किसी को न दें, वरना पैसों की होगी हानि, यात्रा टाल दें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


