Shukra Gochar 2026: होलिका दहन के दिन शुक्र का मीन राशि में गोचर, मेष, कर्क समेत 6 राशियों
होलिका दहन के दिन शुक्र गोचर, मेष समेत 6 राशियों की जिंदगी में आएंगी खुशियां
Last Updated:
Venus Transit In Pisces: 2 मार्च को शुक्र मीन राशि में गोचर करने वाले हैं और इस दिन होलिका दहन भी किया जाएगा. होलिका दहन के दिन शुक्र का गोचर मेष, कर्क समेत 6 राशियों के लिए बेहद फायदेमंद होने वाला है. इन राशियों को पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में कई फायदे होंगे और काफी समय से अटके हुए कई कार्य पूरे भी होंगे. आइए जानते हैं शुक्र का मीन राशि में गोचर किन किन राशियों के लिए शुभ है…
Venus Transit In Pisces: होलिका दहन 2 मार्च को किया जाएगा और इसी दिन शुक्र ग्रह मीन राशि में गोचर करने वाले हैं. शुक्र ग्रह दिन सोमवार को सुबह सुबह 12 बजकर 56 मिनट पर कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करने वाले हैं. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, वृषभ और तुला राशि के स्वामी शुक्र की मीन राशि में शनि के साथ युति भी बनेगी. शुक्र ग्रह भौतिक सुख सुविधा, रचनात्मकता, सौंदर्य, आनंद आदि के कारक ग्रह हैं, शुक्र जब एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तो इसका प्रभाव देश दुनिया समेत मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर पड़ता है. आज हम आपको उन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको शुक्र गोचर से फायदा होने वाला है. आइए जानते हैं होलिका दहन के दिन शुक्र का गोचर होना किन किन राशियों के लिए फायदेमंद होने वाला है.
शुक्र गोचर का मेष राशि पर प्रभाव
मेष राशि वालों के लिए दूसरे और सातवें भाव के स्वामी शुक्र का गोचर आपकी राशि से 12वें भाव में हो रहा है. शुक्र के 12वें भाव में जाने का मतलब है कि आपके काफी समय से अटके हुए कार्य पूरे होंगे और मकान व वाहन खरीदने की इच्छा भी पूरी होगी. होलिका दहन के दिन शुक्र गोचर नौकरी पेशा जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, अधिकारियों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे और आमदनी के अन्य स्त्रोत भी बनेंगे. जो लोग अपना खुद का बिजनेस करते हैं, उन्हें भी आर्थिक लाभ मिल सकता है और वे इस दौरान अपने कारोबार का विस्तार कर सकते हैं.
शुक्र गोचर का मिथुन राशि पर प्रभाव
मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र पांचवें और 12वें भाव के स्वामी हैं और 10वें भाव में गोचर करने वाले हैं. होलिका दहन के दिन शुक्र का गोचर प्रोफेशनल तौर पर मिथुन राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है. इस राशि के नौकरी पेशा जातक ऑफिस में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और अगर आप मैनेजर की भूमिका में हैं तो आपके सुझाव और आलोचनाओं को अधिकारी गंभीरता से लेंगे. अगर आप खुद का बिजनेस शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो होलिका दहन के बाद ही आपके लिए शुभ संयोग बनना शुरू हो जाएंगे.
शुक्र गोचर का कर्क राशि पर प्रभाव
होलिका दहन के दिन शुक्र का गोचर आपकी राशि से नौवें भाव में होने जा रहा है और शुक्र चौथे और 11वें भाव के स्वामी भी हैं. कर्क राशि के लोग अब राहत की सांस ले सकते हैं क्योंकि शुक्र की वजह से वेतनभोगी लोगों को लंबे समय से प्रतीक्षित आर्थिक लाभ और प्रमोशन मिल सकता है. दैनिक कामकाज वालों को मेहनत के बदले अच्छा वेतन मिल सकती है और धूमधाम से होली का पर्व भी मनाएंगे. मुनाफा कमाने वाले व्यवसायी भी इस समय का आनंद लेंगे. परिवार में अगर कोई परेशानी चल रही है तो वह दूर हो जाएगी और धन की वजह से अटके हुए कई कार्य पूरे होंगे.
शुक्र गोचर का कन्या राशि पर प्रभाव
कन्या राशि वालों के लिए दूसरे और नौवें भाव के स्वामी शुक्र आपकी राशि से सातवें भाव में गोचर करने वाले हैं. होलिका दहन के दिन शुक्र का गोचर आपके जीवन की कई परेशानियों को दूर करेगा और घर या फ्लैट ले पाने की स्थिति में भी होंगे. इस अवधि में आप जीवनसाथी की मदद से बिजनेस में अच्छा पैसा कमा सकते हैं. कॉर्पोरेट निवेश से भी धीरे-धीरे लाभ मिलेगा. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों के लिए शुक्र गोचर फायदेमंद रहेगा. अगर आप नई नौकरी खोज रहे हैं तो आपको अच्छे अवसर मिलेंगे और बॉस इस समय आपके पक्ष में रह सकते हैं. सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भाग लेने से आपको पहचान और प्रसिद्धि भी मिलेगी.
शुक्र गोचर का वृश्चिक राशि पर प्रभाव
वृश्चिक राशि वालों के लिए शुक्र सातवें और 12वें भाव के स्वामी हैं और आपकी राशि से पांचवें भाव में गोचर करने वाले हैं. होलिका दहन के दिन शुक्र का गोचर आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा और आपको कई शुभ समाचार सुनने को भी मिलेंगे. होली के मौके पर कई खास दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा, जिनसे आपको जरूरी जानकारी भी मिल सकती है. क्रिएटिव फील्ड में काम करने वाले लोग काम के प्रति नई ऊर्जा महसूस करेंगे और प्रोफेशनली आगे बढ़ेंगे. अगर आप किसी विवाद में फंसे हुए हैं तो इस अवधि में आपको मुक्ति मिलेगी.
शुक्र गोचर का कुंभ राशि पर प्रभाव
चौथे और नौवें भाव के स्वामी शुक्र आपकी राशि से दूसरे भाव में गोचर करने वाले हैं. होलिका दहन के दिन शुक्र का गोचर कई परेशानियों से मुक्ति दिलाएगा. अगर आप कोर्ट-कचहरी के मामलों में फंसे हुए हैं तो इस अवधि में आपको राहत मिल सकती है. आपकी वाणी में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा, जिससे समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और कई खास लोगों से जान-पहचान भी होगी. अगर आप काफी समय से रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो आपकी इच्छा पूरी हो सकती है और परिवार के साथ धूमधाम से होली का जश्न भी मनाएंगे.
About the Author

पराग शर्मा एक अनुभवी धर्म एवं ज्योतिष पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेदनी ज्योतिष, वैदिक शास्त्रों और ज्योतिषीय विज्ञान पर गहन अध्ययन और लेखन का 12+ वर्षों का व्यावहारिक अनुभव ह…और पढ़ें


