Shani Dev Vahan: शनि देव के 9 पवित्र वाहन और उनके प्रभाव, जानें कौन देता है तरक्की और कौन लाता है संघर्ष
1. मोर (Peacock)
मोर को शनिदेव का शुभ वाहन माना गया है. जब शनि मोर पर सवार होकर आते हैं, तो समझिए कि आपके अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं. यह वाहन सौभाग्य, नाम और काम में सफलता दिलाता है. मोर का रंग और चाल दोनों ही सुंदरता और गरिमा का प्रतीक माने जाते हैं.
शेर भी शनिदेव का एक प्रभावशाली वाहन है. जब शनि शेर पर सवार होकर आते हैं, तो इंसान में आत्मविश्वास बढ़ता है. दुश्मनों पर जीत मिलती है और कई मुश्किलें खुद-ब-खुद दूर हो जाती हैं, ये वाहन बहादुरी और साहस का प्रतीक है.
3. हंस (Swan)
हंस को सबसे शुभ वाहन माना गया है. जब शनि हंस पर बैठकर आते हैं, तो धन, सम्मान और शांति मिलती है. ऐसा समय होता है जब किस्मत आपका पूरा साथ देती है और जीवन में खुशहाली आती है.
अगर शनि घोड़े पर आ रहे हैं, तो मेहनत का समय है, लेकिन इसका फल भी अच्छा होता है, ये वाहन दिखाता है कि व्यक्ति को फुर्ती और मेहनत दोनों में संतुलन बनाना होगा, अगर ऐसा कर लिया तो कामयाबी तय है.
5.सियार (Jackal)
सियार का वाहन थोड़े उलझन वाले हालात दिखाता है, लेकिन इसका नतीजा सकारात्मक भी हो सकता है, अगर आप सतर्क रहें, सही फैसले लें, तो शनि की कृपा मिलती है और जीवन में सुधार आता है.
भैंसे पर शनि का सवार होना एक मिक्स सिग्नल होता है, ये वाहन दिखाता है कि समय थोड़ा टेढ़ा है, लेकिन अगर आप धैर्य और समझदारी से चलें तो संभल सकते हैं. गलती करने पर स्थिति बिगड़ भी सकती है.
शनि का सबसे चर्चित वाहन कौआ है. जब शनि कौए पर सवार होकर आते हैं, तो कलह, विवाद, और मानसिक अशांति बढ़ सकती है, ये वाहन आपको सचेत करता है कि अपने कर्मों पर ध्यान दीजिए, वरना परिणाम उलटे भी हो सकते हैं.
8. गधा (Donkey)
गधा शनिदेव का अशुभ वाहन माना गया है. जब शनि गधे पर सवार होकर आते हैं, तो जीवन में संघर्ष बढ़ता है. इस समय व्यक्ति को बार-बार कोशिश करनी पड़ती है, और चीज़ें आसानी से नहीं बनतीं.
9. हाथी (Elephant)
हाथी को भी अशुभ संकेतों में गिना गया है. यह वाहन दिखाता है कि व्यक्ति कभी शांत रहेगा तो कभी गुस्से में. मन में असंतुलन बना रहेगा. इस दौरान सही दिशा में सोचकर काम करना जरूरी है.


