Shani Dev Vahan​: शनि देव के 9 पवित्र वाहन और उनके प्रभाव, जानें कौन देता है तरक्की और कौन लाता है संघर्ष

Shani Dev Vahan​: शनि देव के 9 पवित्र वाहन और उनके प्रभाव, जानें कौन देता है तरक्की और कौन लाता है संघर्ष

Shani Dev Vahan: अक्सर जब शनि की दशा आती है या साढ़ेसाती शुरू होती है, तो लोग डरने लगते हैं, लेकिन असल में शनि देव इंसान के अच्छे-बुरे कर्मों का हिसाब करने वाले देवता हैं. उनका मकसद किसी को तकलीफ देना नहीं, बल्कि सुधार करना होता है. शनि देव के बारे में एक बहुत दिलचस्प बात यह है कि उनके 9 वाहन माने जाते हैं और हर वाहन का अलग मतलब होता है. माना जाता है कि जब शनि किसी खास वाहन पर सवार होकर किसी की कुंडली में प्रवेश करते हैं, तो उस वाहन के गुणों के हिसाब से ही व्यक्ति के जीवन पर असर पड़ता है. चलिए जानते हैं ज्योतिषाचार्य अंशुल त्रिपाठी से कौन से वाहन सौभाग्य लेकर आते हैं और किनसे मिलती है चेतावनी.

1. मोर (Peacock)
मोर को शनिदेव का शुभ वाहन माना गया है. जब शनि मोर पर सवार होकर आते हैं, तो समझिए कि आपके अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं. यह वाहन सौभाग्य, नाम और काम में सफलता दिलाता है. मोर का रंग और चाल दोनों ही सुंदरता और गरिमा का प्रतीक माने जाते हैं.

2. शेर (Lion)
शेर भी शनिदेव का एक प्रभावशाली वाहन है. जब शनि शेर पर सवार होकर आते हैं, तो इंसान में आत्मविश्वास बढ़ता है. दुश्मनों पर जीत मिलती है और कई मुश्किलें खुद-ब-खुद दूर हो जाती हैं, ये वाहन बहादुरी और साहस का प्रतीक है.

3. हंस (Swan)
हंस को सबसे शुभ वाहन माना गया है. जब शनि हंस पर बैठकर आते हैं, तो धन, सम्मान और शांति मिलती है. ऐसा समय होता है जब किस्मत आपका पूरा साथ देती है और जीवन में खुशहाली आती है.

4. घोड़ा (Horse)
अगर शनि घोड़े पर आ रहे हैं, तो मेहनत का समय है, लेकिन इसका फल भी अच्छा होता है, ये वाहन दिखाता है कि व्यक्ति को फुर्ती और मेहनत दोनों में संतुलन बनाना होगा, अगर ऐसा कर लिया तो कामयाबी तय है.

5.सियार (Jackal)
सियार का वाहन थोड़े उलझन वाले हालात दिखाता है, लेकिन इसका नतीजा सकारात्मक भी हो सकता है, अगर आप सतर्क रहें, सही फैसले लें, तो शनि की कृपा मिलती है और जीवन में सुधार आता है.

6. भैंसा (Buffalo)
भैंसे पर शनि का सवार होना एक मिक्स सिग्नल होता है, ये वाहन दिखाता है कि समय थोड़ा टेढ़ा है, लेकिन अगर आप धैर्य और समझदारी से चलें तो संभल सकते हैं. गलती करने पर स्थिति बिगड़ भी सकती है.

7. कौआ (Crow)
शनि का सबसे चर्चित वाहन कौआ है. जब शनि कौए पर सवार होकर आते हैं, तो कलह, विवाद, और मानसिक अशांति बढ़ सकती है, ये वाहन आपको सचेत करता है कि अपने कर्मों पर ध्यान दीजिए, वरना परिणाम उलटे भी हो सकते हैं.

8. गधा (Donkey)
गधा शनिदेव का अशुभ वाहन माना गया है. जब शनि गधे पर सवार होकर आते हैं, तो जीवन में संघर्ष बढ़ता है. इस समय व्यक्ति को बार-बार कोशिश करनी पड़ती है, और चीज़ें आसानी से नहीं बनतीं.

9. हाथी (Elephant)
हाथी को भी अशुभ संकेतों में गिना गया है. यह वाहन दिखाता है कि व्यक्ति कभी शांत रहेगा तो कभी गुस्से में. मन में असंतुलन बना रहेगा. इस दौरान सही दिशा में सोचकर काम करना जरूरी है.

Source link

Previous post

Janmashtami Kis Din Hai: कब है जन्माष्टमी 15, 16 या 17 अगस्त? इस साल क्यों है बड़ा कन्फ्यूजन, जानें सही डेट, मुहूर्त, पारण

Next post

मूलांक 4 वालों पर भरोसा करना क्यों होता है मुश्किल? चलते हैं सीधे, अचानक बीच में मार देते हैं गच्चा

You May Have Missed