Scorpio Horoscope : पैसों की वजह से नहीं रुकेगा कोई भी काम, सीनियर्स से मिलेगी सराहना, पार्टनर दे सकता है गिफ्ट
गया : आज बुधवार (18 दिसंबर) को पौष माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है. आज का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद खास साबित होने वाला है. इस दिन ग्रहों की स्थिति कई राशियों के लिए तरक्की के नए रास्ते खोल सकती है. नौकरी, व्यापार और आर्थिक मामलों में इन राशियों को सफलता मिलने की पूरी संभावना है. रुके हुए काम पूरे होंगे और जीवन में खुशियों की नई शुरुआत होगी.
बात करें वृश्चिक राशि की तो गया मंत्रालय वैदिक पाठशाला के पंडित राजा आचार्य के अनुसार आज का दिन आपके लिए इनकम के सोर्स को बढ़ाने वाला रहेगा. आपका कोई काम यदि धन को लेकर रुका हुआ है तो वह भी पूरा होगा. आप अपने बिजनेस में कुछ योजनाओं को शामिल करेंगे. आपको किसी प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट करना भी अच्छा रहेगा. आप धन संबंधित समस्याओं को लेकर ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से बातचीत कर सकते हैं. प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के लिए कोई गिफ्ट लेकर आ सकते हैं.
आज का दिन नई शुरुआत का दिन साबित हो सकता है. कार्य क्षेत्र और व्यापार में नए अवसर मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. शांत दिमाग से सही समय का इंतजार करें और धैर्य के साथ आगे बढ़ें, तरक्की आपके हाथों में होगी. कैरियर के मामले में काफी सावधानी से काम लेना होगा. शाम तक आप अपने धैर्य तथा प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे. आपके सम्मान में वृद्धि का दिन है और भाग्य साथ देगा. आपकी तरक्की होगी और मन काफी प्रसन्न होगा. दिन व्यस्तता भरा रहेगा. भागदौड़ रह सकती है. किसी के बहकावे में न आएं, नुकसान उठाना पड़ सकता है. हेल्थ में सुधार आएगा.
पारिवारिक जीवन में भी खुशियां आएंगी और आप अपने जीवनसाथी या प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे. अगर आप किसी नई योजना में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए अनुकूल है. नौकरी पेशा लोगों को सीनियर्स से सराहना मिलेगी और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. यदि आपके साथ आपका प्रेमी भी कामकाजी है तब आवश्यक नहीं कि वह रोज की भांति आपसे बात करने का समय निकाल पाएं.
Tags: Bihar News, Gaya news, Horoscope Today, Local18, Zodiac Signs
FIRST PUBLISHED : December 18, 2024, 07:50 IST


