Saptahik Rashifal 5 to 11 January 2026 : तुला राशि वालों को इस सप्ताह संतान सुख की प्राप्ति होगी, वृश्चिक वालों को आर्थिक दिक्कतें आ सकती है तो धनु वालों के लिए आय के नये स्रोत बनेंगे!

Saptahik Rashifal 5 to 11 January 2026 : तुला राशि वालों को इस सप्ताह संतान सुख की प्राप्ति होगी, वृश्चिक वालों को आर्थिक दिक्कतें आ सकती है तो धनु वालों के लिए आय के नये स्रोत बनेंगे!

Last Updated:

Weekly Horoscope 5 to 11 January 2026: जनवरी के इस सप्ताह तुला और वृश्चिक राशि वालों के लिए मध्यम फलदायी रहेगा तो धनु राशि वालों को अच्छे अवसर मिलेंगे. तुला राशि वालों का मन अपने पुराने काम को छोड़कर नए कार्यों में भाग्य आजमाने का कर सकता है लेकिन ऐसा प्रयास करने से पहले आपको अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना उचित रहेगा. वृश्चिक राशि वालों को इस सप्ताह कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है, जिसके चलते उन्हें घर और कार्यक्षेत्र के बीच तालमेल बिठाने में थोड़ी मुश्किलें आ सकती हैं. धनु राशि वालों को परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-खुशी पल बिताने के खूब अवसर मिलेंगे. विस्तार से पढ़ें तुला, वृश्चिक और धनु राशि वालों का 5 से 11 जनवरी 2025 का साप्ताहिक राशिफल.

ख़बरें फटाफट

तुला साप्ताहिक राशिफल Tula Saptahik Rashifal 5 to 11 January 2026

तुला राशि वालों को जनवरी के इस इस सप्ताह उन लोगों से उचित दूरी बनाए रखें, जो सामने आपकी प्रशंसा और पीठ पीछे आपके लिए गड्ढा खादने का काम करते हैं. अगर आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको अपना काम किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने की बजाय स्वयं बेहतर तरीके से करने का प्रयास करना चाहिए. इस सप्ताह कई बार आप अपने काम को लेकर खुद को असंतुष्ट पाएंगे. आपका मन अपने पुराने काम को छोड़कर नए कार्यों में भाग्य आजमाने का कर सकता है लेकिन ऐसा प्रयास करने से पहले आपको अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना उचित रहेगा. सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से लंबी दूरी की यात्रा पर निकलने का योग बन सकता है. यात्रा सुखद और करियर-कारोबार में अनुकूल फल प्रदान करने वाली साबित होगी. इस दौरान कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में आपको बड़ी राहत मिल सकती है. विरोधी खुद आपसे समझौते की पहल कर सकते हैं. यदि आप विदेश में करियर बनाने के लिए प्रयासरत हैं तो आपको सप्ताह के अंत तक कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है. इस दौरान इष्ट-मित्रों का संबंध सहयोग पूर्ण बना होगा. उनकी सलाह-परामर्श से सुलभता तथा जीवन का आनन्द प्राप्त होता रहेगा. लव रिलेशन में आपसी विश्वास और नजदीकियां बढ़ेंगी. लव पार्टनर के साथ अच्छे पल बिताने के अवसर मिल सकते हैं. नवविवाहितों को संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है.

भाग्यशाली रंग: सफेद
भाग्यशाली अंक: 1

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल Vrishchik Saptahik Rashifal 5 to 11 January 2026

वृश्चिक राशि वालों को जनवरी के इस सप्ताह के प्रारंभ में ना सिर्फ कार्यक्षेत्र में बल्कि पर्सनल लाइफ में अनचाही परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. इस दौरान आपको आर्थिक दिक्कतें झेलनी पड़ सकती है. अचानक से व्यय भार बढ़ने से मन खिन्न रहेगा. अगर आप राजनीति से जुड़े हैं या फिर कोई संगठन चलाते हैं तो आपको अपनों से ही असहयोग अथवा भितरघात का भय बना रहेगा. इस दौरान आपको किसी भी पेपर को ठीक से पढ़ने के बाद ही हस्ताक्षर करना चाहिए. नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में किसी भी ऐसी जिम्मेदारी को लेने चाहिए, जो बाद में उनके लिए जी का जंजाल साबित हो. नौकरीपेशा महिलाओं पर इस सप्ताह कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है, जिसके चलते उन्हें घर और कार्यक्षेत्र के बीच तालमेल बिठाने में थोड़ी मुश्किलें आ सकती हैं. अगर आप किसी परीक्षा या प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हुए हैं तो आपको मनचाही सफलता पाने के लिए आलस्य छोड़कर कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता है. सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रिय व्यक्ति के आगमन से घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा. इस दौरान आपको धार्मिक-आध्यात्मिक कार्यों में सहभागिता करने का अवसर प्राप्त हो सकता है. इस सप्ताह वृश्चिक राशि वालों को अपने रिलेशन को बेहतर बनाए रखने के लिए छोटी-मोटी बातों को इग्नोर करना उचित रहेगा. लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए लव पार्टनर की भावनाओं को इग्नोर ना करें. दांपत्य जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए आपसी तालमेल बेहतर बनाए रखें.

भाग्यशाली रंग: नीला
भाग्यशाली अंक: 3

धनु साप्ताहिक राशिफल Dhanu Saptahik Rashifal 5 to 11 January 2026

धनु राशि वालों के लिए जनवरी का यह सप्ताह जीवन में नए अवसरों के द्वार खोलने वाला साबित होगा. सप्ताह की शुरुआत उन लोगों के लिए अत्यंत ही शुभ और सुखद साबित होगी, जो लंबे से रोजी-रोजगार के लिए प्रयासरत है. सप्ताह के पूर्वार्ध में कायों को समय पर बेहतर तरीके से करने को लेकर उत्साह उमंग तथा पुरुषार्थ शक्ति बनी रहेगी. इस दौरान नौकरीपेशा लोगों की अतिरिक्त आय के नये स्रोत बनेंगे. कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहने पर मन प्रसन्न रहेगा. अगर आप बिजनेस से जुड़े हुए हैं तो इस सप्ताह आप कारोबार से जुड़ी कोई बड़ी डील कर सकते हैं. बिजनेस में बढ़ोत्तरी और मनचाहे लाभ के कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा. सप्ताह के मध्य में अचानक से किसी तीर्थ स्थान की यात्रा के योग बनेंगे. इस दौरान आपका मन धार्मिक-आध्यात्मिक कार्य में खूब रमेगा. आपके उपर गुरु, माता-पिता एवं वरिष्ठजनों की विशेष कृपा बनी रहेगी. समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. सप्ताह के मध्य में आपको कार्यक्षेत्र में अपनी काबिलियत दिखाने का पूरा मौका मिलेगा, जिसका आप अच्छी तरह से लाभ उठाने में कामयाब रहेंगे. लेखन, शोध कार्य आदि करने वालों के लिए यह समय अत्यंत ही शुभ रहने वाला है. रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है. घर-परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा. परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-खुशी पल बिताने के खूब अवसर मिलेंगे. लव लाइफ मजबूत होगी.

भाग्यशाली रंग: नीला
भाग्यशाली अंक: 9

About the Author

authorimg

चिराग दारूवालाभारतीय ज्योतिषी

चिराग दारूवाला, एक प्रसिद्ध भारतीय ज्योतिषी, जो 18+ वर्षों के अनुभव के साथ, कैरियर, स्वास्थ्य, वित्त, व्यवसाय में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वह सटीक भविष्यवाणियों के लिए वैदिक और पश्चिमी ज्योतिष, आई-च…और पढ़ें

homeastro

तुला, वृश्चिक, धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह वीक, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल



Source link

Previous post

Saptahik Rashifal 5 to 11 January 2026: कर्क राशि वालों को इस सप्ताह सुख-दुख समान रूप से मिलेंगे, सिंह वाले खर्चों को नियंत्रण में रखें तो कन्या वालों के आय के साधन बनेंगे!

Next post

Saptahik Rashifal 5 to 11 January 2026: मकर राशि वाले इस सप्ताह लाभ उठाने में कामयाब होंगे, कुंभ वालों का मन धर्म कर्म में लगेगा और मीन वाले सावधानी से काम करें!

You May Have Missed