Saptahik Rashifal 4 to 10 August 2025: तुला और वृश्चिक वाले इस सप्ताह विवाद से दूर रहें और सेहत का ध्यान रखें. धनु वाले सलाह को नजरअंदाज करने से बचें!
Last Updated:
Weekly Horoscope 4 to 10 August 2025: तुला, वृश्चिक और धनु राशि वालों के लिए अगस्त का पहला सप्ताह मिश्रित फलदायी रहेगा. इस सप्ताह भूमि-भवन संबंधी विवादों को सुलझाने के लिए तुला राशि वालों को इस सप्ताह काफी भागद…और पढ़ें
हाइलाइट्स
- तुला राशि वालों को भूमि-भवन विवाद सुलझाने में भागदौड़ करनी पड़ेगी.
- वृश्चिक राशि वालों को बुजुर्ग की खराब सेहत चिंता का विषय बनेगी.
- धनु राशि वालों को सलाह नजरअंदाज करने से बचना चाहिए.
तुला साप्ताहिक राशिफल (4 से 10 अगस्त 2025)
तुला राशि वालों को अगस्त के पहले सप्ताह जीवन में किसी भी प्रकार का शॉर्टकट अपनाने से बचना होगा, अन्यथा उन्हें कई समस्याओं और भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. इस सप्ताह किसी और के झंझट में न पड़ें और किसी भी नियम-कानून को न तोड़ें. यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं, तो अपने कागजी काम पूरे रखें और पैसों का लेन-देन करते समय बहुत सावधानी बरतें. भूमि-भवन संबंधी विवादों को सुलझाने के लिए तुला राशि वालों को इस सप्ताह काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है. पैतृक संपत्ति मिलने में कुछ रुकावटें आ सकती हैं. रिश्तेदारों से बेहतर संबंध बनाए रखने के लिए तुला राशि वालों को कुछ जगहों पर अपने स्वाभिमान से समझौता करना पड़ सकता है. किसी भी बड़ी समस्या से बाहर निकलने में बड़ों की सलाह कारगर साबित होगी. सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपने काम और घर-परिवार के बीच संतुलन बनाने में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. इस दौरान काम की अधिकता के साथ-साथ खराब स्वास्थ्य भी आपकी परेशानी का कारण बनेगा. इस सप्ताह तुला राशि वालों की प्रेम कहानी में कोई बड़ी समस्या आ सकती है. लव लाइफ में किसी तीसरे व्यक्ति के हस्तक्षेप से आपका मन अशांत रहेगा. मुश्किल समय में आपका जीवनसाथी साये की तरह आपके साथ रहेगा.

भाग्यशाली रंग: सफ़ेद
भाग्यशाली अंक: 2
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (4 से 10 अगस्त 2025)
वृश्चिक राशि वालों को अगस्त के पहले सप्ताह की शुरुआत में विलासिता की वस्तुएं खरीदने या घर की मरम्मत आदि के लिए अपनी जेब से ज़्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं, जिससे उनका बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है. सप्ताह की शुरुआत में नौकरीपेशा लोगों का अपने वरिष्ठ या कनिष्ठ से विवाद हो सकता है. इससे बचने के लिए छोटी-छोटी बातों को तूल न दें. व्यवसायियों को कार्यक्षेत्र में कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. अगर आप पार्टनरशिप में बिजनस करते हैं, तो अपने साझेदार के साथ किसी भी तरह के विवाद से बचने के लिए धन संबंधी सभी मुद्दों को सुलझाकर आगे बढ़ें. अगर आप किसी संस्थान में उच्च पद या नौकरी में बदलाव चाहते हैं, तो इसके लिए आपको थोड़ा और इंतज़ार करना होगा. कामकाजी महिलाओं को इस दौरान काम और घर-परिवार के बीच संतुलन बनाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. परीक्षा और प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों को कड़ी मेहनत से ही मनचाहा परिणाम मिलेगा. सप्ताह के उत्तरार्ध में घर के किसी बुजुर्ग व्यक्ति का खराब स्वास्थ्य आपके लिए चिंता का विषय बनेगा. लव लाइफ के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है. प्रेमी/प्रेमिका के साथ संबंध अच्छे रहेंगे. वैवाहिक जीवन भी सुखमय रहेगा.

भाग्यशाली रंग: ग्रे
भाग्यशाली अंक: 11
धनु साप्ताहिक राशिफल (4 से 10 अगस्त 2025)
धनु राशि वालों के लिए अगस्त का पहला सप्ताह मिला-जुला रहने वाला है. इस सप्ताह धनु राशि वालों को लगेगा कि उन्हें अपनी मेहनत का कम फल मिल रहा है. कार्यक्षेत्र में जूनियर और सीनियर के बीच काम को लेकर तनाव हो सकता है. प्रतिकूल समय के कारण आपको छोटे से छोटे काम को भी पूरा करने में अधिक समय लग सकता है, तो वहीं आपको आवश्यकता से अधिक भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है. इस दौरान आपको अपनी नौकरी और बिजनस के साथ-साथ पर्सनल लाइफ की समस्याओं को सुलझाने में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. सप्ताह के मध्य में संतान से जुड़ी कोई बड़ी समस्या आपके लिए चिंता का विषय बन सकती है. भूमि-भवन संबंधी मामलों को सुलझाने के लिए आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं. इस दौरान अगर आपको एक कदम पीछे हटकर दो कदम आगे बढ़ने की संभावना दिखती है, तो आपको ऐसा करने में संकोच नहीं करना चाहिए. अपने शुभचिंतकों और वरिष्ठों की सलाह को नजरअंदाज करने की गलती न करें, अन्यथा बाद में आपको पछताना पड़ सकता है. इस सप्ताह व्यस्त दिनचर्या के कारण लव लाइफ के लिए समय न निकाल पाने के कारण आपका मन अशांत रहेगा. अपने खान-पान का ध्यान रखें, अन्यथा आपको पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं.

भाग्यशाली रंग: मैरून
भाग्यशाली अंक: 12
Parag Sharma
मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प…और पढ़ें
मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प… और पढ़ें