Saptahik Rashifal 17 To 23 February 2025: मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह लाभकारी, वृषभ और मिथुन राशि वालों के साहस और धन में होगी वृद्धि
Last Updated:
Weekly Horoscope 17 to 23 February 2025: मेष राशि वालों को इस सप्ताह मेहनत और प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिलेगा. वहीं वृषभ राशि वालों को कुछ मामलों में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. साथ ही अपने खर्चों…और पढ़ें
मेष साप्ताहिक राशिफल, वृषभ साप्ताहिक राशिफल, मिथुन साप्ताहिक राशिफल
मेष साप्ताहिक राशिफल (17 से 23 फरवरी 2025)
गणेशजी कहते हैं कि फरवरी के इस सप्ताह मेष राशि वालों के लिए आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं. वहीं जो लोग रोजगार की तलाश कर रहे हैं, उनको इस सप्ताह शुभ समाचार मिल सकता है. अगर आप कुछ समय से बीमार चल रहे हैं तो आपको स्वास्थ्य लाभ मिलेगा. कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी. आप लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करेंगे और उसे प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे. खास बात यह है कि आपको मेहनत और प्रयासों का सकारात्मक परिणाम भी मिलेगा. अगर आप किसी नई योजना पर काम कर सकते हैं, इसमें आपको शुभचिंतकों और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा. व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह समय लाभकारी सिद्ध होगा. व्यापार विस्तार की योजनाएं साकार होती नजर आएंगी और बाजार में आपकी साख बढ़ेगी. रिश्तों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह अनुकूल है और परिवार में एकता बनी रहेगी. लव लाइफ में मजबूती आएगी और लव पार्टनर के साथ पिकनिक पार्टी करने का अवसर मिलेगा.
भाग्यशाली रंग: ग्रे
भाग्यशाली अंक: 7
वृषभ साप्ताहिक राशिफल (17 से 23 फरवरी 2025)
गणेशजी कहते हैं कि फरवरी के इस सप्ताह की शुरुआत में वृषभ राशि वाले ऊर्जा और समय का प्रबंधन कर लेंगे तो मनचाही सफलता मिल सकती है. नौकरीपेशा जातक के लिए कार्यस्थल पर सभी के साथ सामंजस्य बिठाकर चलना उचित रहेगा. अगर भविष्य में आपसे कोई गलती हुई है या कोई आपकी वजह से नाराज है तो आपको काम और रिश्तों को फिर से सुधारने का पूरा मौका मिलेगा. खास बात यह है कि ऐसा करने में परिवार का कोई सदस्य काफी मददगार साबित होगा. सप्ताह के मध्य में आजीविका के क्षेत्र में बड़े बदलाव होने की संभावना है. इस दौरान आपका साहस और आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप विरोधियों पर काबू पाकर तेजी से काम पूरा करते नजर आएंगे. आय से जुड़ी समस्याएं काफी हद तक सुलझ सकती हैं. पैतृक संपत्ति मिलने और संपत्ति की खरीद-फरोख्त के योग बन रहे हैं. सप्ताह के अंत में कुछ धार्मिक-आध्यात्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर मिलेगा. अगर आपकी लव लाइफ में कुछ खटास आ गई थी तो किसी मित्र के माध्यम से लव पार्टनर के साथ गलतफहमियां दूर होंगी और आपका लव लाइफ एक बार फिर पटरी पर आ जाएगी. दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का खराब स्वास्थ्य आपके लिए चिंता का विषय बन सकता है.
भाग्यशाली रंग: नारंगी
भाग्यशाली अंक: 16
मिथुन साप्ताहिक राशिफल (17 से 23 फरवरी 2025)
मिथुन राशि वालों को फरवरी के इस सप्ताह की शुरुआत में स्वास्थ्य और रिश्तों का बहुत ध्यान रखने की आवश्यकता होगी. साथ ही आपको दिनचर्या और खान-पान का भी बहुत ध्यान रखना होगा, अन्यथा पेट से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं. मौसमी बीमारियों से भी आपको सावधान रहना होगा. इस सप्ताह जीवनसाथी और माता-पिता के स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी. सप्ताह के मध्य में अचानक भूमि-भवन से जुड़े मामले आपकी परेशानी का बड़ा कारण बन सकते हैं, जिसका समाधान खोजने के लिए आपको कोर्ट-कचहरी भी जाना पड़ सकता है. नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है. ऑफिस में सीनियर और जूनियर दोनों से आपको सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा. व्यापार में धीमी गति से ही सही लेकिन आर्थिक लाभ मिलता रहेगा. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को मनचाही सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी. लव लाइफ में इस सप्ताह मजबूती आएगी और मुश्किल समय में लव पार्टनर आपके लिए मददगार साबित होगा.
भाग्यशाली रंग: क्रीम
भाग्यशाली अंक: 5
February 17, 2025, 07:11 IST
Saptahik Rashifal: मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों के लिए बेहद लाभदायक सप्ताह


