Saptahik Rashifal 17 To 23 February 2025: तुला राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, वृश्चिक राशि वाले खर्चों पर रखें नियंत्रण और धनु राशि वालों को होगा जबरदस्त लाभ

Saptahik Rashifal 17 To 23 February 2025: तुला राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, वृश्चिक राशि वाले खर्चों पर रखें नियंत्रण और धनु राशि वालों को होगा जबरदस्त लाभ

Last Updated:

Weekly Horoscope 17 to 23 February 2025: तुला राशि वाले इस सप्ताह हर कार्य बेहद सोच समझकर करें और वाणी पर नियंत्रण भी रखें. वृश्चिक राशि वालों का विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा. वहीं धनु राशि वालों को भावना…और पढ़ें

तुला साप्ताहिक राशिफल, वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल, धनु साप्ताहिक राशिफल

तुला साप्ताहिक राशिफल (17 से 23 फरवरी 2025)

फरवरी के इस सप्ताह की शुरुआत में तुला राशि वालों के लिए बातचीत से चीजें बेहतर होती जाएंगी और बातचीत से चीजें बिगड़ भी सकती हैं. ऐसे में लोगों से बात करते समय या कोई बड़ी डील करते समय विनम्रता से पेश आना आपके लिए फायदेमंद रहेगा, वहीं अगर आप इस सलाह को नजरअंदाज करते हैं तो आपको भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. नौकरीपेशा जातक को ऑफिस में जूनियर्स के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए और उन्हें किसी भी तरह से अपमानित करने से बचना चाहिए. ऑफिस में किसी की गलत बातों का समर्थन करने से बचें और किसी से मजाक करते समय गलती से भी ऐसी कोई बात ना कह दें, जिससे किसी का दिल दुखे, नहीं तो सालों से बना आपका रिश्ता टूट सकता है. सप्ताह का मध्य आपके लिए राहत भरा रहने वाला है. आपको शुभता और सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा. किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से लंबे समय से रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी. रिश्तों के मामले में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं. संपत्ति आदि को लेकर रिश्तेदारों से बहस हो सकती है. किसी तीसरे व्यक्ति का अत्यधिक हस्तक्षेप आपके रिश्ते में कुछ खटास पैदा कर सकता है. वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाए रखने के लिए रिश्ते में ईमानदार रहें और जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें.

भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 10

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (17 से 23 फरवरी 2025)

वृश्चिक राशि वालों को फरवरी के इस सप्ताह जीवन के हर क्षेत्र में मनचाही सफलता मिलेगी. घर और बाहर दोनों जगह लोगों से सहयोग और समर्थन मिलेगा. नौकरीपेशा व्यक्ति को ऑफिस में विशेष उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जा सकता है. अगर आप नौकरी बदलाव करने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको किसी अच्छी जगह से इस सप्ताह ऑफर मिल सकता है. अगर आप किसी प्रतियोगी या सामान्य परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको बड़ी सफलता मिल सकती है. व्यावसायिक दृष्टि से यह आपके लिए शुभ है. आपको व्यापार में लगातार वृद्धि देखने को मिलेगी और व्यापार से संबंधित यात्रा शुभ और लाभकारी सिद्ध होगी. विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा. अगर आप अभी तक सिंगल हैं तो आपका पसंदीदा व्यक्ति जीवन में आ सकता है. कुल मिलाकर लव लाइफ अनुकूल रहेगी. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा और ससुराल पक्ष से आपको विशेष सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय थोड़ा प्रतिकूल है.

भाग्यशाली रंग: हरा
भाग्यशाली अंक: 3

धनु साप्ताहिक राशिफल (17 से 23 फरवरी 2025)

धनु राशि वालों को फरवरी के इस सप्ताह की शुरुआत में काम के सिलसिले में थोड़ी अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है. करियर, व्यापार और रिश्तों के लिहाज से ये यात्राएं काफी शुभ साबित होंगी. आपकी मुलाकात किसी प्रभावशाली व्यक्ति से होगी, जिसके माध्यम से भविष्य में लाभदायक योजनाओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा. सप्ताह के मध्य तक रोजगार की तलाश करने वाले युवाओं को बेहतर अवसर मिल सकते हैं. नौकरीपेशा व्यक्ति की मेहनत और बेहतरीन काम के कारण इस सप्ताह प्रतिष्ठा बढ़ेगी. परिवार में महिलाओं से विशेष सहयोग और समर्थन मिलेगा. सप्ताह के अंत में आपको भावनाओं पर नियंत्रण रखने की जरूरत होगी. इस दौरान किसी से भी ऐसा कोई वादा न करें, जिसे पूरा करने में आपको भविष्य में परेशानी का सामना करना पड़े. सप्ताह के अंत में अचानक किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार से मुलाकात होगी और उनके साथ पुरानी यादें ताजा करने का मौका मिलेगा.

भाग्यशाली रंग: गुलाबी
भाग्यशाली अंक: 9

homeastro

Saptahik Rashifal: तुला, वृश्चिक, धनु राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ

Source link

Previous post

महाशिवरात्रि पर मंदिर जाएं… तो किसी अजनबी से भूलकर भी न लें ये 4 चीजें, वरना जीवन में आ सकता बुरा वक्त

Next post

Saptahik Rashifal 17 To 23 February 2025: मकर राशि वालों की इस सप्ताह वाहन खरीदने की इच्छा पूरी होगी, कुंभ और मीन राशि वाले धन के मामले में रहें सतर्क

You May Have Missed