Saptahik Rashifal 16 to 15 February 2026: मकर और कुंभ राशि वाले सावधानी से काम करें और फालतू के खर्चों से बचें, मीन वालों को मनचाही सफलता मिलने के योग!

Saptahik Rashifal 16 to 15 February 2026: मकर और कुंभ राशि वाले सावधानी से काम करें और फालतू के खर्चों से बचें, मीन वालों को मनचाही सफलता मिलने के योग!

Last Updated:

Weekly Horoscope 16 to 22 February 2026: फरवरी का यह सप्ताह मकर राशि वालों के लिए शुभ तो कुंभ राशि वालों के लिए मध्यम फलदायी रहने वाला है. वहीं मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा. मकर राशि वालों का इस सप्ताह अपने रिश्ते-नातों को बेहतर बनाए रखने के लिए छोटी-मोटी बातों को इग्नोर करना उचित रहेगा. कुंभ राशि वाले सिंगल लोगों की लाइफ में इस सप्ताह मनचाहे पार्टनर की इंट्री हो सकती है. मीन राशि वालों को इस सप्ताह धार्मिक-सामाजिक संस्थाओं से जुड़कर दान-पुण्य करने का अवसर प्राप्त होगा. विस्तार से पढ़ें मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का 16 से 22 फरवरी 2026 का साप्ताहिक राशिफल.

ख़बरें फटाफट

Zoom

मकर साप्ताहिक राशिफल Makar Saptahik Rashifal 16 to 22 February 2026

मकर राशि वालों को फरवरी के इस सप्ताह खुद को किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रखना बेहतर रहेगा. सप्ताह की शुरुआत में आप पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है. जिसे पूरा करने के लिए आपको अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता रहेगी. इस दौरान काम को लेकर तनाव बना रह सकता है. व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में थोड़ा उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. इस पूरे सप्ताह भूलकर भी नियम-कानून न तोड़ें और कागज संबंधी सभी कार्य पूरे करके रखें अन्यथा आपको बेवजह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है. सप्ताह उत्तरार्ध में बेवजह की भागदौड़ कार्यों के ना पूरे होने के कारण मन में निराशा और शरीर में थकान बनी रहेगी. इस दौरान आपको किसी के साथ बात-व्यवहार करते समय सावधानी बरतनी होगी तथा क्रोध करने से बचना होगा. मकर राशि वालों को इस सप्ताह अपने रिश्ते-नातों को बेहतर बनाए रखने के लिए छोटी-मोटी बातों को इग्नोर करना उचित रहेगा. सप्ताह के पूर्वार्ध में किसी बात को लेकर न सिर्फ जीवनसाथी बल्कि ससुराल पक्ष के साथ मतभेद होने की आशंका है. लव रिलेशन में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और किसी भी प्रकार का दिखावा करने से बचें.

भाग्यशाली रंग: गुलाबी
भाग्यशाली अंक: 1

कुंभ साप्ताहिक राशिफल Kumbh Saptahik Rashifal 16 to 22 February 2026

कुंभ राशि वालों को फरवरी के इस सप्ताह छोटे-छोटे कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है. इस सप्ताह आपके सोचे हुए काम धीमी गति से लेकिन पूरे होंगे. सप्ताह की शुरुआत में आप अपनी सूझबूझ से विरोधियों पर विजय पाने में कामयाब रहेंगे. व्यवसाय के संबंध में बिजनेस पार्टनर के साथ जो मतभेद उभरे थे वो किसी इष्टमित्र की मदद से बातचीत और सुलह-समझौते से दूर हो जाएंगे. सप्ताह की शुरुआत में आप कारोबार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला भी ले सकते हैं. इस दौरान कारोबार के विस्तार की योजनाएं सफल होती हुई नजर आएंगी. बाजार में फंसा धन अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा. आपका जनसपंर्क और आपकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ेगी. सप्ताह के उत्तरार्ध में भोग की इच्छा बलवती होगी और आप सुख-साधन से जुड़ी ऐश्वर्यपूर्ण चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं. इस दौरान आपको मातृपक्ष से लाभ की प्राप्ति संभव है. पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है. जो लोग अविवाहित हैं उनका विवाह तय हो सकता है. सिंगल लोगों की लाइफ में मनचाहे पार्टनर की इंट्री हो सकती है. वहीं विवाहित लोगों को घर-परिवार के सदस्यों के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे. इस दौरान आपको सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिसके चलते आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और आपकी नीतियों और सलाह आदि की प्रशंसा होगी.

भाग्यशाली रंग: हरा
भाग्यशाली अंक: 6

मीन साप्ताहिक राशिफल Meen Saptahik Rashifal 16 to 22 February 2026

मीन राशि वालों को फरवरी के इस सप्ताह की शुरुआत में ही लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है. यदि आप विदेश से जुड़ा कारोबार करते हैं या फिर वहां पर अपना करियर बनाने के लिए प्रयासरत हैं तो इस संबंध में विदेश यात्रा भी संभव है. मीन राशि वालों को इस सप्ताह उनकी मेहनत और प्रयास का पूरा फल मिलने वाला है. नौकरीपेशा लोगों के कार्य से उनके अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे. कार्यक्षेत्र में आपको अपने सीनियर से काफी कुछ नया सीखने और समझने का अवसर प्राप्त होगा. आपकी आय के स्रोत बढ़ेंगे और आपके संचित धन में वृद्धि होगी. इस सप्ताह ना सिर्फ आपके करियर-कारोबार में बल्कि आध्यात्मिक उन्नति भी होगी. एक तरफ जहां आपको कारोबार में लाभ और कार्यक्षेत्र में पदोन्नति का सुख प्राप्त होगा तो वहीं दूसरी तरफ आपका मन समाज सेवा और धार्मिक कार्यों में खूब रमेगा. धार्मिक-सामाजिक संस्थाओं से जुड़कर दान-पुण्य करने का अवसर प्राप्त होगा. सप्ताह के मध्य में आप संतान से जुड़ी अहम जिम्मेदारी को निभाने में कामयाब होंगे. रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है. घर-परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता कायम रहेगी. आपको कार्य विशेष के लिए अपने भाई-बहनों से पूरा सहयोग और समर्थन मिलने की संभावना है. लव लाइफ में मजबूती आएगी और सेहत भी सामान्य रहेगी.

भाग्यशाली रंग: नीला
भाग्यशाली अंक: 2

About the Author

authorimg

चिराग दारूवालाभारतीय ज्योतिषी

चिराग दारूवाला, एक प्रसिद्ध भारतीय ज्योतिषी, जो 18+ वर्षों के अनुभव के साथ, कैरियर, स्वास्थ्य, वित्त, व्यवसाय में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वह सटीक भविष्यवाणियों के लिए वैदिक और पश्चिमी ज्योतिष, आई-च…और पढ़ें



Source link

Previous post

Saptahik Rashifal 16 to 22 February 2026 : तुला राशि वालों की इस सप्ताह समाज में लोकप्रियता बढ़ेगी, वृश्चिक और धनु राशि वालों की लव लाइफ शानदार बनी रहेगी!

Next post

Surya Grahan 2026 Horoscope Prediction: शनि की राशि कुंभ में लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, कैसा रहेगा आपका दिन? जानें लाभ होगा या नुकसान

You May Have Missed