Saptahik Rashifal 11 to 17 August 2025: मकर राशि वाले इस सप्ताह विवाद से बचें, कुंभ वाले वाहन सावधान से चलाएं और मीन वालों के घर में खुशी का माहौल रहेगा!

Saptahik Rashifal 11 to 17 August 2025: मकर राशि वाले इस सप्ताह विवाद से बचें, कुंभ वाले वाहन सावधान से चलाएं और मीन वालों के घर में खुशी का माहौल रहेगा!

Last Updated:

Weekly Horoscope 11 to 17 August 2025: अगस्त का यह सप्ताह मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए उतार चढ़ाव वाला रहेगा. मकर राशि वाले इस सप्ताह किसी जोखिम भरी योजना में पैसा न लगाएं और किसी भी तरह के विवाद से बचें….और पढ़ें

मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह वीक, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
मकर साप्ताहिक राशिफल (11 से 17 अगस्त 2025)
मकर राशि वालों के लिए अगस्त का यह सप्ताह मिला-जुला रहने वाला है. सप्ताह की शुरुआत में आपको काम के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है. यात्रा थका देने वाली होगी और अपेक्षा से कम सफलता और लाभ देगी. इस वजह से आपका मन थोड़ा उदास रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह अपने कार्यस्थल पर दूसरों पर अपनी बात थोपने या किसी से भी अनाप-शनाप बातें करने से बचना चाहिए अन्यथा बेवजह का बखेड़ा खड़ा हो सकता है. किसी भी तरह के विवाद से बचने के लिए, काम से काम रखना ही आपके लिए उचित होगा. अगर आप बिजनस से जुड़े हैं, तो किसी के बहकावे में आकर या अधिक लाभ के चक्कर में किसी जोखिम भरी योजना में पैसा न लगाएं. सप्ताह के मध्य में आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे, लेकिन आप अपनी समझदारी से उनकी सभी चालों को नाकाम कर देंगे. इस दौरान आपको किसी खास व्यक्ति की मदद से कोई नई कला सीखने या कोई नया काम करने का अवसर मिल सकता है. इस दौरान सत्ता और सरकार में बैठे लोगों से आपकी नज़दीकियां बढ़ेंगी. लव लाइफ में लव पार्टनर के साथ आपके रिश्ते मज़बूत होंगे. दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा. आपको अपने परिवार के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा.

भाग्यशाली रंग: भूरा
भाग्यशाली अंक: 4

कुंभ साप्ताहिक राशिफल (11 से 17 अगस्त 2025)
अगस्त के इस सप्ताह कुंभ राशि वालों को स्वास्थ्य, रिश्तों और धन का खास ध्यान रखना होगा. आपकी एक छोटी सी लापरवाही इन तीनों को प्रभावित करने का एक बड़ा कारण बन सकती है. ऐसे में अपनी दिनचर्या, ऊर्जा और धन प्रबंधन तथा अपनों के साथ व्यवहार सही रखें. सप्ताह की शुरुआत में आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे नहीं होंगे, जिससे आपका मन थोड़ा निराश रहेगा. इस दौरान किसी खास व्यक्ति से धोखा मिलने के कारण दुखी भी हो सकते हैं. अगर आप किसी के सामने अपने प्यार का इज़हार करने की सोच रहे हैं, तो आपको सही समय का इंतज़ार करना चाहिए, वरना अच्छी से अच्छी बात भी बिगड़ सकती है. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, वरना चोट लगने की आशंका है. सप्ताह के उत्तरार्ध में आपके गुप्त शत्रु सक्रिय हो सकते हैं, इसलिए उनसे सावधान रहें. इस दौरान व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपने प्रतिस्पर्धियों से कड़ी टक्कर लेनी पड़ सकती है. बदलते मौसम में अपने खान-पान का ध्यान रखें और किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या को नज़रअंदाज़ न करें, अन्यथा आपको अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं.

भाग्यशाली रंग: क्रीम
भाग्यशाली अंक: 9

मीन साप्ताहिक राशिफल (11 से 17 अगस्त 2025)
अगर मीन राशि वाले अगस्ते के इस सप्ताह अहंकार और आलस्य पर काबू पा लें, तो उन्हें अपेक्षा से अधिक लाभ और सफलता मिल सकती है. नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों और कनिष्ठों, दोनों से भरपूर मदद और सहयोग मिलेगा. आप अपने मित्रों के सहयोग से अपना काम बेहतर तरीके से करेंगे और नए लक्ष्य निर्धारित करेंगे. इस दौरान आप सुख-सुविधा से जुड़ी कोई बड़ी चीज़ ख़रीद सकते हैं, जिससे घर में ख़ुशी का माहौल बनेगा. ज़मीन-भवन खरीदने-बेचने का सपना भी साकार हो सकता है. सत्ता और सरकार से जुड़ा कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है. सप्ताह के मध्य में परिवार के किसी सदस्य की बड़ी उपलब्धि से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. इस दौरान किसी अविवाहित व्यक्ति का विवाह तय हो सकता है. समाज सेवा से जुड़े लोगों को किसी विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है. लव लाइफ में इस राशि के जातकों को बहुत सोच-समझकर आगे बढ़ने की ज़रूरत है, अन्यथा बात बिगड़ सकती है. लव लाइफ का प्रदर्शन कहीं भी करने से बचें, अन्यथा आपको बेवजह बदनामी और परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा.

भाग्यशाली रंग: गुलाबी
भाग्यशाली अंक: 10

About the Author

authorimg

चिराग दारूवालाभारतीय ज्योतिषी

चिराग दारूवाला, एक प्रसिद्ध भारतीय ज्योतिषी, जो 18+ वर्षों के अनुभव के साथ, कैरियर, स्वास्थ्य, वित्त, व्यवसाय में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वह सटीक भविष्यवाणियों के लिए वैदिक और पश्चिमी ज्योतिष, आई-च…और पढ़ें

चिराग दारूवाला, एक प्रसिद्ध भारतीय ज्योतिषी, जो 18+ वर्षों के अनुभव के साथ, कैरियर, स्वास्थ्य, वित्त, व्यवसाय में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वह सटीक भविष्यवाणियों के लिए वैदिक और पश्चिमी ज्योतिष, आई-च… और पढ़ें

homeastro

मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह वीक, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल



Source link

Previous post

Saptahik Rashifal 11 to 17 August 2025: तुला वाले इस सप्ताह नियम-कानून को न तोड़ें, वृश्चिक वाले छोटी-छोटी बातों को बढ़ा-चढ़ाकर न कहें और धनु वाले सेहत का ध्यान रखें!

Next post

Kajari Teej 2025: जानें क्यों अखंड सौभाग्य का प्रतीक है कजरी तीज व्रत, ऐसे करें नीमड़ी पूजन

You May Have Missed