Saptahik Rashifal 11 to 17 August 2025: कर्क राशि वालों की इस सप्ताह सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी, सिंह और कन्या राशि वाले रिश्ते, धन व कामकाज पर ध्यान दें!
Last Updated:
Weekly Horoscope 11 to 17 August 2025: अगस्त का यह सप्ताह कर्क राशि वालों के लिए शुभ तो सिंह व कन्या राशि वालों के लिए उतार चढ़ाव वाला रहेगा. कर्क राशि वालों की इस सप्ताह भूमि-भवन खरीदने-बेचने की इच्छा पूरी होग…और पढ़ें

कर्क साप्ताहिक राशिफल (11 से 17 अगस्त 2025)
कर्क राशि वालों के लिए अगस्त का यह सप्ताह शुभ और सौभाग्यशाली है. इस सप्ताह आपके प्रयास सफल होंगे और आपको भरपूर लाभ भी मिलेगा, लेकिन ध्यान रखें कि जोश में आकर अपना होश न खोएं, अन्यथा लाभ का प्रतिशत कम हो सकता है. इस सप्ताह आप अपने काम पर पूरी लगन से काम करेंगे और आपको उसका परिणाम भी दिखाई देगा, लेकिन इसके साथ ही आपको अपनी दिनचर्या और स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा; अन्यथा आपको शारीरिक और मानसिक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है. ऐसी समस्याओं से बचने के लिए अपने समय और ऊर्जा का प्रबंधन करें. अगर आप बिजनेस का विस्तार करने की सोच रहे थे, तो इस सप्ताह आपका यह सपना पूरा होगा. इस संबंध में की गई यात्रा सुखद और मनचाहा लाभ देने वाली साबित होगी. भूमि-भवन खरीदने-बेचने की इच्छा पूरी होगी और आपको इससे भरपूर लाभ भी होगा. सप्ताह के उत्तरार्ध में आप सुख-सुविधाओं और विलासिता से जुड़ी चीज़ों पर काफ़ी धन ख़र्च कर सकते हैं. किसी प्रिय वस्तु की प्राप्ति या परिवार में किसी की बड़ी सफलता से मन प्रसन्न रहेगा. लव लाइफ में मजबूती आएगी और लव पार्टनर के साथ सुखद पल बिताने के अवसर मिलेंगे.

भाग्यशाली रंग: ग्रे
भाग्यशाली अंक: 11
सिंह साप्ताहिक राशिफल (11 से 17 अगस्त 2025)
सिंह राशि वालों को अगस्त इस सप्ताह किसी भी काम में लापरवाही बरतने से बचना चाहिए. अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो ऑफिस में अपना काम दूसरों पर छोड़ने की गलती न करें और विरोधियों से सावधान रहें. इस दौरान अपने कंधों पर उतनी ही ज़िम्मेदारी लें, जितनी आप बेहतर तरीके से संभाल सकें. अगर आप विदेश में अपना करियर या बिजनेस बनाने की सोच रहे हैं, तो इस दिशा में वांछित सफलता पाने के लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है. सिंह राशि वालों को अगस्त के इस सप्ताह मौसमी बीमारी या किसी पुराने रोग के उभरने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं. आपको अपने खान-पान और जीवनशैली दोनों को सही रखने की ज़रूरत होगी. सप्ताह के मध्य में अचानक किसी पुराने दोस्त या प्रियजन से आपकी मुलाकात हो सकती है. इस दौरान आपको दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ खुशी के पल बिताने के मौके मिलेंगे. अगर आप बिजनेस से जुड़े हैं, तो आपको बिजनेस के सिलसिले में छोटी या लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है. यात्रा थका देने वाली साबित होगी और उम्मीद से कम लाभ देगी. लव लाइफ में कुछ रुकावट आ सकती हैं. सप्ताह के उत्तरार्ध में लव पार्टनर के साथ कुछ गलतफहमी हो सकती है, जिससे आप थोड़े परेशान हो सकते हैं.

भाग्यशाली रंग: मैरून
भाग्यशाली अंक: 12
कन्या साप्ताहिक राशिफल (11 से 17 अगस्त 2025)
कन्या राशि वालों को अगस्त के इस सप्ताह प्रफेशनल व पर्सनल लाइफ में किसी भी तरह की लापरवाही से बचना चाहिए अन्यथा छोटी सी गलती आपके जीवन के लिए मुसीबत बन सकती है. इस सप्ताह आपको भावनाओं को ठेस पहुंचाने से बचना चाहिए अन्यथा वर्षों से बना रिश्ता टूट भी सकता है. इस सप्ताह आपकी सफलता और असफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि आप दूसरों के सामने खुद को कैसे पेश करते हैं या अपना काम कितनी अच्छी तरह करते हैं. अगर आप चाहते हैं कि आपके सभी नियोजित कार्य समय पर और मनचाहे तरीके से पूरे हों, तो अकेले चलने के बजाय सभी के सहयोग और समर्थन से आगे बढ़ना बेहतर होगा. अगर आप चाहते हैं कि आपका रिश्ता मज़बूत बना रहे, तो आपको दूसरों से किए गए वादों को हर हाल में पूरा करना होगा. अगर आप पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे हैं, तो दूसरों पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें अन्यथा बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है. लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए, अपने साथी की भावनाओं को नजरअंदाज ना करें. वैवाहिक जीवन को सुखी बनाए रखने के लिए, अपने व्यस्त कार्यक्रम से कुछ समय निकालें.

भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 7
About the Author

चिराग दारूवालाभारतीय ज्योतिषी
चिराग दारूवाला, एक प्रसिद्ध भारतीय ज्योतिषी, जो 18+ वर्षों के अनुभव के साथ, कैरियर, स्वास्थ्य, वित्त, व्यवसाय में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वह सटीक भविष्यवाणियों के लिए वैदिक और पश्चिमी ज्योतिष, आई-च…और पढ़ें
चिराग दारूवाला, एक प्रसिद्ध भारतीय ज्योतिषी, जो 18+ वर्षों के अनुभव के साथ, कैरियर, स्वास्थ्य, वित्त, व्यवसाय में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वह सटीक भविष्यवाणियों के लिए वैदिक और पश्चिमी ज्योतिष, आई-च… और पढ़ें