Saptahik Rashifal: मेष राशि वालों का इस सप्ताह वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा, वृष वाले फिजूल के

Saptahik Rashifal: मेष राशि वालों का इस सप्ताह वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा, वृष वाले फिजूल के

Last Updated:

Weekly Horoscope 23 to 29 March 2026: मार्च का अंतिम सप्ताह मेष और मिथुन राशि वालों के लिए शुभ तो वृषभ राशि वालों के लिए मध्यम फलदायी रहने वाला है. मेष राशि वालों को सप्ताह की शुरुआत में करियर-कारोबार से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है और वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा. वृषभ राशि वालों को इस सप्ताह आर्थिक दिक्कतों से बचने के लिए आपको बेवजह पैसे खर्च करने की आदत पर लगाम लगानी होगी. मिथुन राशि वालों की लव लाइफ शानदार बनी रहेगी और लव पार्टनर के साथ प्रेम और सामजंस्य बना रहेगा. विस्तार से पढ़ें मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों का 23 से 29 मार्च 2026 का साप्ताहिक राशिफल.

Zoom

मेष साप्ताहिक राशिफल Mesh Saptahik Rashifal 23 to 29 March 2026

मेष राशि वालों के लिए मार्च का अंतिम सप्ताह गुडलक लिए है. आपके लिए यह हफ्ता विगत सप्ताह के मुकाबले कहीं ज्यादा बेहतर रहने वाला है. आप जिस भी किसी कार्य को मनोयोग के साथ करेंगे आपको उसमें परिश्रम और प्रयास का पूरा फल प्राप्त होगा. सप्ताह की शुरुआत में आपको करियर-कारोबार से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है. अगर आप प्रमोशन या तबादले का इंतजार कर रहे थे तो आपकी यह मनोकामना पूरी हो सकती है. इस दौरान आप पर आपके सीनियर की पूरी कृपा बरसती हुई नजर आएगी. परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को बड़ी सफलता हाथ लग सकती है. घर-परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा. भाई-बहन से सहयोग और समर्थन की प्राप्ति होगी. सप्ताह के उत्तरार्ध में कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में फैसला आपके हक में आ सकता है. इस दौरान आप पाएंगे कि आपके करियर-कारोबार के साथ पर्सनल लाइफ से जुड़ी समस्याओं का समाधान तेजी से निकलता हुआ नजर आ रहा है. लव पार्टनर के साथ रिश्तों में मिठास बनी रहेगी और लव रिलेशन विवाह में तब्दील हो सकते हैं. वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा. जीवनसाथी के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे. सेहत सामान्य रहेगी.

भाग्यशाली रंग: भूरा
भाग्यशाली अंक: 9

वृषभ साप्ताहिक राशिफल Vrishabh Saptahik Rashifal 23 to 29 March 2026

वृष राशि वालों को मार्च के अंतिम सप्ताह अपनी ऊर्जा, समय और धन का प्रबंधन करके चलने की बहुत आवश्यकता रहेगी. आर्थिक दिक्कतों से बचने के लिए आपको बेवजह पैसे खर्च करने की आदत पर लगाम लगानी होगी अन्यथा सप्ताह के अंत तक आपको उधार मांगने की नौबत भी आ सकती है. अगर आप रोजगार की तलाश कर रहे हैं और नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं तो आपको अपेक्षित सफलता पाने के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है. छात्रों को मनचाहे परिणाम की प्राप्ति के लिए आलस्य छोड़कर कठिन परिश्रम करना होगा. सप्ताह के मध्य में आपको कारोबारी मामले में अनुकूलता बनी रहेगी लेकिन यह समय रिश्ते-नाते की दृष्टि से थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है. इस दौरान किसी बात को लेकर स्वजनों के साथ मनमुटाव होने की आशंका है. लव रिलेशन में किसी बात को लेकर रिश्तों में खटास आ सकती है. इस दौरान घरेलू मामलों, जमीन-जायदाद के मसलों आदि को सुलझाने के लिए विवाद की बजाय संवाद का सहारा लें. वृष राशि के जातकों को सप्ताह के उत्तरार्ध में अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता रहेगी. इस दौरान आपको पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती है. ऐसे में अपना खान-पान और दिनचर्या सही रखें.

भाग्यशाली रंग: मैजेंटा
भाग्यशाली अंक: 8

मिथुन साप्ताहिक राशिफल Mithun Saptahik Rashifal 23 to 29 March 2026

मिथुन राशि वालों के लिए मार्च का अंतिम सप्ताह मनचाहे परिणाम देने वाला साबित होगा. सप्ताह की शुरुआत से आपको सौभाग्य का साथ मिलता हुआ नजर आएगा. नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह जीवन में आगे बढ़ने के लिए बड़े अवसर मिल सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आपके उच्च अधिकारी आपको किसी महत्वपूर्ण कार्य विशेष जिम्मेदारी सौंप सकते हैं. अगर आप नौकरी में बदलाव के लिए प्रयासरत थे तो आपको कहीं से अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है. करियर-कारोबार में मनचाही सफलता मिलने के कारण आपके भीतर एक अलग ही उत्साह और पराक्रम देखने को मिलेगा. बिजनेस से जुड़े लोगों को कारोबार में मनचाहा लाभ कमाने के बड़े अवसर मिलेंगे. आपको नए क्षेत्रों में कारोबार करने का अवसर मिल सकता है. बाजार में आपकी साख बढ़ेगी. हालांकि पार्टनरशिप में कारोबार करने वालों को थोड़ा सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता रहेगी, अन्यथा उनके लाभ का प्रतिशत थोड़ा कम हो सकता है. इस सप्ताह मिथुन राशि से जुड़ी घरेलू महिलाओं का अधिकांश समय धार्मिक कार्यों में बीतेगा. सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से किसी तीर्थ स्थान पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है. लव लाइफ शानदार बनी रहेगी. लव पार्टनर के साथ प्रेम और सामजंस्य बना रहेगा. लाइफ पार्टनर आपके हर कदम पर आपका सहयोग और समर्थन करता नजर आएगा.

भाग्यशाली रंग: हरा
भाग्यशाली अंक: 5

About the Author

authorimg

चिराग दारूवालाभारतीय ज्योतिषी

चिराग दारूवाला, एक प्रसिद्ध भारतीय ज्योतिषी, जो 18+ वर्षों के अनुभव के साथ, कैरियर, स्वास्थ्य, वित्त, व्यवसाय में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वह सटीक भविष्यवाणियों के लिए वैदिक और पश्चिमी ज्योतिष, आई-च…और पढ़ें



Source link

You May Have Missed