Saptahik Rashifal: तुला राशि वाले इस सप्ताह गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें, वृश्चिक और धनु व
Last Updated:
Weekly Horoscope 30 March to 5 April 2026: अप्रैल का पहला सप्ताह तुला, वृश्चिक और धनु राशि वालों के लिए सामान्य रहने वाला है. तुला राशि वालों की इस सप्ताह परिवार के किसी बुर्जुग सदस्य की सेहत आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेगी और कारोबार में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखना पड़ सकता है. वृश्चिक राशि वाले इस सप्ताह अगर किसी योजना में बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो ऐसा करने से पहले शुभचिंतकों की सलाह जरूर लें. धनु राशि वालों को इस सप्ताह लोगों से टकराव की बजाय तालमेल बिठाकर अपना काम निकालने का प्रयास करना होगा. विस्तार से पढ़ें तुला, वृश्चिक और धनु राशि वालों का 30 मार्च से 5 अप्रैल 2026 का साप्ताहिक राशिफल.
तुला साप्ताहिक राशिफल Tula Saptahik Rashifal 30 March to 5 April 2026
तुला राशि वालों को अप्रैल के पहले सप्ताह विशेष ध्यान रखना होगा. इस सप्ताह आपकी जरा सी लापरवाही से बनी बात भी बिगड़ सकती है. इस सप्ताह चोट-चपेट लगने की आशंका है, जिससे बचने के लिए वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं और नियमों का पालन करें. सप्ताह की शुरुआत में अचानक से कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है. इस दौरान घर-परिवार के किसी बुर्जुग सदस्य की सेहत आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेगी. अगर आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको कार्यस्थल पर अपने गुप्त शत्रुओं से खूब सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी. आपको अपना कार्य दूसरे के भरोसे भूलकर भी नहीं छोड़ना चाहिए अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है. बिजनेस से जुड़े लोगों को इस सप्ताह कारोबार में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखना पड़ सकता है. इस सप्ताह कारोबार में उम्मीद से कम लाभ की प्राप्ति होने पर आप थोड़ा तनाव में आ सकते हैं. जो लोग साझेदारी में व्यवसाय करते हैं उनका अपने पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है. इस दौरान कागज संबंधी कार्य समय से पूरा करके रखें अन्यथा आपको बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती है. रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए किसी से कोई ऐसा वादा न करें, जिसे भविष्य में पूरा करना अपके लिए परेशानी का सबब बन जाए. लव लाइफ को बेहतर बनाए रखने के लिए पार्टनर की फीलिंग्स को हर्ट करने से बचें.
भाग्यशाली रंग: सफेद
भाग्यशाली अंक: 1
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल Vrishchik Saptahik Rashifal 30 March to 5 April 2026
वृश्चिक राशि वालों को अप्रैल के पहले सप्ताह जीवन में दो कदम आगे जाने के लिए अगर एक कदम पीछे हटाना पड़े तो उन्हें ऐसा करने से गुरेज नहीं करना चाहिए. पर्सनल लाइफ में चल रही आपाधापी और तमाम तरह की परेशानियों से निजात पाने के लिए आपको लोगों को मिलाजुला काम करना उचित रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्य को समय पर पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता बनी रहेगी. सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है. यात्रा के दौरान आपको अपनी सेहत और सामान दोनों का खूब ख्याल रखें. वृश्चिक राशि वालों को इस सप्ताह कारोबार में मनचाही प्रगति और लाभ पाने के लिए अपनी रणनीतियों में बदलाव लाना होगा. अगर आप किसी योजना में बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो ऐसा करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह जरूर लें. सप्ताह के मध्य में आपको घर-परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए बड़ी धनराशि खर्च करनी पड़ सकती है. इस दौरान संतान से जुड़ी जिम्मेदारी आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है. सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले थोड़ा राहत भरा रह सकता है. इस दौरान आपको कारोबार में धीमी गति से ही लेकिन कुछ प्रगति होती हुई नजर आएगी. यह समय रिश्ते-नाते की दृष्टि से भी शुभ रहेगा. लव रिलेशनशिप में बेवजह के दिखावे से बचें और आपसी तालमेल बनाए रखें.
भाग्यशाली रंग: नीला
भाग्यशाली अंक: 3
धनु साप्ताहिक राशिफल Dhanu Saptahik Rashifal 30 March to 5 April 2026
धनु राशि वालों को अप्रैल के पहले सप्ताह उनकी मेहनत और प्रयास के मुकाबले कुछ कम फल की प्राप्ति हो सकती है. जिसके चलते उनका मन थोड़ा हताश-निराश रह सकता है. सप्ताह की शुरुआत में आपको घर-परिवार और करियर-कारोबार में कुछ अप्रिय स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है. इस दौरान आपको इष्ट-मित्र और शुभचिंतकों का सहयोग और समर्थन उम्मीद से कम मिल पाएगा. कार्यक्षेत्र में अचानक हुए कुछ एक बड़े बदलाव के कारण आपको थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है. अगर आप नौकरी या पेशे में बदलाव की सोच रहे हैं तो आपको यह निर्णय आवेश में आकर या फिर भावनाओं में बहकर बिल्कुल नहीं लेना चाहिए अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है. अगर आप बिजनेस से जुड़े हैं तो आपको बाजार में अपनी साख को बनाए रखने और मनचाहा लाभ पाने के लिए अपनी रणनीतियों में बदलाव करना पड़ सकता है. धनु राशि वालों को इस सप्ताह लोगों से टकराव की बजाय तालमेल बिठाकर अपना काम निकालने का प्रयास करना होगा. सप्ताह के उत्तरार्ध में आप सुख-सुविधा से जुड़े किसी सामान के क्रय में बड़ी धन राशि खर्च कर सकते हैं. रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है. इस सप्ताह आप घर-परिवार से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं. लव रिलेशन में सावधानी के साथ पींग बढ़ाएं. जीवनसाथी की सेहत आपकी चिंता का कारण बनी रहेगी.
भाग्यशाली रंग: नीला
भाग्यशाली अंक: 9
About the Author

चिराग दारूवाला, एक प्रसिद्ध भारतीय ज्योतिषी, जो 18+ वर्षों के अनुभव के साथ, कैरियर, स्वास्थ्य, वित्त, व्यवसाय में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वह सटीक भविष्यवाणियों के लिए वैदिक और पश्चिमी ज्योतिष, आई-च…और पढ़ें


