Sagittarius Horoscope : धनु राशि वालों को करियर में मिल सकती है सफलता, जानें कैसा रहेगा आज का दिन
दरभंगा: मिथिला के ज्योतिषाचार्यों ने धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन खास बताया है. राशिफल के अनुसार, धनु राशि वाले जातकों को शिक्षा, कृषि और राजनीति से जुड़े व्यापार में नई शुरुआत में आज सफलता मिलने के योग हैं. हालांकि, सफलता में थोड़ी देर हो सकती है, लेकिन मेहनत और धैर्य से अंततः मंजिल जरूर मिलेगी.
धनु राशि के जातकों के लिए व्यापारिक मामलों में विलंब हो सकता है, लेकिन परिणाम सकारात्मक रहेगा. शिक्षा और कृषि से जुड़े व्यवसाय में आगे बढ़ने के लिए आज का दिन अनुकूल है. जो जातक न्यायालय से संबंधित मामलों में उलझे हुए हैं, उन्हें थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है.
स्वास्थ्य कर सकता है बेचैन
आज धनु राशि के जातकों को शारीरिक थकावट और मन की बेचैनी महसूस हो सकती है. साथ ही पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए खानपान का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है.
राशिफल में बताया गया है कि धनु राशि के जातकों को समाज सेवा का मौका मिल सकता है, जिससे उनके मन में प्रसन्नता का भाव जागेगा. इसके साथ ही धार्मिक कार्यों में भाग लेने का योग भी बन रहा है, जो उन्हें मानसिक शांति देगा. आज के दिन धनु राशि के जातकों को भाई-बहन का पूरा सहयोग मिलेगा. किसी भी बड़े निर्णय को लेने से पहले पिता या परिवार के बुजुर्गों से परामर्श लेना लाभदायक रहेगा.
छात्रों को मिल सकती है सफलता
धनु राशि के छात्रों के लिए आज का दिन बेहतर साबित होगा. अपने आसपास सीखने योग्य नई चीजें मिलेंगी, जो उनके ज्ञान को बढ़ाएंगी. हालांकि, दोस्तों की कुछ बातें बुरी लग सकती हैं, लेकिन माता-पिता का आशीर्वाद हर स्थिति में साथ रहेगा.
रवि और शनि का व्रत दिला सकता है सफलता
धनु राशि के जातकों को अनुना रवि व्रत और शनि व्रत करने से लाभ मिलेगा. साहस और धैर्य बनाए रखना जरूरी है, क्योंकि विपरीत परिस्थितियों में यही उन्हें मजबूती देगा.
Tags: Astrology, Bihar News, Darbhanga news, Horoscope Today, Local18
FIRST PUBLISHED : December 17, 2024, 08:14 IST


