Rashifal Virgo: इस राशि पर बरसेगी सूर्य देव की कृपा, प्रेम और करियर में बंपर सफलता, बस इस चीज का रखें ध्यान

Rashifal Virgo: इस राशि पर बरसेगी सूर्य देव की कृपा, प्रेम और करियर में बंपर सफलता, बस इस चीज का रखें ध्यान

देवघर. राशि चक्र की छठी राशि कन्या होती है. कन्या राशि जातक के स्वामी बुध होते हैं. इस राशि के जातक वाले बोलने के कला में बड़े ही माहिर होते हैं. इसके साथ ही इस राशि के जातक अच्छे विश्लेषक होते हैं. दूसरों पर विश्वास ना के बराबर करते हैं. वहीं कन्या राशि जातक के ऊपर हर एक छेत्र में आज कैसा प्रभाव पड़ने वाला है, जानते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य से?

क्या कहते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य?
देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नन्द किशोर मुदगल ने लोकल 18 के संवाददाता से बातचीत करते हुए कहा कि कन्या राशि वाले बेहद चतुर होते हैं. वहीं आर्थिक दृश्टिकोण से उनके लिए आज का दिन बेहद खास रहने वाला है. आय के नए – नए स्रोत बनने वाले हैं. इन्कम ज्यादा और खर्च कम होगा, जिस वजह से बैंक बैलेंस बढ़ने वाला है. व्यापार में अगर धन निवेश करते हैं, तो आर्थिक लाभ हो सकता है.

स्वास्थ्य के दृश्टिकोण से आज कन्या राशि वाले का नकरात्मक रहने वाला है. मौसमी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं. पिता या माता का तबियत ख़राब हो सकता है, जिस वजह से अस्पताल के चक्कर काटना पड़ सकता है. सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है.

करियर के दृश्टिकोण से आज का दिन कन्या राशि वाले का शुभ रहने वाला है. नौकरीपेशा लोगों के लिए ऑफिस में सकरात्मक माहौल रहने वाला है. आपके काम से ऑफिस में अधिकारी आपसे प्रशन्न रहने वाले है. करियर के लिया यात्रा करनी पड़ सकती है. वह यात्रा आपके लिए आपके लिए लाभप्रद रहने वाला है.

लव दृश्टिकोण से कन्या राशि वालों का आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है. प्रेम संबंध मामलों में आपको सफलता मिल सकती है. अपने जीवनसाथी के साथ बाहर यात्रा पर जा सकते हैं. अपने साथी के साथ दोनों क्वालिटी समय बिताने का मौका मिलेगा. वैवाहिक जीवनसुखमय रहने वाला है.

कन्या राशि जातक वाले का शुभ रंग हरा होता है और कन्या राशि जातक वाले अगर आज गाय को हरे रंग का चारा खिलाये सब शुभ होगा. हर कार्य पूर्ण होगा.

Tags: Astrology, Deoghar news, Horoscope Today, Religion 18

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

Previous post

मार्गशीर्ष पूर्णिमा इन 4 राशिवालों के लिए शुभ, बिजनेस में होगा लाभ! लेकिन सेहत का रखें ध्यान, पढ़ें आज का राशिफल

Next post

Aaj Ka Panchang 2024: पूर्णिमा स्नान-दान आज, सूर्य पूजा से बनेंगे कार्य, रात से लगेगा खरमास, जानें मुहूर्त, राहुकाल और दिशाशूल

You May Have Missed