Raksha Bandhan 2025 में भद्रा नहीं होगी, जानें 9 अगस्त को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और समय
रक्षाबंधन 2025 में भद्रा का साया नहीं पड़ेगा
सबसे पहले तो अच्छी खबर ये है कि 2025 में रक्षाबंधन के दिन भद्रा का साया नहीं रहेगा. इस बार रक्षाबंधन 9 अगस्त 2025, शनिवार को मनाया जाएगा. लेकिन भद्रा कब शुरू और खत्म होगी, ये जानना ज़रूरी है.
9 अगस्त 2025 को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5:35 बजे से लेकर दोपहर 1:24 बजे तक है. इस दौरान बहनें आराम से पूजा कर सकती हैं, भाई की आरती उतार सकती हैं और राखी बांध सकती हैं, ये समय पंचांग और ज्योतिष के हिसाब से पूरी तरह शुभ माना गया है.
इस दिन कोई जल्दीबाज़ी की ज़रूरत नहीं होगी क्योंकि सूर्योदय के बाद पूरा समय अच्छा है. फिर चाहे आप घर पर हों या ऑफिस से छुट्टी लेकर कहीं बाहर जाएं, इस मुहूर्त में राखी बांधना पूरी तरह शुभ रहेगा.
क्यों नहीं करना चाहिए राखी भद्रा में बांधना?
ज्योतिष मान्यताओं के मुताबिक भद्रा काल को अशुभ समय माना जाता है. इस दौरान अगर कोई शुभ काम किया जाए, तो उसका फल उल्टा भी पड़ सकता है. खासकर राखी बांधना, जो एक धार्मिक और भावनात्मक काम होता है – इसे भद्रा में करना टालना ही बेहतर होता है.


