Raksha Bandhan 2025: क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन? जानिए इस त्योहार की ताकत और इससे जुड़ी ऐतिहासिक कहानियां!

Raksha Bandhan 2025: क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन? जानिए इस त्योहार की ताकत और इससे जुड़ी ऐतिहासिक कहानियां!

Raksha Bandhan Celebration reasons: हर साल सावन के महीने की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला रक्षाबंधन सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि भाई-बहन के रिश्ते की गहराई को दिखाने वाला दिन है. इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनके अच्छे जीवन की दुआ करती हैं. बदले में भाई अपनी बहनों को तोहफे देते हैं और हर हाल में उनका साथ निभाने का वादा करते हैं. यह त्यौहार उन भावनाओं को मजबूत करता है जो हर भाई-बहन के बीच जन्म से ही जुड़ी होती हैं. रक्षाबंधन एक ऐसा दिन है जो हर किसी को अपने बचपन की यादों में ले जाता है. भाई की शरारतें, बहन की नाराज़गी, त्योहार की तैयारियां और वो खास मिठाइयां, सब कुछ जैसे फिर से सामने आ जाता है. इस दिन सिर्फ धागा नहीं बंधता, एक भरोसा बंधता है कि चाहे कितनी भी दूरियां हों, रिश्तों की गर्माहट हमेशा बनी रहेगी. रक्षाबंधन का मतलब सिर्फ परंपरा निभाना नहीं, बल्कि रिश्तों को नए सिरे से महसूस करना भी है. आइए जानते हैं विस्तार से ज्योतिषाचार्य अंशु त्रिपाठी से.

रक्षाबंधन का भाव क्या है?
यह दिन भाई-बहन के रिश्ते की ताकत को दिखाता है. राखी केवल एक धागा नहीं, बल्कि उसमें छुपा होता है प्यार, विश्वास और एक-दूसरे की चिंता. यह त्योहार बताता है कि परिवार में रिश्ते सिर्फ खून के नहीं होते, बल्कि भावनाओं से भी बनते हैं. कई बार भाई-बहन में तकरार भी होती है, लेकिन रक्षाबंधन वो मौका है जब हर नाराज़गी भूलकर सिर्फ प्यार बाकी रह जाता है.

इतिहास में रक्षाबंधन की झलक
रक्षाबंधन का ज़िक्र कई पुराने ग्रंथों और कहानियों में भी मिलता है. सबसे प्रसिद्ध कहानी महाभारत से जुड़ी है. जब कृष्ण की उंगली में खून निकला, तब द्रौपदी ने अपनी साड़ी का टुकड़ा फाड़कर पट्टी बांधी थी. कृष्ण ने बदले में उसकी हर हाल में रक्षा करने का वादा किया.

एक और कहानी मेवाड़ की रानी कर्णावती की है, जिन्होंने मुग़ल बादशाह हुमायूं को राखी भेजकर मदद मांगी थी. हुमायूं ने उस राखी को इतना सम्मान दिया कि वह तुरंत अपनी सेना के साथ उनकी मदद के लिए निकल पड़ा. ये किस्से बताते हैं कि रक्षाबंधन का भाव किसी भी धर्म या जाति से बड़ा होता है. ये सिर्फ भाई-बहन का नहीं, बल्कि एक इंसानी रिश्ते और जिम्मेदारी का प्रतीक बन चुका है.

यह भी पढ़ें – पैसा अटका है या पेमेंट नहीं मिल रही? जानें कुछ आसान और असरदार उपाय जो पैसा वापस ला सकते हैं

बदलते दौर में रक्षाबंधन
आज के समय में रक्षाबंधन केवल सगे भाई-बहनों तक सीमित नहीं रह गया है. अब यह त्यौहार चचेरे भाई-बहनों, दोस्तों और यहां तक कि रक्षा और सेवा में लगे लोगों को भी समर्पित किया जाता है. कई महिलाएं पुलिसकर्मियों, सैनिकों या डॉक्टरों को राखी बांधती हैं, यह जताने के लिए कि वे उनके जीवन की सुरक्षा करती हैं, और इसके लिए उनका सम्मान करती हैं. ऑफिस, स्कूल और कॉलोनी में भी अब राखी का ये त्योहार सामाजिक जुड़ाव का माध्यम बन गया है.

रक्षाबंधन सिर्फ एक रस्म नहीं, एक भाव है
रक्षाबंधन उन रिश्तों की याद दिलाता है जो वक्त के साथ कहीं खोने लगते हैं. इस दिन हम एक बार फिर रिश्तों में मिठास और मजबूती लाने की कोशिश करते हैं. राखी बंधवाकर भाई सिर्फ एक वादा नहीं निभाता, वो अपने जीवन की प्राथमिकताओं में बहन को फिर से जगह देता है.

इसलिए इस रक्षाबंधन को सिर्फ मिठाई और गिफ्ट तक सीमित न रखें, बल्कि इसे एक अवसर बनाएं रिश्तों को और मजबूत बनाने का, बचपन की यादें फिर से जीने का और अपनेपन को फिर से महसूस करने का.

Source link

Previous post

शनिदेव कौन हैं? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानें इनके माता, पिता, भाई, ब​हन के नाम

Next post

Aaj ka Dhanu Rashifal: हाथ लगेगी कोई महंगी चीज, महिला मित्र से बढ़ेगी नजदीकी, पर नौकरी पर है संकट.. जानें राशिफल

You May Have Missed