Rahu Shukra Surya In Kumbh 2026: शनि की राशि में राहु-शुक्र-सूर्य ग्रह का अद्भुत संयोग, मिथुन, धनु समेत 5 राशियों का गोल्डन टाइम होगा शुरू
Rahu Shukra Surya Yuti In Kumbh 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, फरवरी मास में कुंभ राशि में कई बड़े ग्रहों का जमावड़ा लगने वाला है और इस दौरान कई ग्रहों की युति भी बनेगी, जिससे अद्भुत संयोग बनेंगे. इसी क्रम में 13 फरवरी दिन शुक्रवार को ग्रहों के राजा सूर्य कुंभ राशि में गोचर करने वाले हैं, जहां पहले से ही राहु, शुक्र और बुध ग्रह विराजमान हैं. शनि की राशि कुंभ में राहु, शुक्र और सूर्य ग्रह का होना अद्भुत संयोग माना जा रहा है, जिससे त्रिग्रही योग, शुक्रादित्य योग समेत कई योग बन रहे हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंभ राशि में शनि-शुक्र और सूर्य ग्रह के होने से मिथुन, धनु समेत पांच राशियों को जबरदस्त फायदा मिलने वाला है. इन राशियों की सोच में सकारात्मक बदलाव आएंगे और आगे बढ़ने के खुद ही कई रास्ते भी निकालेंगे. आइए जानते हैं कुंभ राशि में सूर्य, शुक्र और राहु की युति से किन किन राशियों को फायदा होने वाला है.
सूर्य-शुक्र-राहु की युति का मिथुन राशि पर प्रभाव
सूर्य-शुक्र-राहु की युति से बना त्रिग्रही योग मिथुन राशि वालों के अच्छा रहने वाला है. मिथुन राशि वालों के परिवार में अगर कोई टेंशन चल रही है तो वह दूर हो जाएगी और जीवन में कई सकारात्मक बदलाव भी देखने को मिलेंगे. यह योग मिथुन राशि वालों के लिए खुशहाली, व्यक्तिगत विकास और सुखद पारिवारिक माहौल के लिए बहुत लाभकारी रहेगा. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों की ऑफिस में थोड़ी टेंशन कम होगी लेकिन आपका मेहनत करते रहना जरूरी होगी. अगर आपका धन कहीं फंसा हुआ है तो इस दौरान वापस मिलने की संभावना बन रही है. यह समय व्यापारियों के लिए भी खासा फायदेमंद हो सकता है, खासकर उन लोगों के लिए जो सट्टा कारोबार या ट्रेडिंग से जुड़े हैं.
शुक्र-राहु-सूर्य की युति का कर्क राशि पर प्रभाव
शुक्र-राहु-सूर्य की युति से बना त्रिग्रही योग कर्क राशि वालों के लिए शुभ फलदायी रहने वाला है. कर्क राशि वाले पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में चीजों को लेकर एकदम क्लियर रहेंगे और जरूरी चीजों पर ध्यान देंगे. शुभ योग के प्रभाव से चीजों को देखने का नजरिया भी बदलेगा, जिससे कौन आपके लिए अच्छा रहेगा और किससे केवल नमस्कार रिश्ते रखने हैं, इस बात की जानकारी मिलेगी. इस राशि के जो जातक काफी समय से नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनकी इच्छा पूरी हो सकती है. आप अपनी आर्थिक स्थिति से संतुष्ट महसूस कर सकते हैं और आपकी आय में भी सुधार देखने को मिल सकता है.
शुक्र-राहु-सूर्य की युति का कन्या राशि पर प्रभाव
राहु-सूर्य-शुक्र ग्रह की युति से बना त्रिग्रही योग कन्या राशि वालों के जीवन में एक के बाद एक कई नए अवसर देकर जाएगा. शुभ योग परिवार के साथ खुशहाल समय बिताने के अवसर ला सकता है और माता-पिता के लिए ऑनलाइन शॉपिंग भी कर सकते हैं. इस दौरान आपकी वाणी प्रभावशाली रहेगी, जिससे आप अपने प्रियजनों से जुड़ने और उन्हें प्रभावित करने में सफल रहेंगे. साथ ही कई प्रतिष्ठित लोगों से भी आपकी जान-पहचान बढ़ेगी. इस राशि के जो छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेशी यूनिवर्सिटी में पढ़ना चाहते हैं तो इस अवधि में आपकी इच्छा पूरी हो सकती है.
शुक्र-राहु-सूर्य की युति का धनु राशि पर प्रभाव
सूर्य-राहु-शुक्र ग्रह की युति से बना त्रिग्रही योग धनु राशि वालों को धन प्राप्ति के अवसर देगा. धनु राशि वालों की शुभ योग के प्रभाव से मकान तथा वाहन की इच्छा पूरी हो सकती है और माता-पिता की सेहत भी अच्छी बनी रहेगी. व्यापार के दृष्टिकोण से, जो रणनीतियां आप अभी अपना रहे हैं, वे आपको अधिक आराम और सफलता दिला सकती हैं. शुभ योग के प्रभाव से आपकी आय के साधन बढ़ेंगे और खुद का बिजनेस शुरू करने की प्लानिंग भी कर सकते हैं. व्यावसायिक रूप से आपको अपने काम में सफलता मिल सकती है और आर्थिक रूप से यह समय अच्छा नजर आ रहा है.
शुक्र-राहु-सूर्य की युति का मीन राशि पर प्रभाव
राहु-शुक्र-सूर्य ग्रह की युति से बना त्रिग्रही योग मीन राशि वालों के लिए लाभकारी रहने वाला है. मीन राशि वाले अधिक धन जमा कर सकते हैं और अपनी वित्तीय स्थिति को बेहतर तरीके से संभालने और बढ़ाने की क्षमता भी बढ़ सकती है. अगर किसी रिश्तेदार के साथ गलतफहमी चल रही है तो किसी बुजुर्ग के माध्यम से वह दूर हो सकती है और रिश्ते फिर से सामान्य हो सकते हैं. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों के ऑफिस में साथ काम करने वालों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे और अपने सभी टारगेट पूरा करने में सक्षम भी होंगे. व्यक्तिगत जीवन में आपको खुशी और भावनात्मक संतुष्टि मिलेगी, खासकर जब आप मजबूत रिश्ते बनाते हैं.


