Phulera Dooj Kab Ki Hai 2026: रंगों से पहले आई फूलों की होली, फुलेरा दूज आज है या कल? इन 3 उपायों से बनेगा विवाह योग, कार्य होंगे सफल!
फुलेरा दूज की सही तारीख
फुलेरा दूज के लिए उदयातिथि की मान्यता है. पंचांग के अनुसार, फाल्गुन शुक्ल द्वितीया तिथि आज 18 फरवरी बुधवार को शाम 4:57 बजे से शुरू होकर कल 19 फरवरी गुरुवार को दोपहर 3:58 बजे खत्म होगी. द्वितीया तिथि आज शाम में शुरू हो रही है तो आज प्रतिपदा तिथि है और कल द्वितीया तिथि होगी. ऐसे में फुलेरा दूज कल 19 फरवरी को है.
फुलेरा दूज मुहूर्त और शुभ योग
फुलेरा दूज राधाकृष्ण की पूजा के लिए शुभ-उत्तम मुहूर्त सुबह में 06:56 ए एम से 08:21 ए एम तक है. उसके बाद चर-सामान्य मुहूर्त 11:10 ए एम से दोपहर 12:35 पी एम तक है. इस दिन का शुभ समय यानि अभिजीत मुहूर्त दोपहर में 12:12 पी एम से 12:58 पी एम तक है. वहीं ब्रह्म मुहूर्त 05:14 ए एम से 06:05 ए एम तक रहेगा.
इस साल की फुलेरा दूज सिद्ध योग और पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में है. सिद्ध योग प्रात:काल से लेकर रात 08 बजकर 42 मिनट तक रहेगा, वहीं पूर्व भाद्रपद नक्षत्र भी प्रात:काल से लेकर रात 08 बजकर 52 मिनट तक है. सिद्ध योग में किए गए कार्य सफल सिद्ध होंगे.
फूलेरा दूज के उपाय
1. जिन लोगों के विवाह में देरी हो रही है, वे लोग फूलेरा दूज के अवसर पर पूजा पाठ के समय राधारानी का श्रृंगार कराएं. उनको श्रृंगार सामग्री अर्पित करें. उनकी कृपा से जल्द विवाह के योग बनेंगे.
2. यदि आपकी लव लाइफ में टेंशन है या फिर कोई पेरशानी आ रही है तो आप फूलेरा दूज के दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी की पूजा करें. उनको पीले फुल, पीले रंग के वस्त्र, चुनरी आदि चढ़ाएं. माखन, मिश्री, और बेसन के लड्डू का भोग लगाएं.
3. जो लोग विवाहित हैं और उनके दांपत्य जीवन में खटास आ गई है तो वे पति और पत्नी साथ में मिलकर भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी की पूजा करें. उनका फूलों से श्रृंगार करें. राधाकृष्ण के आशीर्वाद से आपका वैवाहिक जीवन खुशहाल होगा.


