Peacock Feather on Janmashtami: मोरपंख से बढ़ेगी किस्मत की चमक, जन्माष्टमी पर जानिए इसके चमत्कारी फायदे और उपाय

Peacock Feather on Janmashtami: मोरपंख से बढ़ेगी किस्मत की चमक, जन्माष्टमी पर जानिए इसके चमत्कारी फायदे और उपाय

Peacock Feather on Janmashtami: हर साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भक्तजन पूरे श्रद्धा भाव से भगवान कृष्ण की पूजा करते हैं. इस खास दिन पर घर में पूजा-पाठ, व्रत और झांकी सजाने का अलग ही माहौल होता है. मगर क्या आप जानते हैं कि जन्माष्टमी के मौके पर घर में मोरपंख लाने और सही जगह रखने से बहुत सारे फायदे मिलते हैं? मोरपंख ना सिर्फ श्रीकृष्ण को प्रिय है बल्कि वास्तु और पॉजिटिव एनर्जी के नजरिए से भी बेहद असरदार माना गया है, ये घर की नेगेटिव एनर्जी को हटाता है और सुख-शांति का रास्ता खोलता है. आइए जानते हैं कि मोरपंख से जुड़े कौन-कौन से फायदे हैं और इसे कहां-कहां रखना चाहिए. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य अंशुल त्रिपाठी से.

1. दिशा का दोष हो तो करें ये उपाय
घर में किसी दिशा को लेकर कोई वास्तु दोष है, जैसे गलत दिशा में रसोई या बाथरूम बना हुआ है, तो वहां दीवार पर मोरपंख लगाना फायदेमंद होता है. इससे उस जगह की नकारात्मकता धीरे-धीरे कम होती है और पॉजिटिव वाइब्स बढ़ती हैं.

2. बुरी ऊर्जा को दूर करता है मोरपंख
घर के मेन गेट के ऊपर या बगल में मोरपंख लगाने से बाहर की बुरी ताकतें अंदर नहीं आ पातीं, ये नज़र से भी बचाता है और घर के माहौल में शांति बनी रहती है. खासकर जिन घरों में अक्सर झगड़े होते हैं, वहां इसका असर जल्दी दिखता है.

3. बुरे सपनों से राहत देता है
बच्चों या बड़ों को बुरे सपने आते हैं तो तकिए के नीचे या सिरहाने के पास मोरपंख रखिए. इससे नींद अच्छी आती है और डरावने सपने नहीं आते. मन भी शांत रहता है.

4.रिश्तों में मिठास लाता है
पति-पत्नी के बीच झगड़े हो रहे हों या रिश्ते में ठंडापन आ गया हो, तो बेडरूम में मोरपंख रखें. इससे आपसी समझ बढ़ती है और प्यार बना रहता है. इससे वैवाहिक जीवन में सामंजस्य भी आता है.

5. धन की बढ़ोतरी और तिजोरी की सुरक्षा
पैसों की तंगी चल रही है या कमाई तो है मगर टिक नहीं रही, तो मोरपंख को तिजोरी में या जहां आप पैसे रखते हैं, वहां रखें, ये उपाय धन के बहाव को स्थिर करता है और धीरे-धीरे इनकम बढ़ाने में मदद करता है.

6. बच्चों की पढ़ाई में काम आता है
स्टूडेंट्स के स्टडी रूम की उत्तर-पूर्व दिशा में मोरपंख रखने से उनका फोकस और याददाश्त बेहतर होती है. पढ़ाई में मन लगता है और एग्जाम में अच्छा प्रदर्शन होता है.

7. शत्रुओं से बचाव करता है
किसी व्यक्ति को लगता है कि उसके आसपास कुछ लोग जानबूझकर नुकसान पहुंचा रहे हैं या बुरी नजर लगा रहे हैं, तो मोरपंख घर की उस दिशा में रखें जहां से खतरे का अंदेशा हो. इससे नेगेटिव सोच और ईर्ष्या दूर रहती है.

8. स्वास्थ्य में सुधार लाता है
अगर घर में कोई बार-बार बीमार पड़ता है तो मोरपंख को उस जगह रखें जहां वो ज्यादा समय बिताता है, ये बीमारी से राहत देने में मदद करता है और धीरे-धीरे हेल्थ में सुधार भी आता है.

Source link

Previous post

Baby Girl Names: बेटी के लिए चुनें मतलब से भरे खूबसूरत नाम, जानें बेबी गर्ल्स के टॉप 25 मॉडर्न और पारंपरिक नाम

Next post

कृष्ण जन्माष्टमी पर शनि सहित 3 ग्रह वक्री और 1 ग्रह मार्गी, इन 4 राशियां का शुरू होगा गोल्डन टाइम

You May Have Missed