Panchbali Shraddh Karm: श्राद्धपक्ष में पंचबलि कर्म, इन 5 जगहों पर क्यों रखा जाता है भोजन, जानें इसकी महत्ता

Panchbali Shraddh Karm: श्राद्धपक्ष में पंचबलि कर्म, इन 5 जगहों पर क्यों रखा जाता है भोजन, जानें इसकी महत्ता

Last Updated:

Panchbali Shraddh And Importance: पितृ पक्ष में पंचबलि श्राद्ध का विशेष महत्व है और पंचबलि श्राद्ध पितरों की शांति के लिए नहीं बल्कि सभी लोकों और प्राणियों के संतुलन का प्रतीक है. यह कर्म करने से पितरों की आत्म…और पढ़ें

श्राद्धपक्ष में पंचबलि कर्म, इन 5 जगहों पर क्यों रखा जाता है भोजन
Panchbali Shraddh Karm During Pitru Paksh: पितृ पक्ष की शुरुआत हो चुकी है, इस साल 7 सितंबर से 21 सितंबर तक श्राद्ध पक्ष चलेगा. हिंदू धर्म में श्राद्ध पक्ष का विशेष महत्व है. कहा जाता है कि इस दौरान पितर पृथ्वी लोक पर अपने परिजनों के यहां आते हैं. ऐसे में उनके प्रति श्राद्ध, तर्पण व पिंडदान किया जाता है, जिससे उनकी आत्मा को शांति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है. पितृपक्ष में पंचबलि श्राद्ध का विशेष महत्व है, इसे पंचबलि कर्म भी कहा जाता है. मान्यता है कि बिना पंचबलि श्राद्ध के पितृपक्ष के कर्म पूरे नहीं होते. पितृपक्ष में यह कर्म पितरों, देवताओं और जीवों सभी की तृप्ति करता है. आइए जानते हैं पितृपक्ष में पंचबलि कर्म क्या है और किन 5 जगहों पर भोजन रखा जाता है…

इसे कहा जाता है पंचबलि श्राद्ध
धर्मशास्त्रों में बताया गया है कि श्राद्ध केवल पितरों को तर्पण करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सभी प्राणियों की तृप्ति और समष्टि कल्याण के लिए भी किया जाता है. इसी कारण पंचबलि कर्म अनिवार्य माना गया है. पंचबलि श्राद्ध के बिना पितृकर्म पूरी तरह संपन्न नहीं होते हैं. माना जाता है कि पितृपक्ष में पूर्वज पशु पक्षियों के रूप में भी आते हैं और परिजनों द्वारा श्राद्ध में अर्पित भोजन को ही स्वीकार करते हैं. श्राद्ध पक्ष में जब भोजन तैयार किया जाता है, तब भोजन का एक हिस्सा पितरों के लिए और दूसरा हिस्सा गाय, कुत्ता, चीटीं, कौवा और देवताओं को समर्पित किया जाता. इसी प्रकिया को ही पंचबलि श्राद्ध या पंचबलि कर्म कहा जाता है.

श्राद्ध में ब्राह्मण भोजन के साथ साथ पंचबलि कर्म भी किया जाता है और 5 स्थानों पर भोजन रखा जाता है.

प्रथम गौ बलि – घर से पश्चिम दिशा की तरफ पलाश या महुआ के पत्तों पर गाय को भोजन कराया जाता ह.
दूसरा श्वान बलि – श्राद्ध का भोजन पत्ते पर रखकर कुत्ते को भोजन कराया जाता है.
तीसरा काक बलि – श्राद्ध का भोजन पत्ते पर रखकर घर की छत पर रखा जाता है, जिससे वे भोजन कर सकें.
चौथा देवादि बलि – श्राद्ध का भोजन पत्ते पर रखकर घर में ही देवताओं के लिए रखा जाता है फिर ब्राह्मण भोजन के बाद घर के बाहर रख दिया जाता है.
पांचवा पिपलिकादि बलि – चीटीं, कीड़े-मकोड़े आदि के लिए भी श्राद्ध का भोजन रखा जाता है. इनके लिए भोजन को चूरा करके रखा जाता है.

श्राद्धपक्ष में पंचबलि कर्म का उल्लेख धर्मशास्त्रों में है. इसका अर्थ है कि 5 प्रकार के जीवों को अन्न अर्पण करना…

ब्राह्मण – देवताओं और पितरों का प्रतिनिधि माने जाते हैं. ब्राह्मण को भोजन कराने से श्राद्ध का फल पितरों तक पहुंचता है.
कौआ (काक) – कौए को पितरों का दूत माना गया है. श्राद्ध का अन्न पहले कौए को देकर यह माना जाता है कि पितरों ने अर्पण स्वीकार कर लिया.
गाय – गौ माता देवताओं का निवास स्थान और सभी यज्ञ-कर्मों की साक्षी मानी जाती हैं. श्राद्ध में गौ को अन्न देना पुण्य और पितृ-तृप्ति देता है.
कुत्ता (श्वान) – धर्म और भैरव का वाहन माना गया है. घर-आंगन की रक्षा करने वाला होने के कारण इसे भोजन कराना श्राद्ध में सुरक्षा और पितरों की संतुष्टि का प्रतीक है.
चीटीं – चीटीं, कीड़े-मकोड़े, बिल्ली को भी पंचबलि में स्थान मिला है, क्योंकि यह घर के सूक्ष्म जीव-जंतुओं का प्रतिनिधित्व करते हैं. इनको भोजन देने से घर में समृद्धि और पितरों की प्रसन्नता बनी रहती है.

पंचबलि श्राद्ध का महत्व
श्राद्धपक्ष में पंचबलि कर्म इसीलिए किया जाता है कि सभी लोकों के प्राणी देव, पितर, गौ, पक्षी और प्राणी संतुष्ट हों. यह कर्म पितरों की आत्मा की शांति और जीवित परिवार की समृद्धि दोनों के लिए अनिवार्य माना गया है. अपने भोजन से एक टुकड़ा रोटी गाय, कौआ और कुत्ते को देना चाहिए, इससे सर्वांगीण कल्याण और समृद्धि होती है. यह कर्म पितरों, देवताओं और जीवों सभी की तृप्ति करता है और परिवार में शांति, संतान-सुख, स्वास्थ्य और आर्थिक उन्नति प्रदान करता है. पंचबलि श्राद्ध से पितृदोष और ग्रहबाधाएं शांत होती हैं.

authorimg

Parag Sharma

मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प…और पढ़ें

मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homedharm

श्राद्धपक्ष में पंचबलि कर्म, इन 5 जगहों पर क्यों रखा जाता है भोजन

Source link

Previous post

Pitru Paksha 2025: पितृ पक्ष में गया जी के अलावा इन 6 स्थानों पर भी होता है श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान, जानें और भी बातें

Next post

Tulsi Tips: अगर घर में है तुलसी का पौधा तो न करें ये 2 गलतियां… वरना पूजा का फल तो नहीं, मिल सकती सजा!

You May Have Missed