Panchang: बुधवार गणेश पूजा से बिजनेस में होगी उन्नति, देखें शुभ मुहूर्त, रवि योग, राहुकाल, बुध दोष उपाय

Panchang: बुधवार गणेश पूजा से बिजनेस में होगी उन्नति, देखें शुभ मुहूर्त, रवि योग, राहुकाल, बुध दोष उपाय

आज का पंचांग, 8 जनवरी 2025: बुधवार व्रत और गणेश पूजा से आपके काम सफल सिद्ध होंगे. उस दिन पौष शुक्ल नवमी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, सिद्ध योग, कौलव करण, उत्तर का दिशाशूल और मेष राशि का चंद्रमा है. रवि योग पूरे दिन बना रहेगा. इस योग में आपको सूर्य पूजा करनी चाहिए. सुबह स्नान के बाद सूर्य देव को अर्घ्य दें और पूजा करें. बुधवार को व्रत रखने और गणेश जी की पूजा करने से कुंडली का बुध दोष दूर होता है. इससे बिजनेस में उन्नति होती है और बुद्धि का विकास होता है. बुधवार को हरे रंग का कपड़ा पहनना शुभ होता है. इस दिन आप हरे फल, हरी सब्जी, हरी मूंग, कांसे के बर्तन आदि का दान कर सकते हैं. इस उपाय से बुध ग्रह मजबूत होता है. बुध दोष को दूर करने के लिए उसके बीज मंत्र का जाप करें.

बुधवार को गणेश जी की स्थापना करके पूजा करें. उनको गेंदे के फूल, माला, अक्षत्, चंदन, सिंदूर, धूप, दीप, फूल, मिठाई, नैवेद्य आदि अर्पित करें. फिर गणेश चालीसा और बुधवार व्रत की कथा पढ़ें. उसके बाद गणेश जी आरती करें. गणपति बप्पा को दूर्वा, मोदक या लड्डू का भोग लगाना न भूलें. गणेश जी को तुलसी के पत्ते नहीं चढ़ाते हैं. विधि विधान से गणपति बप्पा की पूजा करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है. जीवन में शुभता आती है. कार्य सफल सिद्ध होते हैं. वैदिक पंचांग से जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त, सूर्योदय, चंद्रोदय, रवि योग, राहुकाल, दिशाशूल, चौघड़िया समय आदि.

ये भी पढ़ें: मीन में होगा शनि गोचर, चांदी के पाये पर चलेंगे शनिदेव, इन 3 राशिवालों को रंक से बना देंगे राजा!

आज का पंचांग, 8 जनवरी 2025
आज की तिथि- नवमी – 02:25 पी एम तक, फिर दशमी
आज का नक्षत्र- अश्विनी – 04:29 पी एम तक, उसके बाद भरणी
आज का करण- कौलव – 02:25 पी एम तक, तैतिल – 01:24 ए एम, जनवरी 09 तक, फिर गर
आज का योग- सिद्ध – 08:23 पी एम तक, उसके बाद साध्य
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- बुधवार
चंद्र राशि- मेष

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 07:15 ए एम
सूर्यास्त- 05:41 पी एम
चन्द्रोदय- 12:41 पी एम
चन्द्रास्त- 02:30 ए एम, जनवरी 09

आज के मुहूर्त और शुभ योग
रवि योग: पूरे दिन
ब्रह्म मुहूर्त: 05:26 ए एम से 06:21 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं
विजय मुहूर्त: 02:12 पी एम से 02:54 पी एम
अमृत काल: 09:41 ए एम से 11:12 ए एम

दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
लाभ-उन्नति: 07:15 ए एम से 08:33 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 08:33 ए एम से 09:52 ए एम
शुभ-उत्तम: 11:10 ए एम से 12:28 पी एम
चर-सामान्य: 03:04 पी एम से 04:23 पी एम
लाभ-उन्नति: 04:23 पी एम से 05:41 पी एम

ये भी पढ़ें: वसंत पंचमी कब है? 4 शुभ योग में सरस्वती पूजा, जानें मुहूर्त, महत्व, महाकुंभ अमृत स्नान का समय

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
शुभ-उत्तम: 07:23 पी एम से 09:04 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 09:04 पी एम से 10:46 पी एम
चर-सामान्य: 10:46 पी एम से 12:28 ए एम, जनवरी 09
लाभ-उन्नति: 03:52 ए एम से 05:33 ए एम, जनवरी 09

अशुभ समय
राहुकाल- 12:28 पी एम से 01:46 पी एम
गुलिक काल- 11:10 ए एम से 12:28 पी एम
यमगण्ड- 08:33 ए एम से 09:52 ए एम
दुर्मुहूर्त- 12:07 पी एम से 12:49 पी एम
दिशाशूल- उत्तर

रुद्राभिषेक के लिए शिववास
गौरी के साथ – 02:25 पी एम तक, उसके बाद सभा में.

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Lord ganapati, Religion

Source link

Previous post

Daily Horoscope: धनु राशि के लिए दिन शुभ, विदेश यात्रा के साथ प्रमोशन के मिलेंगे मौके! पढ़ें आज का राशिफल

Next post

⁠Yuzvendra Chahal Dhanshree : क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धन श्री वर्मा की तलाक कहानी के पीछे की ज्योतिष केमिस्ट्री.

You May Have Missed