Panchang: जानकी जयंती आज, प्रदोष काल में लक्ष्मी पूजा से बढ़ेगी संपत्ति, देखें मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल

Panchang: जानकी जयंती आज, प्रदोष काल में लक्ष्मी पूजा से बढ़ेगी संपत्ति, देखें मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल

Last Updated:

aaj ka panchang 21 february 2025: आज जानकी जयंती है. आज फाल्गुन कृष्ण अष्टमी तिथि, अनुराधा नक्षत्र, व्याघात योग, कौलव करण, पश्चिम का दिशाशूल और वृश्चिक राशि का चंद्रमा है. आज सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है. लक्ष…और पढ़ें

आज का पंचांग, 21 फरवरी 2025.

हाइलाइट्स

  • आज जानकी जयंती और सर्वार्थ सिद्धि योग है.
  • प्रदोष काल में लक्ष्मी पूजा से धन-संपत्ति बढ़ती है.
  • राहुकाल 11:14 ए एम से 12:41 पी एम तक है.

आज का पंचांग, 21 फरवरी 2025: आज जानकी जयंती है, जिसे सीता अष्टमी के नाम से भी जानते हैं. आज सर्वार्थ सिद्धि योग है. आज फाल्गुन कृष्ण अष्टमी तिथि, अनुराधा नक्षत्र, व्याघात योग, कौलव करण, पश्चिम का दिशाशूल और वृश्चिक राशि का चंद्रमा है. माता सीता का प्रकाट्य फाल्गुन कृष्ण अष्टमी को धरती से हुआ था. इस वजह से इस तिथि को हर साल सीता अष्टमी या जानकी जयंती मनाई जाती है. इस दिन माता सीता और प्रभु राम की पूजा करते हैं. उनकी कृपा से व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी होती हैं. आज सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 06:55 बजे से बन रहा है, इसमें आप जो भी शुभ कार्य करेंगे, उसके सफल होने की प्रबल संभावना रहेगी. यह योग शुभ कार्यों के लिए अच्छा माना जाता है.

आज जानकी जयंती के साथ शुक्रवार व्रत है. प्रदोष काल में यानि सूर्यास्त के बाद जब अंधेरा होने लगता है तो उस समय माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं. पूजा में माता लक्ष्मी को लाल गुलाब, कमल के फूल, कमलगट्टा, पीली कौड़ियां, लाल सिंदूर, धूप, दीप, नैवेद्य आदि अर्पित करते हैं. उनको खीर, बताशे या दूध से बनी सफेद मिठाई का भोग लगाते हैं. उसके बाद श्रीसूक्त, कनकधारा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए. जो लोग व्रत हैं, उनको शुक्रवार व्रत कथा सुननी चाहिए. माता लक्ष्मी की कृपा से धन, वैभव, सुख, समृद्धि आदि में बढ़ोत्तरी होती है. आज के दिन शुक्र के बीज मंत्र का जाप करने से शुक्र दोष मिटता है. सफेद वस्त्र पहनने और दान देने से भी शुक्र मजबूत होता है. वैदिक पंचांग से जानते हैं शुक्रवार के शुभ मुहूर्त, सूर्योदय, चंद्रोदय, चौघड़िया समय, राहुकाल, दिशाशूल आदि.

आज का पंचांग, 21 फरवरी 2025
आज की तिथि- अष्टमी – 11:57 ए एम तक, उसके बाद नवमी
आज का नक्षत्र- अनुराधा – 03:54 पी एम तक, फिर ज्येष्ठा
आज का करण- कौलव – 11:57 ए एम तक, तैतिल – 12:43 ए एम, फरवरी 22 तक, गर
आज का योग- व्याघात – 11:59 ए एम तक, फिर हर्षण
आज का पक्ष- कृष्ण
आज का दिन- शुक्रवार
चंद्र राशि- वृश्चिक

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 06:55 ए एम
सूर्यास्त- 06:26 पी एम
चन्द्रोदय- 02:08 ए एम, फरवरी 22
चन्द्रास्त- 11:57 ए एम

आज के मुहूर्त और योग
सर्वार्थ सिद्धि योग: 06:55 ए एम से 03:54 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त: 05:15 ए एम से 06:05 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 12:18 पी एम से 01:04 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:36 पी एम से 03:22 पी एम

दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
चर-सामान्य: 06:55 ए एम से 08:21 ए एम
लाभ-उन्नति: 08:21 ए एम से 09:48 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 09:48 ए एम से 11:14 ए एम
शुभ-उत्तम: 12:41 पी एम से 02:07 पी एम
चर-सामान्य: 05:00 पी एम से 06:26 पी एम

ये भी पढ़ें: 15 मार्च से ग्रहों के राजकुमार चलेंगे उल्टी चाल, इन 4 राशिवालों का होगा भाग्योदय! 24 दिन रहेंगे चकाचक

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
लाभ-उन्नति: 09:33 पी एम से 11:07 पी एम
शुभ-उत्तम: 12:40 ए एम से 02:14 ए एम, फरवरी 22
अमृत-सर्वोत्तम: 02:14 ए एम से 03:47 ए एम, फरवरी 22
चर-सामान्य: 03:47 ए एम से 05:21 ए एम, फरवरी 22

अशुभ समय
राहुकाल- 11:14 ए एम से 12:41 पी एम
गुलिक काल- 08:21 ए एम से 09:48 ए एम
यमगण्ड- 03:33 पी एम से 05:00 पी एम
दुर्मुहूर्त- 09:13 ए एम से 09:59 ए एम, 01:04 पी एम से 01:50 पी एम
दिशाशूल- पश्चिम

शिववास
गौरी के साथ – 11:57 ए एम तक, फिर सभा में.

homedharm

जानकी जयंती आज, लक्ष्मी पूजा से बढ़ेगी संपत्ति, देखें मुहूर्त, राहुकाल, योग

Source link

Previous post

कर्क वालों का चलेगा जादू, मीन वालों का पूरा होगा सपना, लेंगे कोई बड़ा फैसला! पढ़ें आज का राशिफल

Next post

पितरों के श्राप से आती हैं ये 5 बड़ी परेशानियां, संतान का मुंह तक नहीं देख पाता इंसान, जानें और कौन से कष्ट झेलने पड़ते हैं

You May Have Missed