November Vivah Muhurat 2025 Date: देवउठनी एकादशी से शुरू होगा शादी सीजन, नवंबर में 14 दिन बजेगी शहनाई, देखें शुभ विवाह मुहूर्त
Last Updated:
November Vivah Dates 2025 Muhurat: देवउठनी एकादशी को चातुर्मास खत्म हो रहा है. उसके बाद से शादी का सीजन शुरू होगा. इस बार नवंबर में शुभ विवाह के कुल 14 मुहूर्त हैं. आइए जानते हैं नवंबर में विवाह के मुहूर्त और तारीखों के बारे में.
November Marriage Dates 2025 Hindu: देवउठनी एकादशी के दिन चातुर्मास का समापन हो रहा है, उस दिन से विवाह, गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्यों पर लगी रोक हट जाएगी. देवउठनी एकादशी को भगवान विष्णु के योग निद्रा से बाहर आने पर मांगलिक कार्यों का प्रारंभ हो जाएगा. चातुर्मास के समापन पर शादी का सीजन भी प्रारंभ होगा. देवउठनी एकादशी के बाद नवंबर में शुभ विवाह होंगे. इस बार नवंबर 2025 में 14 दिन शहनाई बजेगी. कहने का मतलब यह है कि नवंबर 2025 में शुभ विवाह के कुल 14 मुहूर्त हैं. आइए जानते हैं नवंबर में विवाह के मुहूर्त और तारीखों के बारे में.
देवउठनी एकादशी कब है?
नवंबर में विवाह मुहूर्त और तारीख
| शादी की तारीख | दिन | शुभ विवाह मुहूर्त |
| 2 नवंबर | रविवार | 11:11 पी एम से 06:34 ए एम, 3 नवंबर |
| 3 नवंबर | सोमवार | 06:34 ए एम से 07:40 पी एम |
| 6 नवंबर | बृहस्पतिवार | 03:28 ए एम से 06:37 ए एम, 7 नवंबर |
| 8 नवंबर | शनिवार | 07:32 ए एम से 10:02 पी एम |
| 12 नवंबर | बुधवार | 12:51 ए एम से 06:42 ए एम, 13 नवंबर |
| 13 नवंबर | बृहस्पतिवार | 06:42 ए एम से 07:38 पी एम |
| 16 नवंबर | रविवार | 06:47 ए एम से 02:11 ए एम, 17 नवंबर |
| 17 नवंबर | सोमवार | 05:01 ए एम से 06:46 ए एम, 18 नवंबर |
| 18 नवंबर | मंगलवार | 06:46 ए एम से 07:12 ए एम |
| 21 नवंबर | शुक्रवार | 10:44 ए एम से 01:56 पी एम |
| 22 नवंबर | शनिवार | 11:27 पी एम से 06:50 ए एम, 23 नवंबर |
| 23 नवंबर | रविवार | 06:50 ए एम से 12:09 पी एम |
| 25 नवंबर | मंगलवार | 12:50 पी एम से 11:57 पी एम |
| 30 नवंबर | रविवार | 07:12 ए एम से 06:56 ए एम, 1 दिसम्बर |
कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 12 वर्षों का अनुभव है. डिजिटल पत्रक…और पढ़ें
कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 12 वर्षों का अनुभव है. डिजिटल पत्रक… और पढ़ें


