Never Gift These Things: वास्तु के हिसाब से चुनें सही गिफ्ट, भूलकर भी उपहार में न दें ये 7 आइटम्स, ताकि बनी रहे पॉजिटिव एनर्जी

Never Gift These Things: वास्तु के हिसाब से चुनें सही गिफ्ट, भूलकर भी उपहार में न दें ये 7 आइटम्स, ताकि बनी रहे पॉजिटिव एनर्जी

Last Updated:

Never Gift These Things: नया साल आते ही हर किसी के मन में यह सोच चलने लगती है कि अपने करीबियों, दोस्तों या रिश्तेदारों को क्या गिफ्ट दिया जाए. हम सब चाहते हैं कि हमारा दिया हुआ गिफ्ट न सिर्फ सामने वाले को पसंद आए, बल्कि उसे हमारी याद और हमारी मेहनत की ऊर्जा भी मिले, लेकिन कई बार हम बिना सोचे-समझे कुछ ऐसी चीजें गिफ्ट कर देते हैं जो वास्तु के हिसाब से ठीक नहीं होतीं. नतीजा यह कि देखने में तो गिफ्ट सुंदर लगता है, लेकिन उसकी वजह से घर में तनाव, पैसों की दिक्कतें, रिश्तों में दूरी और मानसिक बेचैनी जैसी चीजें बढ़ सकती हैं. लोग अक्सर कहते हैं गिफ्ट देना प्यार की निशानी है, लेकिन अगर वह गिफ्ट एनर्जी को खराब कर दे तो इसका असर लंबे समय तक रहता है. इसलिए गिफ्ट चुनते समय सिर्फ दिखावे या महंगेपन पर ध्यान न दें, बल्कि इस बात को समझें कि गिफ्ट की एनर्जी कैसी है. भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा बता रहे हैं ऐसे 7 गिफ्ट्स जिनको नए साल या किसी भी खास मौके पर भूलकर भी नहीं देना चाहिए.

1. कछुआ गिफ्ट न करें कछुआ दिखने में प्यारा और शुभ लगता है, लेकिन इसे गिफ्ट करना सही नहीं माना जाता. इसे धन का स्त्रोत माना जाता है और यह अपने मालिक के लिए समृद्धि लाता है. जब आप इसे किसी और को दे देती हैं, तो आप अपनी घर की पॉजिटिव एनर्जी और गुडलक को ट्रांसफर कर देती हैं. इसका सीधा असर आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है. इसलिए कछुआ सिर्फ अपने घर में रखें, बाहर न दें.

Vastu gift rules

2. काले पर्स से बचें काला रंग नेगेटिव एनर्जी का प्रतीक माना गया है. काला पर्स गिफ्ट करने से मानसिक तनाव, उलझनें और कई बार पैसों की रुकावट बढ़ सकती है. यह उस व्यक्ति के लाइफ में निगेटिव वाइब्स लाता है जो इसे रिसीव करता है. इसलिए अगर पर्स गिफ्ट करना हो तो लाल, पीला, हरा या गोल्डन जैसे पॉजिटिव और धन आकर्षित करने वाले रंग चुनें.

Vastu gift rules

3. फाउंटेन या पानी वाले शोपीस बहता पानी फेंगशुई और वास्तु में लाइफ फ्लो को दर्शाता है, लेकिन इसे गिफ्ट देने से व्यक्ति के पैसे का फ्लो रुक सकता है या लगातार खर्चे बढ़ सकते हैं. घर में यह बिना सोच-समझे रख दिया जाता है और इसका गलत असर आने वाले समय में देखने को मिलता है. इसलिए फाउंटेन या पानी वाले शोपीस से दूर रहें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Vastu gift rules

4. घड़ी गिफ्ट न करें घड़ी समय का प्रतीक होती है और इसे गिफ्ट करने से रिश्तों में दूरी बढ़ने का डर रहता है. कई एक्सपर्ट्स मानते हैं कि घड़ी गिफ्ट करने से समय की रफ़्तार आपके हाथों से निकलती है और आपके रिश्ते कमजोर हो सकते हैं. घड़ी तभी दें जब सामने वाला इसे खुद मांगे या बदले में कुछ दे, वरना नहीं.

Vastu gift rules

5. चाकू, कैंची या कोई धारदार चीज धारदार वस्तुएं रिश्तों को काटने और दूरी बनाने का प्रतीक मानी जाती हैं. कई लोग किचन सेट या चाकू गिफ्ट कर देते हैं, लेकिन इससे रिश्तों में तकरार, बहसबाज़ी और मनमुटाव बढ़ सकता है, अगर कभी मजबूरी में गिफ्ट करना पड़े तो सामने वाले से सिक्का लेकर इसका एक्सचेंज करें.

Vastu gift rules

6. शीशा गिफ्ट करना नुकसानदायक शीशे को ऊर्जा का रिफ्लेक्टर माना जाता है. गलत दिशा या गलत जगह रखा शीशा घर की पॉजिटिव एनर्जी को खत्म कर देता है. ऐसे में अगर आप मिरर गिफ्ट करती हैं, तो आपको नहीं पता वह कहां रखा जाएगा और इसका गलत असर सामने वाले के घर पर पड़ सकता है.

Vastu gift rules

7. खाली पर्स या डिब्बा चाहे पर्स हो, कॉस्मेटिक बॉक्स हो या कोई गिफ्ट बॉक्स, इसे खाली गिफ्ट न करें. खाली चीजें नेगेटिव संकेत देती हैं. हमेशा उसमें 1 रुपया, सिक्का या कुछ मीठा रखकर ही गिफ्ट करें, ताकि पॉजिटिव शुरुआत हो और मिलकर चीजें बढ़ें.

Vastu gift rules

गिफ्ट देते समय ध्यान रखने वाली बातें -हमेशा साफ-सुथरी और पॉजिटिव वाइब्स वाली चीजें दें -गिफ्ट चुनते समय मन में अच्छा भाव रखें -धार्मिक वस्तुएं, पौधे, मिठाई या चांदी का सिक्का अच्छा विकल्प -गिफ्ट देने का समय शुभ हो तो और बेहतर

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

वास्तु के हिसाब से चुनें सही गिफ्ट, भूलकर भी उपहार में न दें ये 7 आइटम्स

Source link

Previous post

जन्मतिथि से जानते हैं साल 2026 किन किन मूलांक वालों के लिए रहेगा लाभकारी, सूर्यदेव किस पर करने वाले हैं मेहरबानी

Next post

Weekly Horoscope 5 to 11 January: सिंह, कन्या, तुला समेत 6 राशियों को हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता, मिथुन समेत ये राशि वाले रहें सतर्क, सूर्य गोचर से होगा फायदा

You May Have Missed