Narak Chaturdashi 2025 Date: नरक चतुर्दशी कब है? जानें तारीख, अभ्यंग स्नान का मुहूर्त, रूप चौदस का महत्व
Last Updated:
Narak Chaturdashi 2025 Date Snan Muhurat: नरक चतुर्दशी को रूप चौदस, छोटी दिवाली भी कहते हैं. कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी तिथि को नरक चतुर्दशी होती है. नरक चतुर्दशी पर सुबह के मुहूर्त में अभ्यंग स्नान करने का विधान है. जानते हैं कि नरक चतुर्दशी कब है? नरक चतुर्दशी पर स्नान का मुहूर्त क्या है? रूप चौदस का महत्व क्या है?
नरक चतुर्दशी तारीख
नरक चतुर्दशी पर यम के लिए दीया जलाते हैं, इसके लिए प्रदोष काल का होना जरूर है. इस आधार पर नरक चतुर्दशी 19 अक्टूबर को है. लेकिन नरक चतुर्दशी का स्नान प्रात:काल में होगा. ऐसे में नरक चतुर्दशी का स्नान 20 अक्टूबर को दिवाली के दिन होगा.
नरक चतुर्दशी स्नान मुहूर्त
20 अक्टूबर सोमवार को नरक चतुर्दशी के अभ्यंग स्नान का मुहूर्त 1 घंटा 12 मिनट तक है. उस दिन आप सुबह में 05 बजकर 13 मिनट से सुबह 06 बजकर 25 मिनट के बीच नरक चतुर्दशी का स्नान कर सकते हैं.
उस दिन चंद्रोदय सुबह 5 बजकर 13 मिनट पर होगा. स्नान के दिन ब्रह्म मुहूर्त 04:44 ए एम से 05:34 ए एम तक है, वहीं शुभ समय यानि अभिजीत मुहूर्त 11:43 ए एम से दोपहर 12:28 पी एम तक है.
सर्वार्थ सिद्धि योग में नरक चतुर्दशी
नरक चतुर्दशी को पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बना हुआ है. सर्वार्थ सिद्धि योग में किए गए कार्य सफल होते हैं. यह एक शुभ योग है. नरक चतुर्दशी पर अमृत सिद्धि योग शाम को 5 बजकर 49 मिनट से अगले दिन 20 अक्टूबर को सुबह 06 बजकर 25 मिनट तक है.
नरक चतुर्दशी का महत्व
- नरक चतुर्दशी को सुबह में उबटन लगाते हैं. उसके बाद स्नान करते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नरक चतुर्दशी स्नान से पाप मिटते हैं.
- नरक चतुर्दशी की शाम यमराज के लिए दीपक जलाते हैं, इससे अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता है.
- नरक चतुर्दशी को 14 दीए जलाने का विधान है. इसमें एक दीपक सरसों के तेल का यम के लिए होता है, बाकी 13 दीए घी के होते हैं.
- नरक चतुर्दशी पर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने से कष्टों से मुक्ति मिलती है. उनकी कृपा से जीवन में सुख और शांति आती है.
कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 12 वर्षों का अनुभव है. डिजिटल पत्रक…और पढ़ें
कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 12 वर्षों का अनुभव है. डिजिटल पत्रक… और पढ़ें


