Moola Nakshatra In Hindi: क्या सच में मूल नक्षत्र अशुभ है? जानिए जन्म, करियर और विवाह पर इसका असली प्रभाव

Moola Nakshatra In Hindi: क्या सच में मूल नक्षत्र अशुभ है? जानिए जन्म, करियर और विवाह पर इसका असली प्रभाव

Moola Nakshatra In Hindi: वैदिक ज्योतिष में नक्षत्रों को जीवन की दिशा बताने वाला अहम आधार माना जाता है. किसी व्यक्ति का जन्म जिस नक्षत्र में होता है, उसका असर उसके स्वभाव, सोच, फैसलों और पूरे जीवन पर दिखाई देता है. यही वजह है कि जन्म कुंडली देखते समय नक्षत्र पर खास ध्यान दिया जाता है. कुल 27 नक्षत्रों में मूल नक्षत्र को काफी संवेदनशील और प्रभावशाली माना जाता है. इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोगों को लेकर कई तरह की धारणाएं समाज में प्रचलित हैं, जिनमें कुछ डर पैदा करने वाली भी होती हैं. अक्सर माता-पिता के मन में यह सवाल उठता है कि मूल नक्षत्र में जन्म लेना शुभ है या अशुभ, इसका असर बच्चे के जीवन पर कैसा पड़ेगा और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए. वहीं बड़े होने पर करियर, विवाह और पारिवारिक जीवन को लेकर भी लोग उलझन में रहते हैं. इस आर्टिकल में हम जानेंगे मूल नक्षत्र से जुड़ी हर जरूरी जानकारी. यहां आप जानेंगे कि मूल नक्षत्र क्या है, इसका ज्योतिषीय महत्व क्या माना जाता है, इस नक्षत्र में जन्मे लोगों का स्वभाव कैसा होता है, करियर और विवाह जीवन पर इसका क्या असर पड़ता है और कौन से उपाय अपनाने से नकारात्मक प्रभाव कम किए जा सकते हैं.

मूल नक्षत्र क्या है?
मूल नक्षत्र वैदिक ज्योतिष के 27 नक्षत्रों में से एक है. यह धनु राशि में आता है और इसे उग्र स्वभाव वाला नक्षत्र माना जाता है. इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोगों को जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं. कई बार शुरुआती जीवन में संघर्ष रहता है, लेकिन समय के साथ ये लोग खुद को मजबूत बनाते हैं. मूल नक्षत्र के जातक गहराई से सोचने वाले होते हैं. इनकी सोच आम लोगों से अलग होती है और ये पुराने नियमों में बंधकर चलना पसंद नहीं करते. जोखिम लेना और नए रास्ते चुनना इनके स्वभाव का हिस्सा होता है.

मूल नक्षत्र का ज्योतिषीय महत्व
ज्योतिष में मूल नक्षत्र को खास स्थान दिया गया है. जन्म कुंडली में इस नक्षत्र की स्थिति व्यक्ति के स्वभाव, फैसलों और जीवन की दिशा पर असर डालती है. माना जाता है कि इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोग जीवन में बार-बार खुद को नए सिरे से खड़ा करते हैं, अगर कुंडली में ग्रहों की स्थिति अनुकूल हो, तो यही मूल नक्षत्र व्यक्ति को ऊंचे मुकाम तक पहुंचा सकता है. वहीं प्रतिकूल स्थिति में मानसिक तनाव और पारिवारिक उलझनें देखने को मिल सकती हैं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

मूल नक्षत्र का स्वामी ग्रह
मूल नक्षत्र का स्वामी ग्रह केतु है. केतु को रहस्यमय और आध्यात्मिक ग्रह माना जाता है. इस नक्षत्र पर गुरु ग्रह का प्रभाव भी देखा जाता है. इसी कारण मूल नक्षत्र में जन्मे लोग आध्यात्म, ज्ञान और गूढ़ विषयों की ओर आकर्षित होते हैं. बचपन में इस नक्षत्र के बच्चों के लिए नक्षत्र शांति पूजा कराने की परंपरा भी मानी जाती है, जिससे नकारात्मक प्रभाव कम हो सकें.

मूल नक्षत्र में जन्मे लोगों का स्वभाव
मूल नक्षत्र के जातकों में कई खास गुण देखने को मिलते हैं.
-ये तेज दिमाग वाले और सीखने में आगे रहते हैं.
-सही दिशा मिलने पर नाम और पहचान हासिल करते हैं.
-कभी-कभी गुस्सा जल्दी आ सकता है, खासकर जब ग्रहों का प्रभाव कमजोर हो.
-ये अपने लक्ष्य को लेकर बेहद जिद्दी होते हैं और मेहनत से पीछे नहीं हटते.
-बोलने की कला अच्छी होने के कारण लोगों को प्रभावित कर लेते हैं.
-आजादी पसंद करते हैं और अपने फैसले खुद लेना चाहते हैं.

करियर और व्यवसाय पर असर
मूल नक्षत्र में जन्मे लोग करियर को लेकर गंभीर होते हैं. ये मुश्किल हालात में भी हिम्मत नहीं हारते. इन्हें विदेश से जुड़े काम, रिसर्च और ज्ञान वाले क्षेत्रों में सफलता मिल सकती है. डॉक्टर, वैज्ञानिक, लेखक, वकील, ज्योतिषी, शिक्षक, प्रोफेसर, मीडिया, राजनीति, आईटी, मार्केटिंग और फाइनेंस जैसे क्षेत्रों में ये अच्छा नाम कमा सकते हैं. खुद का काम करना इन्हें ज्यादा पसंद आता है. सही मार्गदर्शन मिलने पर ये हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं.

mool nakshatra in hindi

विवाह और पारिवारिक जीवन
मूल नक्षत्र को लेकर विवाह को लेकर कई बातें कही जाती हैं, लेकिन हर व्यक्ति की कुंडली अलग होती है. आमतौर पर पुरुषों का वैवाहिक जीवन संतुलित रहता है और जीवनसाथी सहयोगी होती है. महिलाओं के मामले में कभी-कभी भावनात्मक दूरी या संतान से जुड़ी चिंता देखी जा सकती है. सही समझ और आपसी बातचीत से इन स्थितियों को संभाला जा सकता है. कुल मिलाकर, धैर्य और समझदारी से मूल नक्षत्र वाले लोग सुखी वैवाहिक जीवन जी सकते हैं.

उपाय और शुभ मंत्र
मूल नक्षत्र के प्रभाव को संतुलित करने के लिए गंडमूल शांति पूजा कराना लाभकारी माना जाता है. माता-पिता को नियमित रूप से “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करना चाहिए. पूर्णिमा के दिन उपवास, भगवान शिव की पूजा और महामृत्युंजय मंत्र का जाप भी सकारात्मक असर देता है. किसी भी उपाय को करने से पहले अनुभवी पंडित से सलाह लेना बेहतर रहता है.

मूल नक्षत्र में क्या करें और क्या न करें
क्या करें
-गंडमूल शांति पूजा जरूर करवाएं
-गणेश जी और शिव जी की नियमित पूजा करें
-सकारात्मक माहौल बनाए रखें

क्या न करें
-घर में लड़ाई-झगड़ा न करें
-नकारात्मक बातें और डर फैलाने से बचें
-बिना जानकारी के उपाय न करें

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Source link

Previous post

सुबह उठते ही भूलकर भी ना करें ये 4 काम, दिन तो होगा ही बेकार, चारों तरफ से भुगतने पड़ेंगे कई खतरनाक अंजाम

Next post

28 जनवरी को शनि-शुक्र बना रहे दुर्लभ संयोग, तीन राशियों के जीवन में आएगा रंक से राजा बनने वाला समय

You May Have Missed