Mithun rashifal: आज बिजनेस में निवेश से खुलेंगे किस्मत के द्वार, प्रमोशन के बन रहे योग
Last Updated:
Aaj Ka Mithun Rashifal 10 april: ज्योतिष आचार्य के अनुसार, मिथुन राशि वाले लोगों के कार्यक्षेत्र में आज प्रतिभा को लोहा माना जाएगा. नौकरीपेशा लोग के लिए प्रमोशन या नई बड़ी जिम्मेदारी मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं. हालांकि, काम का अतिरिक्त बोझ बढ़ सकता है, लेकिन आपकी राशि में बैठे बृहस्पति आपको सही निर्णय लेने की शक्ति प्रदान करेंगे.
Aaj Ka Gemini Horoscope 10 अप्रैल 2026 ( मिथुन राशिफल): शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी के पूजन के लिए विशेष माना जाता है और आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए भी सकारात्मक संकेत लेकर आया है. वैसे तो दिन अच्छा रहने वाला है, लेकिन आपको फिजूल खर्ची से बचना होगा क्योंकि बिना वजह पैसे खर्च होने के संकेत नजर आ रहे हैं. ज्योतिष शास्त्री योगेश कुकरेती के अनुसार निवेश के लिए यह एक अच्छा समय है. अगर मिथुन राशि के जातक कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो कपड़ों के व्यापार में पैसा लगा सकते हैं, जिससे भविष्य में दुगुना-तिगुना लाभ मिलने की संभावना बन रही है.
मिथुन जातकों को दुगुना-तिगुना आर्थिक लाभ
ज्योतिषाचार्य योगेश कुकरेती का कहना है कि आज का दिन मिथुन जातकों के लिए आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है. माता लक्ष्मी की कृपा से वित्तीय योजनाओं पर काम शुरू करने का उत्तम समय बन रहा है. उनका कहना है कि माता लक्ष्मी आर्थिक स्थिति में सुधार लाती हैं और उनका आशीर्वाद मिलते ही व्यक्ति के भाग्य खुल जाते हैं. कपड़ों के व्यापार से जुड़े लोगों या इस क्षेत्र में नया स्टार्टअप शुरू करने वालों को दुगुना-तिगुना लाभ होने की संभावना है.
करियर और व्यापार में उछाल आने की संभावना
ज्योतिष आचार्य के अनुसार मिथुन राशि वाले लोगों के कार्यक्षेत्र में आज उनकी प्रतिभा को सराहा जाएगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन या नई बड़ी जिम्मेदारी मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं. हालांकि काम का अतिरिक्त बोझ बढ़ सकता है, लेकिन आपकी राशि में बैठे बृहस्पति आपको सही निर्णय लेने की शक्ति प्रदान करेंगे. छोटे व्यापारियों के लिए भी आज का दिन लाभदायक रहने वाला है. व्यापार में लिया गया कोई भी साहसिक निर्णय भविष्य में आपके लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है. प्रॉपर्टी से जुड़े जातकों को भी आज कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है.
मिथुन जातकों की लव लाइफ भी हो जाएगी सेट
ज्योतिषाचार्य कुकरेती के अनुसार रिश्तों के लिहाज से आज का दिन मिथुन जातकों के लिए सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा. आपकी स्पष्ट सोच और ईमानदारी पुरानी गलतफहमियों को दूर करने में सहायता करेगी, जिससे रिश्तों में नई ऊर्जा और रोमांच का संचार होगा. वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा. सामाजिक दायरे में भी आपकी लोकप्रियता बढ़ती नजर आ रही है. बस एक बात का ध्यान रखें कि शाम के समय अपने पार्टनर के साथ किसी भी संवेदनशील मुद्दे पर बहस करने से बचें, ताकि घर की शांति बनी रहे.
About the Author
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें


