Mithun Rashifal: आज कार्यक्षेत्र में रुकावट के योग, प्रेम संबंधों में सावधान

Mithun Rashifal: आज कार्यक्षेत्र में रुकावट के योग, प्रेम संबंधों में सावधान

Last Updated:

Mithun Rashifal: प्रेम संबंधों को लेकर आज (रविवार) स्थिति थोड़ी मुश्किल भरी रहेगी. यदि आप किसी से प्रेम करते हैं, तो आज किसी तीसरे व्यक्ति से अपने पार्टनर के बारे में कोई ऐसी बात पता चल सकती है, जिससे आप दोनों …और पढ़ें

X

आज कहीं से नौकरी से संबंधित कॉल आ सकती है.

हरिद्वार. आज 9 मार्च रविवार का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए सामान्य रहेगा. वैवाहिक संबंधों में संतान पक्ष के कारण मजबूती आएगी. वैवाहिक संबंधों में आज स्थिति अच्छी रहेगी लेकिन प्रेम संबंधों में धोखा मिलने के योग बन रहे हैं. यदि आप अपने प्रेमी पर आंख बंद करके भरोसा करते हैं, तो आपको थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है. ज्योतिषी गणना के अनुसार, आज आपको अपने शरीर का विशेष तौर पर ध्यान रखना होगा. आज आपके शरीर के किसी भी हिस्से में दोपहर के समय चोट लगने के योग हैं. दोपहर में आपको खुद का ध्यान रखना होगा. कार्यक्षेत्र में आज रुकावट के योग हैं. नौकरी करने वालों के साथ भी ऐसी स्थिति बनी रहेगी. मिथुन राशि के जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं, आज कहीं से नौकरी संबंधित कॉल आ सकती है.

लव राशिफल: उत्तराखंड के हरिद्वार के ज्योतिषी पंडित शशांक शेखर शर्मा ने लोकल 18 से बातचीत में कहा कि वैवाहिक संबंधों में आज स्थिति सामान्य बनी रहेगी. यदि किसी छोटी बात को लेकर आप दोनों के बीच तनाव की स्थिति बनती है, तो वह संतान पक्ष की वजह से ठीक हो जाएगी. आपके वैवाहिक संबंधों में आज संतान की भूमिका अच्छी रहेगी. प्रेम संबंधों को लेकर आज स्थिति थोड़ी मुश्किल भरी रहने वाली है. यदि आप किसी से प्रेम करते हैं, तो आज किसी तीसरे व्यक्ति से अपने पार्टनर के बारे में कोई ऐसी बात मालूम हो सकती है, जिससे आप दोनों के बीच विवाद या तनाव की स्थिति बन सकती है. आज आपको अपने प्रेमी से धोखा मिलने के योग बने हुए हैं. अपने पार्टनर को लेकर आज आपको संयम और सावधानी बरतनी होगी.

करियर राशिफल: उन्होंने कहा कि करियर के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा. मिथुन राशि के जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें आज नौकरी संबंधित कहीं से फोन आ सकता है या अन्य माध्यम से सूचना मिल सकती है. जो जातक सरकारी नौकरी या अन्य परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं, उनके लिए आज का दिन विशेष रहने वाला है. कुछ दिनों से आपका पढ़ाई में ध्यान भटक रहा था लेकिन आज स्थिति सामान्य रहेगी और आपका पूरा ध्यान अपनी पढ़ाई पर रहेगा. आपने अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए जो भी मेहनत की है, आज उसके संबंध में कोई अच्छी सूचना या अच्छे संकेत आपको प्राप्त होंगे.

व्यावसायिक राशिफल: ज्योतिषी पंडित शशांक शेखर शर्मा ने आगे कहा कि कार्यक्षेत्र के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है. आज रुकावट के योग हैं यानी जो भी आप कार्य करेंगे, वह पूरा नहीं होगा. किसी भी कारणवश उसमें बाधाएं उत्पन्न होती रहेंगी. एक काम को करने में आपको सुबह से शाम हो जाएगी लेकिन वह कार्य पूरा नहीं होगा. ऐसे ही जो जातक नौकरी करते हैं, उन्हें भी ऐसी ही समस्याओं का सामना करना होगा. किसी भी कार्य के लिए आप घर से बाहर जा रहे हैं, तो आज आपको अपने शरीर का दोपहर दो बजे से शाम 4 बजे तक ध्यान रखना होगा. इन दो घंटों में आज शरीर के किसी हिस्से में चोट लग सकती है. कोशिश करें कि घर से बाहर जाने से पहले हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें, जिससे शरीर में लगने वाली चोट या एक्सीडेंट से छुटकारा मिल जाएगा.

NOTE: सभी राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी करने के लिए आप हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा से उनके फोन नंबर 9997509443 और 7895714521 पर संपर्क कर सकते हैं.

homeastro

Mithun Rashifal: आज कार्यक्षेत्र में रुकावट के योग, प्रेम संबंधों में सावधान

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed