Mesh Rashi: मेष राशि वालों लव लाइफ को लेकर रहें सतर्क, सेहत का रखें ख्याल, जानें उपाय

Mesh Rashi: मेष राशि वालों लव लाइफ को लेकर रहें सतर्क, सेहत का रखें ख्याल, जानें उपाय

Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 27 February: आज मेष राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का गोचर खर्चों और मानसिक भागदौड़ के संकेत दे रहा है. जहां एक ओर गुप्त योजनाओं में सफलता मिलेगी, वहीं दूसरी ओर सेहत और निवेश को लेकर सावधानी बरतनी जरूरी है. राहुकाल में शुभ कार्यों से बचने और नीले रंग के प्रयोग की सलाह दी गई है. जानिए आज कौनसा उपाय आपको तरक्की दिलाएंगे.

Aaj ka Mesh rashifal 27 February 2026 (आज की मेष राशि): मेष राशि के जातकों का आज शुक्रवार का दिन सामान्य रहेगा. आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन खर्चों में वृद्धि हो सकती है. गोपनीय कामों और निजी योजनाओं में सफलता मिलने के योग हैं. स्वास्थ्य थोड़ी परेशानी कर सकता है, खासकर आंखों से जुड़ी. विशेष ध्यान रखें. प्यार और रिश्तों में भावनात्मक लगाव बढ़ेगा. उपाय के रूप में भगवान शिव की आराधना करना लाभकारी रहेगा.

आज वसंत ऋतु और माष फाल्गुन का समय है. तिथि एकादशी है. नक्षत्र आद्रा है. पक्ष शुक्ल है. योग आयुष्मान है. सूर्योदय 6.48 और सूर्यास्त 6.19 पर होगा. शुभ समय अभिजीत 12.11 से 12.57 तक रहेगा. अशुभ समय राहुकाल 11.07 से 12.34 तक रहेगा. नए काम की शुरुआत से बचें और कोशिश करें कि इस समय में शुभ काम को टाल दें. दिशाशूल पश्चिम दिशा में रहेगा.

आज गोचर और आर्थिक स्थिति
विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि मेष राशि में चंद्रमा 12वें भाव में गोचर कर रहे हैं. यह भाव व्यय, विदेश और मानसिक स्थिति से जुड़ा है. इस स्थिति से खर्चे बढ़ सकते हैं और आत्मचिंतन व गुप्त योजनाओं में मदद मिलेगी. राशि के स्वामी मंगल आपको ऊर्जा प्रदान करेंगे, लेकिन आवेश में कोई भी निर्णय लेने से बचें. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन अचानक खर्च होने की संभावना है. विदेश या ऑनलाइन काम से लाभ हो सकता है. निवेश से पहले विशेषज्ञों की सलाह अवश्य लें, वरना नुकसान तय है. नौकरी में पर्दे के पीछे काम करना और गुप्त योजनाओं पर ध्यान देना लाभकारी रहेगा.

आज मेष राशि का स्वास्थ्य और परिवार
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि आज स्वास्थ्य थोड़ा अस्थिर रह सकता है. नींद की कमी और मानसिक थकान होने की संभावना है. आंखों और पैरों में हल्की तकलीफ हो सकती है. ध्यान और पर्याप्त विश्राम जरूरी है. परिवार में सामान्य वातावरण रहेगा, लेकिन किसी सदस्य की तबियत खराब होने की संभावना है, इसलिए ख्याल रखें. परिवार में शांति बनाए रखें और किसी से आवेग में बहस करने से बचें.

आज मेष राशि का प्रेम और रिश्ते
आज प्यार और रिश्तों में भावनात्मक संवेदनशीलता बढ़ेगी. पार्टनर से छोटी-छोटी बातों को लेकर मतभेद हो सकते हैं. धैर्य और समझदारी से काम लें. पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा.

About the Author

Seema Nath

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News18 (नेटवर्क18) के साथ जुड़ी हूं, जहां मै…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed