Meen Rashifal: लव लाइफ में आज हो सकती है खटपट, सेहत को लेकर न करें ये गलती, खर्च से रहेंगे परेशान!

Meen Rashifal: लव लाइफ में आज हो सकती है खटपट, सेहत को लेकर न करें ये गलती, खर्च से रहेंगे परेशान!

Agency:News18 Madhya Pradesh

Last Updated:

Aaj Ka Meen Rashifal: मीन राशि वालों को आज का दिन कई उतार-चढ़ाव लेकर आने वाला है. 28 जनवरी 2025 को करियर, लव लाइफ, आर्थिक स्थिति किस प्रकार से रहेगी उज्जैन के आचार्य ने विस्तार से बताया, जानें सब..

X

28 जनवरी 2025 आज का मीन राशिफल.

उज्जैन. मीन राशि वालों के लिए आज यानी 28 जनवरी 2025 का दिन कैसा रहने वाला है? इस पर उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज ने विस्तार से चर्चा की. उन्होंने बताया कि आज मीन राशि वालों को किस क्षेत्र में कौन से काम करना है और किस काम से दूरी बनाकर रखना है, ताकि दिन शुभ बीते.

करियर
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में मिलाजुला परिणाम लेकर आ रहा है. जातकों को आज चाहिए कि मन में किसी कारण से अज्ञात भय न पालें, वरना कार्य करना कठिन हो जाएगा.

व्यापार
जातकों के लिए आज का दिन मध्यम रहने वाला है. जो लोग व्यापार करते हैं या व्यापारियों से जुड़े हैं, उन्हें आज जबरदस्त परिश्रम करना पड़ेगा. जो सोचा है, उसे पाने के लिए अधिक संघर्ष करना होगा. ऐसे में कार्य के दौरान थोड़ा समय निकालकर आराम भी करें.

स्वास्थ्य
जातकों का आज स्वास्थ्य काफ़ी मध्य्म रहने वाला है. आज पुराना रोग सता सकता है. साथ ही बच्चों का स्वास्थ मध्य्म रहेगा.

आर्थिक स्थिति
इस राशि के जातक के लिए आज का दिन मध्य्म रहने वाला है. आर्थिक स्थिति अच्छी तो रहेगी, लेकिन अधिक खर्च की वजह से मन परेशान रहेगा.

शिक्षा
मीन राशि के जातक को आज शैक्षिक कार्यों में अच्छा परिणाम देखने को मिलेगा. सामाजिक कार्यों का हिस्सा बनेंगे. आज किसी के बारे में जयादा विचार न करें.

लव लाइफ
आज लव लाइफ में पार्टनर के साथ खटपट हो सकती है. वाणी पर ध्यान देने कि जरूरत है. साथ ही वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा.

दान
मीन राशि के जातक जो दान-पुण्य मे रुचि रखते हैं, वे आज हनुमान मंदिर में जाकर भोग लगाएं. उसके बाद प्रसाद गरीबों में बांट दें. इससे आने वाली विपदा टल सकेगी.

homeastro

लव लाइफ में आज हो सकती है खटपट, सेहत को लेकर न करें ये गलती, खर्च करेगा परेशान

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed