Meen Rashifal: मीन वालों को आज धन की नहीं होगी कमी, लव लाइफ में मिलेगा सरप्राइज, बस इस बात का रहे ख्याल

Meen Rashifal: मीन वालों को आज धन की नहीं होगी कमी, लव लाइफ में मिलेगा सरप्राइज, बस इस बात का रहे ख्याल

उज्जैन. मीन राशि वालों के लिए 22 दिसंबर 2024 का दिन खास रहने वाला है. हालांकि, करियर, प्यार, आर्थिक स्थिति में कुछ उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल सकते हैं. उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज ने बताया कि मीन राशि वालों को आज किस क्षेत्र में कौन से काम करना है और किस काम से दूरी बनाकर रखना है.

करियर
मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन करियर मे वृद्धि के योग बन रहा है. वहीं नौकरीपेशा वाले जातकों के लिए प्रमोशन के प्रबल योग हैं.

व्यापार
आज का दिन कारोबारियों को कोई खुशखबरी मिल सकती है. कोई पुरानी समस्या दूर हो होने के योग हैं. बिजनेस पार्टनर से व्यापार मे फायदा होगा. सोचे हुए काम पूरे होंगे.

स्वास्थ्य
आज स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है. त्वचा से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है.

आर्थिक स्थिति
आर्थिक रूप से आज का दिन काफ़ी अच्छा रहने वाला है. लंबे समय से कहीं पैसा अटका हुआ था तो आज मिलने के योग बन रहे हैं. साथ ही आज के दिन जातकों का मन प्रसन्न रहेगा.

लव लाइफ
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन लव लाइफ में काफ़ी अच्छा रहने वाला है. पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं. वैवाहिक जीवन में पार्टनर से कोई सरप्राइज मिल सकता है.

दान
मीन राशि के जातक जो दान पुण्य मे रुचि रखते हैं. उन्हें चाहिए कि आज सफेद चीज़ों का दान करें. गरीबों को खीर, दूध, चावल का दान करना काफी शुभ रहेगा.

Tags: Astrology, Horoscope Today, Local18, Ujjain news

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed